सुंदरकांड · भाग 2: लंकिनी और विभीषण

← पिछला भाग · अगला भाग →

  1. मसक समान रूप कपि धरी । लंकहि चलेउ सुमिरि नरहरी ॥

    masaka samāna rūpa kapi dharī । laṃkahi caleu sumiri naraharī ॥

    हनुमान जी मच्छर के समान छोटा रूप धरकर, नर रूप में लीला करने वाले भगवान का स्मरण करके लंका की ओर चले।

    The monkey took a form the size of a mosquito and, remembering the Lord who took the man-lion form, set out for Lanka.

  2. नाम लंकिनी एक निसिचरी । सो कह चलेसि मोहि निंदरी ॥

    nāma laṃkinī eka nisicarī । so kaha calesi mohi niṃdarī ॥

    लंकिनी नाम की एक राक्षसी थी। उसने कहा: 'मेरा निरादर करके कहाँ चला जा रहा है?

    A demoness named Lankini said: 'Where are you going, ignoring me?

  3. जानेहि नहीं मरमु सठ मोरा । मोर अहार जहाँ लगि चोरा ॥

    jānehi nahīṃ maramu saṭha morā । mora ahāra jahām̐ lagi corā ॥

    'अरे मूर्ख! तूने मेरा भेद नहीं जाना? जहाँ तक (जितने) चोर हैं, वे सब मेरा आहार हैं।'

    Fool, don't you know my secret? Every thief that comes here is my food.'

  4. मुठिका एक महा कपि हनी । रुधिर बमत धरनीं ढनमनी ॥

    muṭhikā eka mahā kapi hanī । rudhira bamata dharanīṃ ḍhanamanī ॥

    महाकपि हनुमान जी ने उसे एक घूँसा मारा, जिससे वह खून की उलटी करती हुई धरती पर लुढ़क पड़ी।

    The great monkey struck her a blow with his fist; vomiting blood, she rolled on the ground.

  5. पुनि संभारि उठी सो लंका । जोरि पानि कर बिनय ससंका ॥

    puni saṃbhāri uṭhī so laṃkā । jori pāni kara binaya sasaṃkā ॥

    फिर वह लंकिनी सँभलकर उठी और डरकर हाथ जोड़कर विनती करने लगी:

    Then that Lanka recovered and rose, and, afraid, joined her palms and pleaded:

  6. जब रावनहि ब्रह्म बर दीन्हा । चलत बिरंचि कहा मोहि चीन्हा ॥

    jaba rāvanahi brahma bara dīnhā । calata biraṃci kahā mohi cīnhā ॥

    'जब ब्रह्मा जी ने रावण को वर दिया था, तब चलते समय उन्होंने मुझे राक्षसों के विनाश की यह पहचान बता दी थी:

    'When Brahma gave Ravan his boon, as he left he told me this sign:

  7. बिकल होसि तैं कपि कें मारे । तब जानेसु निसिचर संघारे ॥

    bikala hosi taiṃ kapi keṃ māre । taba jānesu nisicara saṃghāre ॥

    "जब तू बंदर के मारने से व्याकुल हो जाए, तब जान लेना कि राक्षसों का संहार आ गया।"

    "When you are shaken by a monkey's blow, know that the demons' destruction has come."

  8. तात मोर अति पुन्य बहूता । देखेउँ नयन राम कर दूता ॥

    tāta mora ati punya bahūtā । dekheum̐ nayana rāma kara dūtā ॥

    हे तात! मेरे बड़े पुण्य हैं कि मैंने अपनी आँखों से श्री राम जी के दूत को देखा।

    Dear one, my merit must be very great, that I have seen Ram's messenger with my own eyes.

  9. तात स्वर्ग अपबर्ग सुख धरिअ तुला एक अंग । तूल न ताहि सकल मिलि जो सुख लव सतसंग ॥

    tāta svarga apabarga sukha dharia tulā eka aṃga । tūla na tāhi sakala mili jo sukha lava satasaṃga ॥

    हे तात! स्वर्ग और मोक्ष के सब सुखों को तराजू के एक पलड़े में रखा जाए, तो भी वे सब मिलकर उस सुख के बराबर नहीं हो सकते जो क्षण भर के सत्संग से मिलता है।

    Dear one, if the joys of heaven and of liberation were all put together on one pan of the scales, they would not equal the joy of a moment in good company.

