सुंदरकांड · भाग 6: श्री राम जी के पास वापसी
मातु मोहि दीजे कछु चीन्हा । जैसें रघुनायक मोहि दीन्हा ॥
mātu mohi dīje kachu cīnhā । jaiseṃ raghunāyaka mohi dīnhā ॥
(हनुमान जी ने कहा:) 'हे माता! मुझे कोई चिह्न (पहचान) दीजिए, जैसे श्री रघुनाथ जी ने मुझे दिया था।'
'Mother, give me some token, as Raghunayak gave me one.'
चूड़ामनि उतारि तब दयऊ । हरष समेत पवनसुत लयऊ ॥
cūṙāmani utāri taba daya:ū । haraṣa sameta pavanasuta laya:ū ॥
तब सीता जी ने चूड़ामणि उतारकर दी। हनुमान जी ने उसको हर्षपूर्वक ले लिया।
Then she took off her crest jewel and gave it; the son of the Wind took it joyfully.
कहेहु तात अस मोर प्रनामा । सब प्रकार प्रभु पूरनकामा ॥
kahehu tāta asa mora pranāmā । saba prakāra prabhu pūranakāmā ॥
(जानकी जी ने कहा:) 'हे तात! मेरा प्रणाम निवेदन करना और इस प्रकार कहना: "हे प्रभु! यद्यपि आप सब प्रकार से पूर्ण काम हैं,
'Dear one, give him my greeting thus: "Lord, you are complete in every way, wanting nothing;
दीन दयाल बिरिदु संभारी । हरहु नाथ मम संकट भारी ॥
dīna dayāla biridu saṃbhārī । harahu nātha mama saṃkaṭa bhārī ॥
तथापि दीनों (दुखियों) पर दया करना आपका विरद है, उस विरद को याद करके हे नाथ! मेरे भारी संकट को दूर कीजिए।"
yet, remembering your title of 'kind to the lowly', Lord, take away my heavy distress."
तात सक्रसुत कथा सुनाएहु । बान प्रताप प्रभुहि समुझाएहु ॥
tāta sakrasuta kathā sunāehu । bāna pratāpa prabhuhi samujhāehu ॥
हे तात! इंद्रपुत्र जयंत की कथा (घटना) सुनाना और प्रभु को उनके बाण का प्रताप समझाना (स्मरण कराना)।
Dear one, tell him the story of Indra's son, and remind the Lord of the power of his arrows.
मास दिवस महुँ नाथु न आवा । तौ पुनि मोहि जिअत नहिं पावा ॥
māsa divasa mahum̐ nāthu na āvā । tau puni mohi jiata nahiṃ pāvā ॥
यदि महीने भर में नाथ न आए तो फिर मुझे जीती न पाएँगे।
If my lord does not come within a month, he will not find me alive.
कहु कपि केहि बिधि राखौं प्राना । तुम्हहू तात कहत अब जाना ॥
kahu kapi kehi bidhi rākhauṃ prānā । tumhahū tāta kahata aba jānā ॥
हे हनुमान! कहो, मैं किस प्रकार प्राण रखूँ! हे तात! तुम भी अब जाने को कह रहे हो।
Tell me, monkey, how shall I keep my life? Now you too, dear one, speak of going.
तोहि देखि सीतलि भइ छाती । पुनि मो कहुँ सोइ दिनु सो राती ॥
tohi dekhi sītali bha:i chātī । puni mo kahum̐ soi dinu so rātī ॥
तुमको देखकर छाती ठंडी हुई थी। फिर मुझे वही दिन और वही रातें!'
Seeing you my heart was soothed; now for me it will be the same days and nights again.'
जनकसुतहि समुझाइ करि बहु बिधि धीरजु दीन्ह । चरन कमल सिरु नाइ कपि गवनु राम पहिं कीन्ह ॥
janakasutahi samujhāi kari bahu bidhi dhīraju dīnha । carana kamala siru nāi kapi gavanu rāma pahiṃ kīnha ॥
हनुमान जी ने जानकी जी को समझाकर बहुत प्रकार से धीरज दिया और उनके चरणकमलों में सिर नवाकर श्री राम जी के पास गमन किया।
Comforting Janak's daughter and giving her courage in many ways, the monkey bowed his head at her lotus feet and set off to Ram.
