सुंदरकांड · भाग 7: सेना का कूच और रावण की सभा

← पिछला भाग · अगला भाग →

  1. प्रभु पद पंकज नावहिं सीसा । गरजहिं भालु महाबल कीसा ॥

    prabhu pada paṃkaja nāvahiṃ sīsā । garajahiṃ bhālu mahābala kīsā ॥

    वे प्रभु के चरण कमलों में सिर नवाते हैं। महान बलवान रीछ और वानर गरज रहे हैं।

    They bowed their heads at the Lord's lotus feet; the mighty bears and monkeys roared.

  2. देखी राम सकल कपि सेना । चितइ कृपा करि राजिव नैना ॥

    dekhī rāma sakala kapi senā । cita:i kṛpā kari rājiva nainā ॥

    श्री राम जी ने वानरों की सारी सेना देखी। तब कमल नेत्रों से कृपापूर्वक उनकी ओर दृष्टि डाली।

    Ram looked over the whole monkey army, gazing on it with grace from his lotus eyes.

  3. राम कृपा बल पाइ कपिंदा । भए पच्छजुत मनहुँ गिरिंदा ॥

    rāma kṛpā bala pāi kapiṃdā । bhae pacchajuta manahum̐ giriṃdā ॥

    राम कृपा का बल पाकर श्रेष्ठ वानर मानो पंखवाले बड़े पर्वत हो गए।

    Gaining strength from Ram's grace, the monkey chiefs seemed like great mountains that had grown wings.

  4. हरषि राम तब कीन्ह पयाना । सगुन भए सुंदर सुभ नाना ॥

    haraṣi rāma taba kīnha payānā । saguna bhae suṃdara subha nānā ॥

    तब श्री राम जी ने हर्षित होकर प्रस्थान (कूच) किया। अनेक सुंदर और शुभ शकुन होने लगे।

    Then Ram joyfully set out, and there were many fine, auspicious omens.

  5. जासु सकल मंगलमय कीती । तासु पयान सगुन यह नीती ॥

    jāsu sakala maṃgalamaya kītī । tāsu payāna saguna yaha nītī ॥

    जिनकी कीर्ति सब मंगलों से पूर्ण है, उनके प्रस्थान के समय शकुन होना, यह नीति है (लीला की मर्यादा है)।

    For him whose fame is all auspicious, it is fitting that good omens attend his setting out.

  6. प्रभु पयान जाना बैदेहीं । फरकि बाम अँग जनु कहि देहीं ॥

    prabhu payāna jānā baidehīṃ । pharaki bāma am̐ga janu kahi dehīṃ ॥

    प्रभु का प्रस्थान जानकी जी ने भी जान लिया। उनके बाएँ अंग फड़क-फड़ककर मानो कहे देते थे (कि श्री राम जी आ रहे हैं)।

    Vaidehi knew of the Lord's departure: her left side throbbed, as if telling her.

  7. जोइ जोइ सगुन जानकिहि होई । असगुन भयउ रावनहि सोई ॥

    joi joi saguna jānakihi hoī । asaguna bhaya:u rāvanahi soī ॥

    जानकी जी को जो-जो शकुन होते थे, वही-वही रावण के लिए अपशकुन हुए।

    Whatever good omens came to Janaki, the same came as bad omens to Ravan.

  8. चला कटकु को बरनैं पारा । गर्जहि बानर भालु अपारा ॥

    calā kaṭaku ko baranaiṃ pārā । garjahi bānara bhālu apārā ॥

    सेना चली, उसका वर्णन कौन कर सकता है? असंख्य वानर और भालू गर्जना कर रहे हैं।

    The army marched - who could describe it? Countless monkeys and bears roared.

  9. नख आयुध गिरि पादपधारी । चले गगन महि इच्छाचारी ॥

    nakha āyudha giri pādapadhārī । cale gagana mahi icchācārī ॥

    नख ही जिनके शस्त्र हैं, वे इच्छानुसार (सर्वत्र बेरोक-टोक) चलने वाले रीछ-वानर पर्वतों और वृक्षों को धारण किए कोई आकाश मार्ग से और कोई पृथ्वी पर चले जा रहे हैं।

    With nails for weapons, carrying mountains and trees, they went through sky and over earth as they pleased.