  10. प्रबिसि नगर कीजे सब काजा । हृदयँ राखि कोसलपुर राजा ॥

    prabisi nagara kīje saba kājā । hṛdayam̐ rākhi kosalapura rājā ॥

    अयोध्यापुरी के राजा रघुनाथ जी को हृदय में रखकर नगर में प्रवेश कीजिए और सब काम कीजिए।

    Enter the city and do all your work, keeping the King of Kosala in your heart.

  11. गरल सुधा रिपु करहिं मिताई । गोपद सिंधु अनल सितलाई ॥

    garala sudhā ripu karahiṃ mitāī । gopada siṃdhu anala sitalāī ॥

    उसके लिए विष अमृत हो जाता है, शत्रु मित्रता करने लगते हैं, समुद्र गाय के खुर जितना हो जाता है और अग्नि शीतल हो जाती है;

    For him poison becomes nectar, enemies become friends, the ocean becomes a cow's hoofprint and fire grows cool;

  12. गरुड़ सुमेरु रेनु सम ताही । राम कृपा करि चितवा जाही ॥

    garuṙa sumeru renu sama tāhī । rāma kṛpā kari citavā jāhī ॥

    और सुमेरु पर्वत उसके लिए धूल के कण के समान हो जाता है, जिसे राम जी ने कृपा करके देख लिया।'

    and Mount Sumeru becomes like a speck of dust, on whom Ram has looked with grace.'

  13. अति लघु रूप धरेउ हनुमाना । पैठा नगर सुमिरि भगवाना ॥

    ati laghu rūpa dhareu hanumānā । paiṭhā nagara sumiri bhagavānā ॥

    हनुमान जी ने बहुत ही छोटा रूप धारण किया और भगवान का स्मरण करके नगर में प्रवेश किया।

    Hanuman took a very small form and entered the city, remembering the Lord.

  14. मंदिर मंदिर प्रति करि सोधा । देखे जहँ तहँ अगनित जोधा ॥

    maṃdira maṃdira prati kari sodhā । dekhe jaham̐ taham̐ aganita jodhā ॥

    उन्होंने एक-एक महल की खोज की। जहाँ-तहाँ असंख्य योद्धा देखे।

    He searched every palace and saw countless warriors everywhere.

  15. गयउ दसानन मंदिर माहीं । अति बिचित्र कहि जात सो नाहीं ॥

    gaya:u dasānana maṃdira māhīṃ । ati bicitra kahi jāta so nāhīṃ ॥

    फिर वे रावण के महल में गए। वह अत्यंत विचित्र था, जिसका वर्णन नहीं हो सकता।

    He went into Ravan's palace; it was so wonderful it cannot be described.

  16. सयन किएँ देखा कपि तेही । मंदिर महुँ न दीखि बैदेही ॥

    sayana kiem̐ dekhā kapi tehī । maṃdira mahum̐ na dīkhi baidehī ॥

    हनुमान जी ने उस (रावण) को सोया हुआ देखा, परंतु महल में जानकी जी नहीं दिखाई दीं।

    The monkey saw Ravan asleep, but did not see Vaidehi in the palace.

  17. भवन एक पुनि दीख सुहावा । हरि मंदिर तहँ भिन्न बनावा ॥

    bhavana eka puni dīkha suhāvā । hari maṃdira taham̐ bhinna banāvā ॥

    फिर एक सुंदर भवन दिखाई दिया। उसमें भगवान का एक अलग मंदिर बना हुआ था।

    Then he saw a lovely house, with a temple of Hari built apart in it.

  18. रामायुध अंकित गृह सोभा बरनि न जाइ । नव तुलसिका बृंद तहँ देखि हरष कपिराइ ॥

    rāmāyudha aṃkita gṛha sobhā barani na jāi । nava tulasikā bṛṃda taham̐ dekhi haraṣa kapirāi ॥

    वह महल श्री राम जी के आयुधों (धनुष-बाण) के चिह्नों से अंकित था, उसकी शोभा का वर्णन नहीं हो सकता। वहाँ नई-नई तुलसी के पौधों के समूह देखकर कपिराज हनुमान जी हर्षित हुए।

    The house, marked with the weapons of Ram, was beautiful beyond description; seeing fresh clumps of tulsi there, the monkey king was glad.