चलत महाधुनि गर्जेसि भारी । गर्भ स्रवहिं सुनि निसिचर नारी ॥
calata mahādhuni garjesi bhārī । garbha sravahiṃ suni nisicara nārī ॥
चलते समय उन्होंने महाध्वनि से भारी गर्जन किया, जिसे सुनकर राक्षसों की स्त्रियों के गर्भ गिरने लगे।
As he went he gave a mighty roar; hearing it, the demon women miscarried.
नाघि सिंधु एहि पारहि आवा । सबद किलिकिला कपिन्ह सुनावा ॥
nāghi siṃdhu ehi pārahi āvā । sabada kilikilā kapinha sunāvā ॥
समुद्र लाँघकर वे इस पार आए और उन्होंने वानरों को किलकिला शब्द (हर्षध्वनि) सुनाया।
Crossing the sea he came to this shore and let the monkeys hear his shout of joy.
हरषे सब बिलोकि हनुमाना । नूतन जन्म कपिन्ह तब जाना ॥
haraṣe saba biloki hanumānā । nūtana janma kapinha taba jānā ॥
हनुमान जी को देखकर सब हर्षित हो गए और तब वानरों ने अपना नया जन्म समझा।
All rejoiced to see Hanuman; the monkeys felt they had been born again.
मुख प्रसन्न तन तेज बिराजा । कीन्हेसि रामचन्द्र कर काजा ॥
mukha prasanna tana teja birājā । kīnhesi rāmacandra kara kājā ॥
हनुमान जी का मुख प्रसन्न है और शरीर में तेज विराजमान है, (जिससे उन्होंने समझ लिया कि) ये श्री रामचंद्र जी का कार्य कर आए हैं।
His face was glad and his body shone with radiance: he had done Ramchandra's work.
मिले सकल अति भए सुखारी । तलफत मीन पाव जिमि बारी ॥
mile sakala ati bhae sukhārī । talaphata mīna pāva jimi bārī ॥
सब हनुमान जी से मिले और बहुत ही सुखी हुए, जैसे तड़पती हुई मछली को जल मिल गया हो।
They all met him and were overjoyed, like a writhing fish that finds water.
चले हरषि रघुनायक पासा । पूँछत कहत नवल इतिहासा ॥
cale haraṣi raghunāyaka pāsā । pūm̐chata kahata navala itihāsā ॥
सब हर्षित होकर नए-नए इतिहास (वृत्तांत) पूछते-कहते हुए श्री रघुनाथ जी के पास चले।
Joyfully they set off to Raghunayak, asking and telling the new story.
तब मधुबन भीतर सब आए । अंगद संमत मधु फल खाए ॥
taba madhubana bhītara saba āe । aṃgada saṃmata madhu phala khāe ॥
तब सब लोग मधुवन के भीतर आए और अंगद की सम्मति से सबने मधुर फल (या मधु और फल) खाए।
Then they all went into the Madhuban and, with Angad's consent, ate the honey and fruit.
रखवारे जब बरजन लागे । मुष्टि प्रहार हनत सब भागे ॥
rakhavāre jaba barajana lāge । muṣṭi prahāra hanata saba bhāge ॥
जब रखवाले बरजने लगे, तब घूँसों की मार मारते ही सब रखवाले भाग छूटे।
When the guards tried to stop them, they struck them with their fists and all the guards fled.
जाइ पुकारे ते सब बन उजार जुबराज । सुनि सुग्रीव हरष कपि करि आए प्रभु काज ॥
jāi pukāre te saba bana ujāra jubarāja । suni sugrīva haraṣa kapi kari āe prabhu kāja ॥
उन सबने जाकर पुकारा कि युवराज अंगद वन उजाड़ रहे हैं। यह सुनकर सुग्रीव हर्षित हुए कि वानर प्रभु का कार्य कर आए हैं।
They all went and cried out: 'The prince is laying waste the grove!' Hearing this, Sugriva rejoiced: the monkeys had done the Lord's work.
जौं न होति सीता सुधि पाई । मधुबन के फल सकहिं कि खाई ॥
jauṃ na hoti sītā sudhi pāī । madhubana ke phala sakahiṃ ki khāī ॥
यदि सीता जी की खबर न पाई होती तो क्या वे मधुवन के फल खा सकते थे?
'Had they not found news of Sita, could they have eaten the fruit of the Madhuban?'