  10. केहरिनाद भालु कपि करहीं । डगमगाहिं दिग्गज चिक्करहीं ॥

    keharināda bhālu kapi karahīṃ । ḍagamagāhiṃ diggaja cikkarahīṃ ॥

    वे सिंह के समान गर्जना कर रहे हैं। (उनके चलने और गर्जने से) दिशाओं के हाथी विचलित होकर चिंघाड़ रहे हैं।

    The bears and monkeys roared like lions; the elephants of the quarters staggered and trumpeted.

  11. चिक्करहिं दिग्गज डोल महि गिरि लोल सागर खरभरे । मन हरष सभ गंधर्ब सुर मुनि नाग किन्नर दुख टरे । कटकटहिं मर्कट बिकट भट बहु कोटि कोटिन्ह धावहीं । जय राम प्रबल प्रताप कोसलनाथ गुन गन गावहीं ॥

    cikkarahiṃ diggaja ḍola mahi giri lola sāgara kharabhare । mana haraṣa sabha gaṃdharba sura muni nāga kinnara dukha ṭare । kaṭakaṭahiṃ markaṭa bikaṭa bhaṭa bahu koṭi koṭinha dhāvahīṃ । jaya rāma prabala pratāpa kosalanātha guna gana gāvahīṃ ॥

    दिशाओं के हाथी चिंघाड़ने लगे, पृथ्वी डोलने लगी, पर्वत चंचल हो गए (काँपने लगे) और समुद्र खलबला उठे। गंधर्व, देवता, मुनि, नाग, किन्नर सब के सब मन में हर्षित हुए कि (अब) हमारे दुख टल गए। अनेकों करोड़ भयानक वानर योद्धा कटकटा रहे हैं और करोड़ों ही दौड़ रहे हैं। 'प्रबल प्रताप कोसलनाथ श्री रामचंद्र जी की जय हो' ऐसा पुकारते हुए वे उनके गुणसमूहों को गा रहे हैं।

    The elephants of the quarters trumpet, the earth shakes, the mountains totter and the oceans churn. Gandharvas, gods, sages, nagas and kinnaras rejoice: their sorrows are over. Fierce monkey warriors, millions upon millions, gnash their teeth and rush on, singing the virtues of the mighty and glorious Ram, lord of Kosala.

  12. सहि सक न भार उदार अहिपति बार बारहिं मोहई । गह दसन पुनि पुनि कमठ पृष्ठ कठोर सो किमि सोहई । रघुबीर रुचिर प्रयान प्रस्थिति जानि परम सुहावनी । जनु कमठ खर्पर सर्पराज सो लिखत अबिचल पावनी ॥

    sahi saka na bhāra udāra ahipati bāra bārahiṃ moha:ī । gaha dasana puni puni kamaṭha pṛṣṭha kaṭhora so kimi soha:ī । raghubīra rucira prayāna prasthiti jāni parama suhāvanī । janu kamaṭha kharpara sarparāja so likhata abicala pāvanī ॥

    उदार (परम श्रेष्ठ एवं महान) सर्पराज शेष जी भी सेना का बोझ नहीं सह सकते, वे बार-बार मोहित हो जाते (घबड़ा जाते) हैं और पुनः-पुनः कच्छप की कठोर पीठ को दाँतों से पकड़ते हैं। ऐसा करते (अर्थात बार-बार दाँतों को गड़ाकर कच्छप की पीठ पर लकीर सी खींचते हुए) वे कैसे शोभा दे रहे हैं मानो श्री रामचंद्र जी की सुंदर प्रस्थान यात्रा को परम सुहावनी जानकर उसकी अचल पवित्र कथा को सर्पराज शेष जी कच्छप की पीठ पर लिख रहे हों।

    Even the great serpent king cannot bear the weight and faints again and again; again and again he grips with his teeth the hard shell of the tortoise - how fine that looks! As if, knowing Raghubir's lovely march to be most auspicious, the serpent king were writing its unshakeable, holy record on the tortoise's shell.