  19. लंका निसिचर निकर निवासा । इहाँ कहाँ सज्जन कर बासा ॥

    laṃkā nisicara nikara nivāsā । ihām̐ kahām̐ sajjana kara bāsā ॥

    'लंका तो राक्षसों के समूह का निवास स्थान है। यहाँ सज्जन पुरुष का निवास कहाँ?'

    'Lanka is the home of hordes of demons; how could a good man live here?'

  20. मन महुँ तरक करैं कपि लागा । तेहीं समय बिभीषनु जागा ॥

    mana mahum̐ taraka karaiṃ kapi lāgā । tehīṃ samaya bibhīṣanu jāgā ॥

    हनुमान जी मन में विचार करने लगे। उसी समय विभीषण जी जागे।

    The monkey began to wonder in his mind; just then Vibhishan woke.

  21. राम राम तेहिं सुमिरन कीन्हा । हृदयँ हरष कपि सज्जन चीन्हा ॥

    rāma rāma tehiṃ sumirana kīnhā । hṛdayam̐ haraṣa kapi sajjana cīnhā ॥

    उन्होंने 'राम राम' कहकर स्मरण किया। हनुमान जी हृदय में हर्षित हुए और उन्हें सज्जन जान लिया।

    He remembered Ram, saying 'Ram, Ram'; the monkey was glad at heart and recognised a good man.

  22. एहि सन हठि करिहउँ पहिचानी । साधु ते होइ न कारज हानी ॥

    ehi sana haṭhi kariha:um̐ pahicānī । sādhu te hoi na kāraja hānī ॥

    'इनसे हठपूर्वक परिचय करूँगा, क्योंकि साधु से कार्य की हानि नहीं होती।'

    'I will make myself known to him; from a good man no harm can come to the task.'

  23. बिप्र रूप धरि बचन सुनाए । सुनत बिभीषन उठि तहँ आए ॥

    bipra rūpa dhari bacana sunāe । sunata bibhīṣana uṭhi taham̐ āe ॥

    ब्राह्मण का रूप धरकर उन्होंने वचन सुनाए। सुनते ही विभीषण जी उठकर वहाँ आए।

    Taking the form of a brahmin he called out; hearing him, Vibhishan rose and came there.

  24. करि प्रनाम पूँछी कुसलाई । बिप्र कहहु निज कथा बुझाई ॥

    kari pranāma pūm̐chī kusalāī । bipra kahahu nija kathā bujhāī ॥

    प्रणाम करके कुशल पूछी और कहा: 'हे ब्राह्मण देव! अपनी कथा समझाकर कहिए।

    He bowed and asked after his welfare: 'Brahmin, tell me your story plainly.

  25. की तुम्ह हरि दासन्ह महँ कोई । मोरें हृदय प्रीति अति होई ॥

    kī tumha hari dāsanha maham̐ koī । moreṃ hṛdaya prīti ati hoī ॥

    क्या आप हरिभक्तों में से कोई हैं? क्योंकि आपको देखकर मेरे हृदय में अत्यंत प्रेम उमड़ रहा है।

    Are you one of Hari's servants? For great love is rising in my heart.

  26. की तुम्ह रामु दीन अनुरागी । आयहु मोहि करन बड़भागी ॥

    kī tumha rāmu dīna anurāgī । āyahu mohi karana baṙabhāgī ॥

    या आप दीनों से प्रेम करने वाले स्वयं श्री राम जी हैं, जो मुझे बड़भागी बनाने आए हैं?'

    Or are you Ram himself, who loves the humble, come to make me blessed?'

  27. तब हनुमंत कही सब राम कथा निज नाम । सुनत जुगल तन पुलक मन मगन सुमिरि गुन ग्राम ॥

    taba hanumaṃta kahī saba rāma kathā nija nāma । sunata jugala tana pulaka mana magana sumiri guna grāma ॥

    तब हनुमान जी ने श्री राम जी की सारी कथा कहकर अपना नाम बताया। सुनते ही दोनों के शरीर पुलकित हो गए और श्री राम जी के गुण समूहों का स्मरण करके दोनों के मन मग्न हो गए।

    Then Hanuman told him the whole story of Ram and his own name; as they listened, both thrilled in body and their minds were absorbed, remembering Ram's many virtues.