एहि बिधि मन बिचार कर राजा । आइ गए कपि सहित समाजा ॥
ehi bidhi mana bicāra kara rājā । āi gae kapi sahita samājā ॥
इस प्रकार राजा सुग्रीव मन में विचार कर ही रहे थे कि समाज सहित वानर आ गए।
As the king thought this, the monkeys arrived with their company.
आइ सबन्हि नावा पद सीसा । मिलेउ सबन्हि अति प्रेम कपीसा ॥
āi sabanhi nāvā pada sīsā । mileu sabanhi ati prema kapīsā ॥
(सबने आकर सुग्रीव के चरणों में सिर नवाया। कपिराज सुग्रीव सभी से बड़े प्रेम के साथ मिले।
They all came and bowed their heads at his feet; the monkey king met them all with great love.
पूँछी कुसल कुसल पद देखी । राम कृपाँ भा काजु बिसेषी ॥
pūm̐chī kusala kusala pada dekhī । rāma kṛpām̐ bhā kāju biseṣī ॥
उन्होंने कुशल पूछी, (तब वानरों ने उत्तर दिया:) 'आपके चरणों के दर्शन से सब कुशल है। श्री राम जी की कृपा से विशेष कार्य हुआ (कार्य में विशेष सफलता हुई) है।
He asked their welfare; 'We are well, seeing your feet; by Ram's grace the task is specially done.
नाथ काजु कीन्हेउ हनुमाना । राखे सकल कपिन्ह के प्राना ॥
nātha kāju kīnheu hanumānā । rākhe sakala kapinha ke prānā ॥
हे नाथ! हनुमान ने सब कार्य किया और सब वानरों के प्राण बचा लिए।'
Lord, Hanuman did the work and saved the lives of all the monkeys.'
सुनि सुग्रीव बहुरि तेहि मिलेऊ । कपिन्ह सहित रघुपति पहिं चलेऊ ॥
suni sugrīva bahuri tehi mileū । kapinha sahita raghupati pahiṃ caleū ॥
यह सुनकर सुग्रीव जी हनुमान जी से फिर मिले और सब वानरों समेत श्री रघुनाथ जी के पास चले।
Hearing this, Sugriva embraced him again, and went with the monkeys to Raghupati.
राम कपिन्ह जब आवत देखा । किएँ काजु मन हरष बिसेषा ॥
rāma kapinha jaba āvata dekhā । kiem̐ kāju mana haraṣa biseṣā ॥
श्री राम जी ने जब वानरों को कार्य किए हुए आते देखा तब उनके मन में विशेष हर्ष हुआ।
When Ram saw the monkeys coming, having done the work, his heart was especially glad.
फटिक सिला बैठे द्वौ भाई । परे सकल कपि चरनन्हि जाई ॥
phaṭika silā baiṭhe dvau bhāī । pare sakala kapi carananhi jāī ॥
दोनों भाई स्फटिक शिला पर बैठे थे। सब वानर जाकर उनके चरणों पर गिर पड़े।
The two brothers were seated on a crystal rock; all the monkeys went and fell at their feet.
प्रीति सहित सब भेटे रघुपति करुना पुंज । पूँछी कुसल नाथ अब कुसल देखि पद कंज ॥
prīti sahita saba bheṭe raghupati karunā puṃja । pūm̐chī kusala nātha aba kusala dekhi pada kaṃja ॥
दया की राशि श्री रघुनाथ जी सबसे प्रेम सहित गले लगकर मिले और कुशल पूछी। (वानरों ने कहा:) 'हे नाथ! आपके चरण कमलों के दर्शन पाने से अब कुशल है।'
Raghupati, the abode of compassion, embraced them all lovingly and asked their welfare. 'Lord, we are well now, having seen your lotus feet.'
जामवंत कह सुनु रघुराया । जा पर नाथ करहु तुम्ह दाया ॥
jāmavaṃta kaha sunu raghurāyā । jā para nātha karahu tumha dāyā ॥
जाम्बवान ने कहा: 'हे रघुनाथ जी! सुनिए। हे नाथ! जिस पर आप दया करते हैं,
Jambavan said: 'Listen, Raghurai: he on whom you show mercy, Lord,
ताहि सदा सुभ कुसल निरंतर । सुर नर मुनि प्रसन्न ता ऊपर ॥
tāhi sadā subha kusala niraṃtara । sura nara muni prasanna tā ūpara ॥
उसे सदा कल्याण और निरंतर कुशल है। देवता, मनुष्य और मुनि सभी उस पर प्रसन्न रहते हैं।
is always blessed and well; gods, men and sages are pleased with him.
