सुंदरकांड · भाग 5: लंका दहन

← पिछला भाग · अगला भाग →

  1. चलेउ नाइ सिरु पैठेउ बागा । फल खाएसि तरु तोरैं लागा ॥

    caleu nāi siru paiṭheu bāgā । phala khāesi taru toraiṃ lāgā ॥

    वे सीता जी को सिर नवाकर चले और बाग में घुस गए। फल खाए और वृक्षों को तोड़ने लगे।

    He bowed his head, went and entered the garden; he ate the fruit and began breaking the trees.

  2. रहे तहाँ बहु भट रखवारे । कछु मारेसि कछु जाइ पुकारे ॥

    rahe tahām̐ bahu bhaṭa rakhavāre । kachu māresi kachu jāi pukāre ॥

    वहाँ बहुत से योद्धा रखवाले थे। उनमें से कुछ को मार डाला और कुछ ने जाकर रावण से पुकार की:

    Many warrior guards were there; some he killed, and some went to cry out the news.

  3. नाथ एक आवा कपि भारी । तेहिं असोक बाटिका उजारी ॥

    nātha eka āvā kapi bhārī । tehiṃ asoka bāṭikā ujārī ॥

    'हे नाथ! एक बड़ा भारी बंदर आया है। उसने अशोक वाटिका उजाड़ डाली।

    'Lord, a huge monkey has come and laid waste the Ashok grove.

  4. खाएसि फल अरु बिटप उपारे । रच्छक मर्दि मर्दि महि डारे ॥

    khāesi phala aru biṭapa upāre । racchaka mardi mardi mahi ḍāre ॥

    फल खाए, वृक्षों को उखाड़ डाला और रखवालों को मसल-मसलकर जमीन पर डाल दिया।'

    He has eaten the fruit and uprooted the trees, and crushed the guards and thrown them down.'

  5. सुनि रावन पठए भट नाना । तिन्हहि देखि गर्जेउ हनुमाना ॥

    suni rāvana paṭhae bhaṭa nānā । tinhahi dekhi garjeu hanumānā ॥

    यह सुनकर रावण ने बहुत से योद्धा भेजे। उन्हें देखकर हनुमान जी ने गर्जना की।

    Hearing this, Ravan sent many warriors; seeing them, Hanuman roared.

  6. सब रजनीचर कपि संघारे । गए पुकारत कछु अधमारे ॥

    saba rajanīcara kapi saṃghāre । gae pukārata kachu adhamāre ॥

    हनुमान जी ने सब राक्षसों को मार डाला, कुछ जो अधमरे थे, चिल्लाते हुए गए।

    The monkey slew all the demons; some went off half-dead, crying out.

  7. पुनि पठयउ तेहिं अच्छकुमारा । चला संग लै सुभट अपारा ॥

    puni paṭhaya:u tehiṃ acchakumārā । calā saṃga lai subhaṭa apārā ॥

    फिर रावण ने अक्षयकुमार को भेजा। वह असंख्य श्रेष्ठ योद्धाओं को साथ लेकर चला।

    Then he sent Akshay Kumar, who set out with countless fine warriors.

  8. आवत देखि बिटप गहि तर्जा । ताहि निपाति महाधुनि गर्जा ॥

    āvata dekhi biṭapa gahi tarjā । tāhi nipāti mahādhuni garjā ॥

    उसे आते देखकर हनुमान जी ने एक वृक्ष हाथ में लेकर ललकारा और उसे मारकर महाध्वनि से गर्जना की।

    Seeing him coming, Hanuman seized a tree and challenged him; he struck him down and roared a mighty roar.

  9. कछु मारेसि कछु मर्देसि कछु मिलएसि धरि धूरि । कछु पुनि जाइ पुकारे प्रभु मर्कट बल भूरि ॥

    kachu māresi kachu mardesi kachu milaesi dhari dhūri । kachu puni jāi pukāre prabhu markaṭa bala bhūri ॥

    उन्होंने सेना में से कुछ को मार डाला, कुछ को मसल डाला और कुछ को पकड़-पकड़कर धूल में मिला दिया। कुछ ने फिर जाकर पुकार की कि हे प्रभु! बंदर बहुत ही बलवान है।

    Some he killed, some he crushed, some he seized and rubbed into the dust; others went again and cried out: 'Lord, the monkey's strength is immense!'

  10. सुनि सुत बध लंकेस रिसाना । पठएसि मेघनाद बलवाना ॥

    suni suta badha laṃkesa risānā । paṭhaesi meghanāda balavānā ॥

    पुत्र का वध सुनकर रावण क्रोधित हो उठा और उसने बलवान मेघनाद को भेजा।

    Hearing of his son's death, the lord of Lanka was enraged and sent the mighty Meghnad:

  11. मारसि जनि सुत बांधेसु ताही । देखिअ कपिहि कहाँ कर आही ॥

    mārasi jani suta bāṃdhesu tāhī । dekhia kapihi kahām̐ kara āhī ॥

    (उससे कहा कि) हे पुत्र! मारना नहीं, उसे बाँध लाना। उस बंदर को देखा जाए कि कहाँ का है।

    'Son, do not kill him; bind him, so that we may see the monkey and learn where he is from.'