  13. एहि बिधि जाइ कृपानिधि उतरे सागर तीर । जहँ तहँ लागे खान फल भालु बिपुल कपि बीर ॥

    ehi bidhi jāi kṛpānidhi utare sāgara tīra । jaham̐ taham̐ lāge khāna phala bhālu bipula kapi bīra ॥

    इस प्रकार कृपानिधान श्री राम जी समुद्र तट पर जा उतरे। अनेकों रीछ-वानर वीर जहाँ-तहाँ फल खाने लगे।

    In this way the ocean of mercy went and halted on the seashore; here and there the many heroic bears and monkeys began eating fruit.

  14. उहाँ निसाचर रहहिं ससंका । जब ते जारि गयउ कपि लंका ॥

    uhām̐ nisācara rahahiṃ sasaṃkā । jaba te jāri gaya:u kapi laṃkā ॥

    वहाँ (लंका में) जब से हनुमान जी लंका को जलाकर गए, तब से राक्षस भयभीत रहने लगे।

    Over there the demons lived in dread, ever since the monkey had burned Lanka and gone.

  15. निज निज गृहँ सब करहिं बिचारा । नहिं निसिचर कुल केर उबारा ॥

    nija nija gṛham̐ saba karahiṃ bicārā । nahiṃ nisicara kula kera ubārā ॥

    अपने-अपने घरों में सब विचार करते हैं कि अब राक्षस कुल की रक्षा (का कोई उपाय) नहीं है।

    In their homes they all reflected: 'There is no saving the demon race.

  16. जासु दूत बल बरनि न जाई । तेहि आएँ पुर कवन भलाई ॥

    jāsu dūta bala barani na jāī । tehi āem̐ pura kavana bhalāī ॥

    जिसके दूत का बल वर्णन नहीं किया जा सकता, उसके स्वयं नगर में आने पर कौन भलाई है (हम लोगों की बड़ी बुरी दशा होगी)?

    He whose messenger's strength is beyond description - what good can come when he himself comes to the city?'

  17. दूतन्हि सन सुनि पुरजन बानी । मंदोदरी अधिक अकुलानी ॥

    dūtanhi sana suni purajana bānī । maṃdodarī adhika akulānī ॥

    दूतियों से नगरवासियों के वचन सुनकर मंदोदरी बहुत ही व्याकुल हो गई।

    Hearing from her maids what the townspeople were saying, Mandodari grew more anxious.

  18. रहसि जोरि कर पति पग लागी । बोली बचन नीति रस पागी ॥

    rahasi jori kara pati paga lāgī । bolī bacana nīti rasa pāgī ॥

    वह एकांत में हाथ जोड़कर पति (रावण) के चरणों लगी और नीतिरस में पगी हुई वाणी बोली:

    In private, with joined palms, she touched her husband's feet and spoke words steeped in good counsel:

  19. कंत करष हरि सन परिहरहू । मोर कहा अति हित हियँ धरहु ॥

    kaṃta karaṣa hari sana pariharahū । mora kahā ati hita hiyam̐ dharahu ॥

    'हे प्रियतम! श्री हरि से विरोध छोड़ दीजिए। मेरे कहने को अत्यंत ही हितकर जानकर हृदय में धारण कीजिए।

    'My lord, give up your quarrel with Hari; take my words, meant for your good, to heart.

  20. समुझत जासु दूत कइ करनी । स्त्रवहीं गर्भ रजनीचर धरनी ॥

    samujhata jāsu dūta ka:i karanī । stravahīṃ garbha rajanīcara dharanī ॥

    जिनके दूत की करनी का विचार करते ही (स्मरण आते ही) राक्षसों की स्त्रियों के गर्भ गिर जाते हैं,

    Thinking of what his messenger did, the demons' wives miscarry.

  21. तासु नारि निज सचिव बोलाई । पठवहु कंत जो चहहु भलाई ॥

    tāsu nāri nija saciva bolāī । paṭhavahu kaṃta jo cahahu bhalāī ॥

    हे प्यारे स्वामी! यदि भला चाहते हैं, तो अपने मंत्री को बुलाकर उसके साथ उनकी स्त्री को भेज दीजिए।

    My lord, if you want your own good, call your minister and send back his wife.