सोइ बिजई बिनई गुन सागर । तासु सुजसु त्रेलोक उजागर ॥
soi bija:ī bina:ī guna sāgara । tāsu sujasu treloka ujāgara ॥
वही विजयी है, वही विनयी है और वही गुणों का समुद्र बन जाता है। उसी का सुंदर यश तीनों लोकों में प्रकाशित होता है।
He is victorious, humble, an ocean of virtues, and his fame shines in the three worlds.
प्रभु कीं कृपा भयउ सबु काजू । जन्म हमार सुफल भा आजू ॥
prabhu kīṃ kṛpā bhaya:u sabu kājū । janma hamāra suphala bhā ājū ॥
प्रभु की कृपा से सब कार्य हुआ। आज हमारा जन्म सफल हो गया।
By the Lord's grace the whole task is done; today our birth has borne fruit.
नाथ पवनसुत कीन्हि जो करनी । सहसहुँ मुख न जाइ सो बरनी ॥
nātha pavanasuta kīnhi jo karanī । sahasahum̐ mukha na jāi so baranī ॥
हे नाथ! पवनपुत्र हनुमान ने जो करनी की, उसका हजार मुखों से भी वर्णन नहीं किया जा सकता।'
Lord, what the son of the Wind has done cannot be described even with a thousand mouths.'
पवनतनय के चरित सुहाए । जामवंत रघुपतिहि सुनाए ॥
pavanatanaya ke carita suhāe । jāmavaṃta raghupatihi sunāe ॥
तब जाम्बवान ने हनुमान जी के सुंदर चरित्र (कार्य) श्री रघुनाथ जी को सुनाए।
Jambavan told Raghupati the fine deeds of the son of the Wind.
सुनत कृपानिधि मन अति भाए । पुनि हनुमान हरषि हियँ लाए ॥
sunata kṛpānidhi mana ati bhāe । puni hanumāna haraṣi hiyam̐ lāe ॥
(वे चरित्र) सुनने पर कृपानिधि श्री रामचंद्र जी के मन को बहुत ही अच्छे लगे। उन्होंने हर्षित होकर हनुमान जी को फिर हृदय से लगा लिया।
Hearing them, the ocean of mercy was delighted, and joyfully embraced Hanuman again.
कहहु तात केहि भाँति जानकी । रहति करति रच्छा स्वप्रान की ॥
kahahu tāta kehi bhām̐ti jānakī । rahati karati racchā svaprāna kī ॥
(और कहा:) 'हे तात! कहो, सीता किस प्रकार रहती और अपने प्राणों की रक्षा करती हैं?'
'Tell me, dear one, how does Janaki live and protect her life?'
नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट । लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥
nāma pāharu divasa nisi dhyāna tumhāra kapāṭa । locana nija pada jaṃtrita jāhiṃ prāna kehiṃ bāṭa ॥
(हनुमान जी ने कहा:) 'आपका नाम रात-दिन पहरा देने वाला है, आपका ध्यान ही किवाड़ है। नेत्रों को अपने चरणों में लगाए रहती हैं, यही ताला लगा है, फिर प्राण जाएँ तो किस मार्ग से?'
'Your name is the watchman day and night, meditation on you is the door; her eyes are fixed on her own feet as a lock - so by what way could her life escape?'
चलत मोहि चूड़ामनि दीन्ही । रघुपति हृदयँ लाइ सोइ लीन्ही ॥
calata mohi cūṙāmani dīnhī । raghupati hṛdayam̐ lāi soi līnhī ॥
'चलते समय उन्होंने मुझे चूड़ामणि उतारकर दी।' श्री रघुनाथ जी ने उसे लेकर हृदय से लगा लिया।
'As I left she gave me her crest jewel.' Raghupati took it and pressed it to his heart.