  28. सुनहु पवनसुत रहनि हमारी । जिमि दसनन्हि महुँ जीभ बिचारी ॥

    sunahu pavanasuta rahani hamārī । jimi dasananhi mahum̐ jībha bicārī ॥

    (विभीषण जी ने कहा:) 'हे पवनपुत्र! मेरी रहनी सुनो। मैं यहाँ वैसे ही रहता हूँ जैसे दाँतों के बीच में बेचारी जीभ।

    'Listen, son of the Wind, to how I live: like the poor tongue among the teeth.

  29. तात कबहुँ मोहि जानि अनाथा । करिहहिं कृपा भानुकुल नाथा ॥

    tāta kabahum̐ mohi jāni anāthā । karihahiṃ kṛpā bhānukula nāthā ॥

    हे तात! क्या कभी सूर्यकुल के नाथ मुझे अनाथ जानकर मुझ पर कृपा करेंगे?

    Dear one, will the lord of the Sun dynasty ever know me as helpless and show me grace?

  30. तामस तनु कछु साधन नाहीं । प्रीति न पद सरोज मन माहीं ॥

    tāmasa tanu kachu sādhana nāhīṃ । prīti na pada saroja mana māhīṃ ॥

    मेरा तामसी शरीर होने से कोई साधन तो बनता नहीं, और न मन में श्री राम जी के चरणकमलों में प्रेम ही है।

    My body is of a dark nature, I have no spiritual practice, and no love in my mind for his lotus feet.

  31. अब मोहि भा भरोस हनुमंता । बिनु हरिकृपा मिलहिं नहिं संता ॥

    aba mohi bhā bharosa hanumaṃtā । binu harikṛpā milahiṃ nahiṃ saṃtā ॥

    परंतु हे हनुमान! अब मुझे विश्वास हो गया, क्योंकि हरि की कृपा के बिना संत नहीं मिलते।

    But now, Hanuman, I have hope, for without Hari's grace one does not meet saints.

  32. जौं रघुबीर अनुग्रह कीन्हा । तौ तुम्ह मोहि दरसु हठि दीन्हा ॥

    jauṃ raghubīra anugraha kīnhā । tau tumha mohi darasu haṭhi dīnhā ॥

    जब रघुवीर ने कृपा की है, तभी तो आपने हठ करके (स्वयं) मुझे दर्शन दिए हैं।'

    Since Raghubir has shown me favour, you have come of your own accord to give me sight of you.'

  33. सुनहु बिभीषन प्रभु कै रीती । करहिं सदा सेवक पर प्रीती ॥

    sunahu bibhīṣana prabhu kai rītī । karahiṃ sadā sevaka para prītī ॥

    (हनुमान जी ने कहा:) 'हे विभीषण जी! सुनिए, प्रभु की यही रीति है कि वे सेवक पर सदा प्रेम करते हैं।

    'Listen, Vibhishan, to the Lord's way: he always loves his servants.

  34. कहहु कवन मैं परम कुलीना । कपि चंचल सबहीं बिधि हीना ॥

    kahahu kavana maiṃ parama kulīnā । kapi caṃcala sabahīṃ bidhi hīnā ॥

    भला कहिए, मैं ही कौन बड़ा कुलीन हूँ? चंचल वानर हूँ और सब प्रकार से नीच हूँ;

    Tell me, what high birth have I? A restless monkey, lowly in every way;

  35. प्रात लेइ जो नाम हमारा । तेहि दिन ताहि न मिलै अहारा ॥

    prāta lei jo nāma hamārā । tehi dina tāhi na milai ahārā ॥

    प्रातःकाल जो हमारा (बंदरों का) नाम ले ले, उस दिन उसे भोजन न मिले।

    whoever says our name in the morning gets no food that day.

  36. अस मैं अधम सखा सुनु मोहू पर रघुबीर । कीन्ही कृपा सुमिरि गुन भरे बिलोचन नीर ॥

    asa maiṃ adhama sakhā sunu mohū para raghubīra । kīnhī kṛpā sumiri guna bhare bilocana nīra ॥

    हे सखा! सुनिए, मैं ऐसा अधम हूँ, पर रघुवीर ने मुझ पर भी कृपा की है।' भगवान के गुणों का स्मरण करके हनुमान जी के नेत्रों में जल भर आया।

    Listen, friend: I am so lowly, yet Raghubir has shown grace even to me.' Remembering his virtues, his eyes filled with tears.