  22. तब कुल कमल बिपिन दुखदाई । सीता सीत निसा सम आई ॥

    taba kula kamala bipina dukhadāī । sītā sīta nisā sama āī ॥

    सीता आपके कुल रूपी कमलों के वन को दुख देने वाली जाड़े की रात्रि के समान आई है।

    Sita has come like a cold night that brings grief to the lotus grove of your race.

  23. सुनहु नाथ सीता बिनु दीन्हें । हित न तुम्हार संभु अज कीन्हें ॥

    sunahu nātha sītā binu dīnheṃ । hita na tumhāra saṃbhu aja kīnheṃ ॥

    हे नाथ! सुनिए, सीता को दिए (लौटाए) बिना शम्भु और ब्रह्मा के किए भी आपका भला नहीं हो सकता।

    Listen, my lord: unless you give back Sita, even Shambhu and Brahma cannot do you good.

  24. राम बान अहि गन सरिस निकर निसाचर भेक । जब लगि ग्रसत न तब लगि जतनु करहु तजि टेक ॥

    rāma bāna ahi gana sarisa nikara nisācara bheka । jaba lagi grasata na taba lagi jatanu karahu taji ṭeka ॥

    श्री राम जी के बाण सर्पों के समूह के समान हैं और राक्षसों के समूह मेंढकों के समान। जब तक वे इन्हें ग्रस नहीं लेते (निगल नहीं जाते) तब तक हठ छोड़कर उपाय कर लीजिए।'

    Ram's arrows are like a host of serpents and the demon hordes like frogs; before they swallow them, give up your stubbornness and do something.'

  25. श्रवन सुनी सठ ता करि बानी । बिहसा जगत बिदित अभिमानी ॥

    śravana sunī saṭha tā kari bānī । bihasā jagata bidita abhimānī ॥

    मूर्ख और जगत प्रसिद्ध अभिमानी रावण कानों से उसकी वाणी सुनकर खूब हँसा।

    Hearing her words, the fool, proud and known to the world as such, laughed.

  26. सभय सुभाउ नारि कर साचा । मंगल महुँ भय मन अति काचा ॥

    sabhaya subhāu nāri kara sācā । maṃgala mahum̐ bhaya mana ati kācā ॥

    (और बोला:) 'स्त्रियों का स्वभाव सचमुच ही बहुत डरपोक होता है। मंगल में भी भय करती हो। तुम्हारा मन (हृदय) बहुत ही कच्चा (कमजोर) है।

    'A woman's nature is truly timid; even in good times she is afraid - her mind is very weak.

  27. जौं आवइ मर्कट कटकाई । जिअहिं बिचारे निसिचर खाई ॥

    jauṃ āva:i markaṭa kaṭakāī । jiahiṃ bicāre nisicara khāī ॥

    यदि वानरों की सेना आवेगी तो बेचारे राक्षस उसे खाकर अपना जीवन निर्वाह करेंगे।

    If the monkey army comes, the poor demons will live by eating it.

  28. कंपहिं लोकप जाकी त्रासा । तासु नारि सभीत बड़ि हासा ॥

    kaṃpahiṃ lokapa jākī trāsā । tāsu nāri sabhīta baṙi hāsā ॥

    लोकपाल भी जिसके डर से काँपते हैं, उसकी स्त्री डरती हो, यह बड़ी हँसी की बात है।'

    The guardians of the worlds tremble in fear of me; that my wife should be afraid is a great joke.'

  29. अस कहि बिहसि ताहि उर लाई । चलेउ सभाँ ममता अधिकाई ॥

    asa kahi bihasi tāhi ura lāī । caleu sabhām̐ mamatā adhikāī ॥

    रावण ने ऐसा कहकर हँसकर उसे हृदय से लगा लिया और ममता बढ़ाकर (अधिक स्नेह दर्शाकर) वह सभा में चला गया।

    Saying this he laughed, embraced her, and went to the court, his attachment grown greater.