नाथ जुगल लोचन भरि बारी । बचन कहे कछु जनककुमारी ॥
nātha jugala locana bhari bārī । bacana kahe kachu janakakumārī ॥
(हनुमान जी ने फिर कहा:) 'हे नाथ! दोनों नेत्रों में जल भरकर जानकी जी ने मुझसे कुछ वचन कहे:
'Lord, with both eyes full of tears, Janak's daughter said a few words:
अनुज समेत गहेहु प्रभु चरना । दीन बंधु प्रनतारति हरना ॥
anuja sameta gahehu prabhu caranā । dīna baṃdhu pranatārati haranā ॥
"छोटे भाई समेत प्रभु के चरण पकड़ना (और कहना कि) आप दीनबंधु हैं, शरणागत के दुखों को हरने वाले हैं,
"Clasp the Lord's feet, together with his younger brother, and say: 'Friend of the lowly, who removes the pain of those who bow to you,
मन क्रम बचन चरन अनुरागी । केहि अपराध नाथ हौं त्यागी ॥
mana krama bacana carana anurāgī । kehi aparādha nātha hauṃ tyāgī ॥
और मैं मन, वचन और कर्म से आपके चरणों की अनुरागिणी हूँ। फिर हे नाथ! किस अपराध से आपने मेरा त्याग कर दिया?
I love your feet in thought, word and deed; for what offence, Lord, have you abandoned me?
अवगुन एक मोर मैं माना । बिछुरत प्रान न कीन्ह पयाना ॥
avaguna eka mora maiṃ mānā । bichurata prāna na kīnha payānā ॥
(हाँ) एक दोष मैं अपना (अवश्य) मानती हूँ कि आपका वियोग होते ही मेरे प्राण नहीं चले गए,
I admit one fault of mine: when we were parted, my life did not depart.
नाथ सो नयनन्हि को अपराधा । निसरत प्रान करिहिं हठि बाधा ॥
nātha so nayananhi ko aparādhā । nisarata prāna karihiṃ haṭhi bādhā ॥
किंतु हे नाथ! यह तो नेत्रों का अपराध है जो प्राणों के निकलने में हठपूर्वक बाधा देते हैं।
But, Lord, that is the fault of my eyes, which forcibly stop my life from leaving.
बिरह अगिनि तनु तूल समीरा । स्वास जरइ छन माहिं सरीरा ॥
biraha agini tanu tūla samīrā । svāsa jara:i chana māhiṃ sarīrā ॥
विरह अग्नि है, शरीर रूई है और श्वास पवन है, इस प्रकार (अग्नि और पवन का संयोग होने से) यह शरीर क्षणमात्र में जल सकता है,
The fire of separation, my body like cotton and my breath like wind - the body would burn in a moment,
नयन स्त्रवहि जलु निज हित लागी । जरैं न पाव देह बिरहागी ॥
nayana stravahi jalu nija hita lāgī । jaraiṃ na pāva deha birahāgī ॥
परंतु नेत्र अपने हित के लिए (प्रभु का स्वरूप देखकर सुखी होने के लिए) जल (आँसू) बरसाते हैं, जिससे विरह की आग से भी देह जलने नहीं पाती।'"
but my eyes pour out tears for their own sake, so the fire of separation cannot burn the body.'"
सीता के अति बिपति बिसाला । बिनहिं कहें भलि दीनदयाला ॥
sītā ke ati bipati bisālā । binahiṃ kaheṃ bhali dīnadayālā ॥
सीता जी की विपत्ति बहुत बड़ी है। हे दीनदयालु! वह बिना कही ही अच्छी है (कहने से आपको बड़ा क्लेश होगा)।
Sita's misfortune is very great; it is better left untold, O kind to the lowly.
निमिष निमिष करुनानिधि जाहिं कलप सम बीति । बेगि चलिय प्रभु आनिअ भुज बल खल दल जीति ॥
nimiṣa nimiṣa karunānidhi jāhiṃ kalapa sama bīti । begi caliya prabhu ānia bhuja bala khala dala jīti ॥
हे करुणानिधान! उनका एक-एक पल कल्प के समान बीतता है। अतः हे प्रभु! तुरंत चलिए और अपनी भुजाओं के बल से दुष्टों के दल को जीतकर सीता जी को ले आइए।'
Each moment passes for her like an age, O treasury of compassion; come quickly, Lord, conquer the army of the wicked by the strength of your arms and bring her back.'
सुनि सीता दुख प्रभु सुख अयना । भरि आए जल राजिव नयना ॥
suni sītā dukha prabhu sukha ayanā । bhari āe jala rājiva nayanā ॥
सीता जी का दुख सुनकर सुख के धाम प्रभु के कमल नेत्रों में जल भर आया।
Hearing of Sita's sorrow, the Lord, the home of joy, had tears in his lotus eyes.