  30. मंदोदरी हृदयँ कर चिंता । भयउ कंत पर बिधि बिपरीता ॥

    maṃdodarī hṛdayam̐ kara ciṃtā । bhaya:u kaṃta para bidhi biparītā ॥

    मंदोदरी हृदय में चिंता करने लगी कि पति पर विधाता प्रतिकूल हो गए।

    Mandodari worried in her heart: 'Fate has turned against my husband.'

  31. बैठेउ सभाँ खबरि असि पाई । सिंधु पार सेना सब आई ॥

    baiṭheu sabhām̐ khabari asi pāī । siṃdhu pāra senā saba āī ॥

    ज्यों ही वह सभा में जाकर बैठा, उसने ऐसी खबर पाई कि शत्रु की सारी सेना समुद्र के उस पार आ गई है।

    As he sat in court the news came: 'The whole army has reached the far shore of the sea.'

  32. बूझेसि सचिव उचित मत कहहू । ते सब हँसे मष्ट करि रहहू ॥

    būjhesi saciva ucita mata kahahū । te saba ham̐se maṣṭa kari rahahū ॥

    उसने मंत्रियों से पूछा कि उचित सलाह कहिए (अब क्या करना चाहिए?)। तब वे सब हँसे और बोले कि चुप किए रहिए (इसमें सलाह की कौन सी बात है?)।

    He asked his ministers: 'Give fitting counsel.' They all laughed: 'Stay quiet and be at ease.

  33. जितेहु सुरासुर तब श्रम नाहीं । नर बानर केहि लेखे माही ॥

    jitehu surāsura taba śrama nāhīṃ । nara bānara kehi lekhe māhī ॥

    आपने देवताओं और राक्षसों को जीत लिया, तब तो कुछ श्रम ही नहीं हुआ। फिर मनुष्य और वानर किस गिनती में हैं?'

    You conquered gods and demons with no effort; what count are men and monkeys?'

  34. सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस । राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास ॥

    saciva baida gura tīni jauṃ priya bolahiṃ bhaya āsa । rāja dharma tana tīni kara hoi begihīṃ nāsa ॥

    मंत्री, वैद्य और गुरु - ये तीन यदि (अप्रसन्नता के) भय या (लाभ की) आशा से (हित की बात न कहकर) प्रिय बोलते हैं (ठकुर सुहाती कहने लगते हैं), तो (क्रमशः) राज्य, धर्म और शरीर - इन तीनों का शीघ्र ही नाश हो जाता है।

    When minister, physician and guru speak only to please, from fear or hope, then kingdom, righteousness and body - all three - are soon destroyed.

  35. सोइ रावन कहुँ बनि सहाई । अस्तुति करहिं सुनाइ सुनाई ॥

    soi rāvana kahum̐ bani sahāī । astuti karahiṃ sunāi sunāī ॥

    रावण के लिए भी वही सहायता (संयोग) आ बनी है। मंत्री उसे सुना-सुनाकर (मुँह पर) स्तुति करते हैं।

    Such help came to Ravan: they praised him, making sure he heard it.

  36. अवसर जानि बिभीषनु आवा । भ्राता चरन सीसु तेहिं नावा ॥

    avasara jāni bibhīṣanu āvā । bhrātā carana sīsu tehiṃ nāvā ॥

    (इसी समय) अवसर जानकर विभीषण जी आए। उन्होंने बड़े भाई के चरणों में सिर नवाया।

    Seeing his chance, Vibhishan came and bowed his head at his brother's feet.

  37. पुनि सिरु नाइ बैठ निज आसन । बोला बचन पाइ अनुसासन ॥

    puni siru nāi baiṭha nija āsana । bolā bacana pāi anusāsana ॥

    फिर से सिर नवाकर अपने आसन पर बैठ गए और आज्ञा पाकर ये वचन बोले:

    Bowing again, he sat in his own seat and, given leave, spoke:

  38. जौ कृपाल पूँछिहु मोहि बाता । मति अनुरुप कहउँ हित ताता ॥

    jau kṛpāla pūm̐chihu mohi bātā । mati anurupa kaha:um̐ hita tātā ॥

    'हे कृपाल! जब आपने मुझसे बात (राय) पूछी ही है, तो हे तात! मैं अपनी बुद्धि के अनुसार आपके हित की बात कहता हूँ:

    'Since you kindly ask my view, dear brother, I will speak for your good as best I understand.

  39. जो आपन चाहै कल्याना । सुजसु सुमति सुभ गति सुख नाना ॥

    jo āpana cāhai kalyānā । sujasu sumati subha gati sukha nānā ॥

    जो मनुष्य अपना कल्याण, सुंदर यश, सुबुद्धि, शुभ गति और नाना प्रकार के सुख चाहता हो,

    Whoever wants his own good - fair fame, good sense, a good end and many joys -

  40. सो परनारि लिलार गोसाईं । तजउ चउथि के चंद कि नाई ॥

    so paranāri lilāra gosāīṃ । taja:u ca:uthi ke caṃda ki nāī ॥

    वह हे स्वामी! परस्त्री के ललाट को चौथ के चंद्रमा की तरह त्याग दे (अर्थात जैसे लोग चौथ के चंद्रमा को नहीं देखते, उसी प्रकार परस्त्री का मुख ही न देखे)।

    should, master, shun another's wife like the moon of the fourth day.

  41. चौदह भुवन एक पति होई । भूतद्रोह तिष्टइ नहिं सोई ॥

    caudaha bhuvana eka pati hoī । bhūtadroha tiṣṭa:i nahiṃ soī ॥

    चौदहों भुवनों का एक ही स्वामी हो, वह भी जीवों से वैर करके ठहर नहीं सकता (नष्ट हो जाता है)।

    Even one who is sole lord of the fourteen worlds does not last if he harms living beings.

  42. गुन सागर नागर नर जोऊ । अलप लोभ भल कहइ न कोऊ ॥

    guna sāgara nāgara nara joū । alapa lobha bhala kaha:i na koū ॥

    जो मनुष्य गुणों का समुद्र और चतुर हो, उसे चाहे थोड़ा भी लोभ क्यों न हो, तो भी कोई भला नहीं कहता।

    However much a man is an ocean of virtues and clever, if he has even a little greed, no one speaks well of him.

  43. काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ । सब परिहरि रघुबीरहि भजहु भजहिं जेहि संत ॥

    kāma krodha mada lobha saba nātha naraka ke paṃtha । saba parihari raghubīrahi bhajahu bhajahiṃ jehi saṃta ॥

    हे नाथ! काम, क्रोध, मद और लोभ - ये सब नरक के रास्ते हैं। इन सबको छोड़कर श्री रामचंद्र जी को भजिए, जिन्हें संत (सत्पुरुष) भजते हैं।

    Lust, anger, pride and greed are all paths to hell, my lord; give them all up and worship Raghubir, whom the saints worship.

  44. तात राम नहिं नर भूपाला । भुवनेस्वर कालहु कर काला ॥

    tāta rāma nahiṃ nara bhūpālā । bhuvanesvara kālahu kara kālā ॥

    हे तात! राम मनुष्यों के ही राजा नहीं हैं। वे समस्त लोकों के स्वामी और काल के भी काल हैं।

    Brother, Ram is no mere king of men; he is the lord of the worlds, the death of Death itself.

  45. ब्रह्म अनामय अज भगवंता । ब्यापक अजित अनादि अनंता ॥

    brahma anāmaya aja bhagavaṃtā । byāpaka ajita anādi anaṃtā ॥

    वे (संपूर्ण ऐश्वर्य, यश, श्री, धर्म, वैराग्य एवं ज्ञान के भंडार) भगवान हैं, वे निरामय (विकाररहित), अजन्मे, व्यापक, अजेय, अनादि और अनंत ब्रह्म हैं।

    He is Brahman, free from ill, unborn, the Lord; all-pervading, unconquered, without beginning and without end.