बचन काँय मन मम गति जाही । सपनेहुँ बूझिअ बिपति कि ताही ॥
bacana kām̐ya mana mama gati jāhī । sapanehum̐ būjhia bipati ki tāhī ॥
(वे बोले:) 'मन, वचन और शरीर से जिसे मेरी ही गति (मेरा ही आश्रय) है, उसे क्या स्वप्न में भी विपत्ति हो सकती है?'
'Can one whose only refuge is me in word, deed and thought ever know misfortune, even in a dream?'
कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई । जब तव सुमिरन भजन न होई ॥
kaha hanumaṃta bipati prabhu soī । jaba tava sumirana bhajana na hoī ॥
हनुमान जी ने कहा: 'हे प्रभु! विपत्ति तो वही (तभी) है जब आपका भजन-स्मरण न हो।
Hanuman said: 'Lord, that alone is misfortune, when one does not remember and worship you.
केतिक बात प्रभु जातुधान की । रिपुहि जीति आनिबी जानकी ॥
ketika bāta prabhu jātudhāna kī । ripuhi jīti ānibī jānakī ॥
हे प्रभु! राक्षसों की बात ही कितनी है? आप शत्रु को जीतकर जानकी जी को ले आएँगे।'
Lord, what are the demons? You will conquer the enemy and bring back Janaki.'
सुनु कपि तोहि समान उपकारी । नहिं कोउ सुर नर मुनि तनुधारी ॥
sunu kapi tohi samāna upakārī । nahiṃ kou sura nara muni tanudhārī ॥
(भगवान कहने लगे:) 'हे हनुमान! सुन, तेरे समान मेरा उपकारी देवता, मनुष्य अथवा मुनि कोई भी शरीरधारी नहीं है।
'Listen, monkey: there is no one so helpful to me as you, neither god, man nor sage, no one with a body.
प्रति उपकार करौं का तोरा । सनमुख होइ न सकत मन मोरा ॥
prati upakāra karauṃ kā torā । sanamukha hoi na sakata mana morā ॥
मैं तेरा प्रत्युपकार (बदले में उपकार) तो क्या करूँ, मेरा मन भी तेरे सामने नहीं हो सकता।
What can I do for you in return? My mind cannot even face you.
सुनु सुत तोहि उरिन मैं नाहीं । देखेउँ करि बिचार मन माहीं ॥
sunu suta tohi urina maiṃ nāhīṃ । dekheum̐ kari bicāra mana māhīṃ ॥
हे पुत्र! सुन, मैंने मन में (खूब) विचार करके देख लिया कि मैं तुझसे उऋण नहीं हो सकता।'
Listen, son: I am not free of my debt to you; I have thought it over in my mind.'
पुनि पुनि कपिहि चितव सुरत्राता । लोचन नीर पुलक अति गाता ॥
puni puni kapihi citava suratrātā । locana nīra pulaka ati gātā ॥
देवताओं के रक्षक प्रभु बार-बार हनुमान जी को देख रहे हैं। नेत्रों में प्रेमाश्रुओं का जल भरा है और शरीर अत्यंत पुलकित है।
Again and again the protector of the gods gazed at the monkey, tears in his eyes and his body thrilling.
सुनि प्रभु बचन बिलोकि मुख गात हरषि हनुमंत । चरन परेउ प्रेमाकुल त्राहि त्राहि भगवंत ॥
suni prabhu bacana biloki mukha gāta haraṣi hanumaṃta । carana pareu premākula trāhi trāhi bhagavaṃta ॥
प्रभु के वचन सुनकर और उनके (प्रसन्न) मुख तथा (पुलकित) अंगों को देखकर हनुमान जी हर्षित हो गए और प्रेम में विकल होकर 'हे भगवन्! मेरी रक्षा करो, रक्षा करो' कहते हुए श्री राम जी के चरणों में गिर पड़े।
Hearing the Lord's words and seeing his face and body, Hanuman rejoiced and fell at his feet, overcome with love: 'Save me, save me, Lord!'