  46. गो द्विज धेनु देव हितकारी । कृपासिंधु मानुष तनुधारी ॥

    go dvija dhenu deva hitakārī । kṛpāsiṃdhu mānuṣa tanudhārī ॥

    उन कृपा के समुद्र भगवान ने पृथ्वी, ब्राह्मण, गौ और देवताओं का हित करने के लिए ही मनुष्य शरीर धारण किया है।

    Friend of the earth, the brahmins, the cows and the gods, the ocean of mercy has taken a human body.

  47. जन रंजन भंजन खल ब्राता । बेद धर्म रच्छक सुनु भ्राता ॥

    jana raṃjana bhaṃjana khala brātā । beda dharma racchaka sunu bhrātā ॥

    हे भाई! सुनिए, वे सेवकों को आनंद देने वाले, दुष्टों के समूह का नाश करने वाले और वेद तथा धर्म की रक्षा करने वाले हैं।

    Listen, brother: he delights his people, destroys the hosts of the wicked, and protects the Vedas and dharma.

  48. ताहि बयरु तजि नाइअ माथा । प्रनतारति भंजन रघुनाथा ॥

    tāhi bayaru taji nāia māthā । pranatārati bhaṃjana raghunāthā ॥

    वैर त्यागकर उन्हें मस्तक नवाइए। वे श्री रघुनाथ जी शरणागत का दुख नाश करने वाले हैं।

    Give up enmity and bow your head to him; Raghunath removes the pain of those who bow to him.

  49. देहु नाथ प्रभु कहुँ बैदेही । भजहु राम बिनु हेतु सनेही ॥

    dehu nātha prabhu kahum̐ baidehī । bhajahu rāma binu hetu sanehī ॥

    हे नाथ! उन प्रभु (सर्वेश्वर) को जानकी जी दे दीजिए और बिना ही कारण स्नेह करने वाले श्री राम जी को भजिए।

    My lord, give Vaidehi back to the Lord, and worship Ram, who loves without cause.

  50. सरन गएँ प्रभु ताहु न त्यागा । बिस्व द्रोह कृत अघ जेहि लागा ॥

    sarana gaem̐ prabhu tāhu na tyāgā । bisva droha kṛta agha jehi lāgā ॥

    जिसे संपूर्ण जगत से द्रोह करने का पाप लगा है, शरण जाने पर प्रभु उसका भी त्याग नहीं करते।

    The Lord does not abandon even one guilty of harming the whole world, if he comes for refuge.

  51. जासु नाम त्रय ताप नसावन । सोइ प्रभु प्रगट समुझु जियँ रावन ॥

    jāsu nāma traya tāpa nasāvana । soi prabhu pragaṭa samujhu jiyam̐ rāvana ॥

    जिनका नाम तीनों तापों का नाश करने वाला है, वे ही प्रभु (भगवान) मनुष्य रूप में प्रकट हुए हैं। हे रावण! हृदय में यह समझ लीजिए।

    Ravan, understand in your heart: he whose name destroys the three afflictions is that Lord, come in visible form.

  52. बार बार पद लागउँ बिनय करउँ दससीस । परिहरि मान मोह मद भजहु कोसलाधीस ॥

    bāra bāra pada lāga:um̐ binaya kara:um̐ dasasīsa । parihari māna moha mada bhajahu kosalādhīsa ॥

    हे दशशीश! मैं बार-बार आपके चरणों लगता हूँ और विनती करता हूँ कि मान, मोह और मद को त्यागकर आप कोसलपति श्री राम जी का भजन कीजिए।

    Again and again I touch your feet and plead, ten-headed one: give up pride, delusion and arrogance, and worship the lord of Kosala.

  53. मुनि पुलस्ति निज सिष्य सन कहि पठई यह बात । तुरत सो मैं प्रभु सन कही पाइ सुअवसरु तात ॥

    muni pulasti nija siṣya sana kahi paṭha:ī yaha bāta । turata so maiṃ prabhu sana kahī pāi suavasaru tāta ॥

    मुनि पुलस्त्य जी ने अपने शिष्य के हाथ यह बात कहला भेजी है। हे तात! सुंदर अवसर पाकर मैंने तुरंत ही वह बात प्रभु (आप) से कह दी।'

    The sage Pulastya sent this message through his disciple; brother, finding a good moment, I have told it to you at once, my lord.'