बार बार प्रभु चहइ उठावा । प्रेम मगन तेहि उठब न भावा ॥
bāra bāra prabhu caha:i uṭhāvā । prema magana tehi uṭhaba na bhāvā ॥
प्रभु उनको बार-बार उठाना चाहते हैं, परंतु प्रेम में डूबे हुए हनुमान जी को चरणों से उठना सुहाता नहीं।
Again and again the Lord wished to raise him, but, lost in love, he did not want to rise.
प्रभु कर पंकज कपि कें सीसा । सुमिरि सो दसा मगन गौरीसा ॥
prabhu kara paṃkaja kapi keṃ sīsā । sumiri so dasā magana gaurīsā ॥
प्रभु का करकमल हनुमान जी के सिर पर है। उस स्थिति का स्मरण करके शिव जी प्रेममग्न हो गए।
The Lord's lotus hand on the monkey's head - remembering that scene, Gauri's lord (Shiva) was lost in rapture.
सावधान मन करि पुनि संकर । लागे कहन कथा अति सुंदर ॥
sāvadhāna mana kari puni saṃkara । lāge kahana kathā ati suṃdara ॥
फिर मन को सावधान करके शंकर जी अत्यंत सुंदर कथा कहने लगे।
Then, steadying his mind again, Shankar went on with the beautiful story.
कपि उठाइ प्रभु हृदयँ लगावा । कर गहि परम निकट बैठावा ॥
kapi uṭhāi prabhu hṛdayam̐ lagāvā । kara gahi parama nikaṭa baiṭhāvā ॥
हनुमान जी को उठाकर प्रभु ने हृदय से लगाया और हाथ पकड़कर अत्यंत निकट बैठा लिया।
The Lord raised the monkey, pressed him to his heart, and taking his hand seated him very close.
कहु कपि रावन पालित लंका । केहि बिधि दहेउ दुर्ग अति बंका ॥
kahu kapi rāvana pālita laṃkā । kehi bidhi daheu durga ati baṃkā ॥
(और पूछा:) 'हे हनुमान! बताओ तो, रावण के द्वारा सुरक्षित लंका और उसके बड़े बाँके किले को तुमने किस तरह जलाया?'
'Tell me, monkey, how did you burn Ravan's Lanka, so very hard a fortress?'
प्रभु प्रसन्न जाना हनुमाना । बोला बचन बिगत अभिमाना ॥
prabhu prasanna jānā hanumānā । bolā bacana bigata abhimānā ॥
हनुमान जी ने प्रभु को प्रसन्न जाना और वे अभिमान रहित वचन बोले:
Hanuman saw that the Lord was pleased, and spoke without pride:
साखामृग के बड़ि मनुसाई । साखा तें साखा पर जाई ॥
sākhāmṛga ke baṙi manusāī । sākhā teṃ sākhā para jāī ॥
'बंदर का बस, यही बड़ा पुरुषार्थ है कि वह एक डाल से दूसरी डाल पर चला जाता है।
'The great feat of a monkey is just to go from branch to branch.
नाघि सिंधु हाटकपुर जारा । निसिचर गन बधि बिपिन उजारा ॥
nāghi siṃdhu hāṭakapura jārā । nisicara gana badhi bipina ujārā ॥
मैंने जो समुद्र लाँघकर सोने का नगर जलाया और राक्षसगण को मारकर अशोक वन को उजाड़ डाला,
That I crossed the sea, burned the golden city, slew the demon hordes and laid waste the grove,
सो सब तव प्रताप रघुराई । नाथ न कछू मोरि प्रभुताई ॥
so saba tava pratāpa raghurāī । nātha na kachū mori prabhutāī ॥
यह सब तो हे श्री रघुनाथ जी! आप ही का प्रताप है। हे नाथ! इसमें मेरी प्रभुता (बड़ाई) कुछ भी नहीं है।
all that is your glory, Raghurai; Lord, none of it is my own power.
ता कहुँ प्रभु कछु अगम नहिं जा पर तुम्ह अनुकुल । तब प्रभावँ बड़वानलहिं जारि सकइ खलु तूल ॥
tā kahum̐ prabhu kachu agama nahiṃ jā para tumha anukula । taba prabhāvam̐ baṙavānalahiṃ jāri saka:i khalu tūla ॥
हे प्रभु! जिस पर आप प्रसन्न हों, उसके लिए कुछ भी कठिन नहीं है। आपके प्रभाव से रूई (जो स्वयं बहुत जल्दी जल जाने वाली वस्तु है) बड़वानल को निश्चय ही जला सकती है (असंभव भी संभव हो सकता है)।
Lord, nothing is out of reach for one to whom you are kind; by your power even cotton can burn up the undersea fire.
नाथ भगति अति सुखदायनी । देहु कृपा करि अनपायनी ॥
nātha bhagati ati sukhadāyanī । dehu kṛpā kari anapāyanī ॥
हे नाथ! मुझे अत्यंत सुख देने वाली अपनी निश्चल भक्ति कृपा करके दीजिए।'
Lord, in your grace give me unfailing devotion, which gives the greatest joy.'
सुनि प्रभु परम सरल कपि बानी । एवमस्तु तब कहेउ भवानी ॥
suni prabhu parama sarala kapi bānī । evamastu taba kaheu bhavānī ॥
(शिव जी कहते हैं:) हे भवानी! हनुमान जी की अत्यंत सरल वाणी सुनकर, तब प्रभु श्री रामचंद्र जी ने 'एवमस्तु' (ऐसा ही हो) कहा।
(Shiva says:) Bhavani, hearing the monkey's utterly simple words, the Lord then said: 'So be it.'
उमा राम सुभाउ जेहिं जाना । ताहि भजनु तजि भाव न आना ॥
umā rāma subhāu jehiṃ jānā । tāhi bhajanu taji bhāva na ānā ॥
हे उमा! जिसने श्री राम जी का स्वभाव जान लिया, उसे भजन छोड़कर दूसरी बात ही नहीं सुहाती।
Uma, whoever has known Ram's nature cares for nothing but worshipping him.
यह संवाद जासु उर आवा । रघुपति चरन भगति सोइ पावा ॥
yaha saṃvāda jāsu ura āvā । raghupati carana bhagati soi pāvā ॥
यह स्वामी-सेवक का संवाद जिसके हृदय में आ गया, वही श्री रघुनाथ जी के चरणों की भक्ति पा गया।
Whoever takes this dialogue to heart gains devotion to Raghupati's feet.
सुनि प्रभु बचन कहहिं कपिबृंदा । जय जय जय कृपाल सुखकंदा ॥
suni prabhu bacana kahahiṃ kapibṛṃdā । jaya jaya jaya kṛpāla sukhakaṃdā ॥
प्रभु के वचन सुनकर वानरगण कहने लगे: 'कृपालु आनंदकंद श्री राम जी की जय हो, जय हो, जय हो!'
Hearing the Lord's words, the monkeys cried: 'Victory, victory, victory to the kind one, the source of joy!'
तब रघुपति कपिपतिहि बोलावा । कहा चलैं कर करहु बनावा ॥
taba raghupati kapipatihi bolāvā । kahā calaiṃ kara karahu banāvā ॥
तब श्री रघुनाथ जी ने कपिराज सुग्रीव को बुलाया और कहा: 'चलने की तैयारी करो।
Then Raghupati called the monkey king and said: 'Make ready to march.
अब बिलंबु केहि कारन कीजे । तुरत कपिन्ह कहुँ आयसु दीजे ॥
aba bilaṃbu kehi kārana kīje । turata kapinha kahum̐ āyasu dīje ॥
अब विलंब किस कारण किया जाए? वानरों को तुरंत आज्ञा दो।'
Why delay now? Give the monkeys the order at once.'
कौतुक देखि सुमन बहु बरषी । नभ तें भवन चले सुर हरषी ॥
kautuka dekhi sumana bahu baraṣī । nabha teṃ bhavana cale sura haraṣī ॥
(भगवान की) यह लीला (रावणवध की तैयारी) देखकर, बहुत से फूल बरसाकर और हर्षित होकर देवता आकाश से अपने-अपने लोक को चले।
Seeing this wonder, the gods rained down flowers and went joyfully from the sky to their homes.
कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ । नाना बरन अतुल बल बानर भालु बरूथ ॥
kapipati begi bolāe āe jūthapa jūtha । nānā barana atula bala bānara bhālu barūtha ॥
वानरराज सुग्रीव ने शीघ्र ही वानरों को बुलाया, सेनापतियों के समूह आ गए। वानर-भालुओं के झुंड अनेक रंगों के हैं और उनमें अतुलनीय बल है।
The monkey king quickly summoned them, and the troop leaders came with their troops: hosts of monkeys and bears of many colours and matchless strength.