  12. चला इंद्रजित अतुलित जोधा । बंधु निधन सुनि उपजा क्रोधा ॥

    calā iṃdrajita atulita jodhā । baṃdhu nidhana suni upajā krodhā ॥

    इंद्र को जीतने वाला अतुलनीय योद्धा मेघनाद चला। भाई का मारा जाना सुन उसे क्रोध हो आया।

    Indrajit, the warrior without equal, set out; hearing of his brother's death, anger rose in him.

  13. कपि देखा दारुन भट आवा । कटकटाइ गर्जा अरु धावा ॥

    kapi dekhā dāruna bhaṭa āvā । kaṭakaṭāi garjā aru dhāvā ॥

    हनुमान जी ने देखा कि अबकी भयानक योद्धा आया है। तब वे कटकटाकर गर्जे और दौड़े।

    The monkey saw a fearsome warrior coming; gnashing his teeth he roared and rushed at him.

  14. अति बिसाल तरु एक उपारा । बिरथ कीन्ह लंकेस कुमारा ॥

    ati bisāla taru eka upārā । biratha kīnha laṃkesa kumārā ॥

    उन्होंने एक बहुत बड़ा वृक्ष उखाड़ लिया और (उसके प्रहार से) लंकेश्वर रावण के पुत्र मेघनाद को बिना रथ का कर दिया।

    He uprooted a huge tree and left the son of Lanka's lord without a chariot.

  15. रहे महाभट ताके संगा । गहि गहि कपि मर्दइ निज अंगा ॥

    rahe mahābhaṭa tāke saṃgā । gahi gahi kapi marda:i nija aṃgā ॥

    उसके साथ जो बड़े-बड़े योद्धा थे, उनको पकड़-पकड़कर हनुमान जी अपने शरीर से मसलने लगे।

    The great warriors with him the monkey seized one by one and crushed against his own body.

  16. तिन्हहि निपाति ताहि सन बाजा । भिरे जुगल मानहुँ गजराजा ॥

    tinhahi nipāti tāhi sana bājā । bhire jugala mānahum̐ gajarājā ॥

    उन सबको मारकर फिर मेघनाद से लड़ने लगे। (लड़ते हुए वे ऐसे मालूम होते थे) मानो दो गजराज (श्रेष्ठ हाथी) भिड़ गए हों।

    Having felled them, he closed with Meghnad; the two clashed like two lordly elephants.

  17. मुठिका मारि चढ़ा तरु जाई । ताहि एक छन मुरुछा आई ॥

    muṭhikā māri caṙhā taru jāī । tāhi eka chana muruchā āī ॥

    हनुमान जी उसे एक घूँसा मारकर वृक्ष पर जा चढ़े। उसको क्षणभर के लिए मूर्छा आ गई।

    Striking him with his fist, he went and climbed a tree; for a moment Meghnad fainted.

  18. उठि बहोरि कीन्हिसि बहु माया । जीति न जाइ प्रभंजन जाया ॥

    uṭhi bahori kīnhisi bahu māyā । jīti na jāi prabhaṃjana jāyā ॥

    फिर उठकर उसने बहुत माया रची, परंतु पवन के पुत्र उससे जीते नहीं जाते।

    Rising again, he used much magic, but the son of the Wind could not be conquered.

  19. ब्रह्म अस्त्र तेहिं साँधा कपि मन कीन्ह बिचार । जौं न ब्रह्मसर मानउँ महिमा मिटइ अपार ॥

    brahma astra tehiṃ sām̐dhā kapi mana kīnha bicāra । jauṃ na brahmasara māna:um̐ mahimā miṭa:i apāra ॥

    अंत में उसने ब्रह्मास्त्र का संधान किया, तब हनुमान जी ने मन में विचार किया कि यदि ब्रह्मास्त्र को नहीं मानता हूँ तो उसकी अपार महिमा मिट जाएगी।

    He fitted the Brahma weapon; the monkey thought: 'If I do not honour Brahma's arrow, its boundless greatness will be lost.'

  20. ब्रह्मबान कपि कहुँ तेहिं मारा । परतिहुँ बार कटकु संघारा ॥

    brahmabāna kapi kahum̐ tehiṃ mārā । paratihum̐ bāra kaṭaku saṃghārā ॥

    उसने हनुमान जी को ब्रह्मबाण मारा, (जिसके लगते ही वे वृक्ष से नीचे गिर पड़े), परंतु गिरते समय भी उन्होंने बहुत सी सेना मार डाली।

    He struck the monkey with Brahma's arrow; even as he fell, Hanuman destroyed a host of the army.

  21. तेहिं देखा कपि मुरुछित भयऊ । नागपास बाँधेसि लै गयऊ ॥

    tehiṃ dekhā kapi muruchita bhaya:ū । nāgapāsa bām̐dhesi lai gaya:ū ॥

    जब उसने देखा कि हनुमान जी मूर्छित हो गए हैं, तब वह उनको नागपाश से बाँधकर ले गया।

    When he saw the monkey had fainted, he bound him with the serpent noose and took him away.

  22. जासु नाम जपि सुनहु भवानी । भव बंधन काटहिं नर ग्यानी ॥

    jāsu nāma japi sunahu bhavānī । bhava baṃdhana kāṭahiṃ nara gyānī ॥

    (शिव जी कहते हैं:) हे भवानी! सुनो, जिनका नाम जपकर ज्ञानी (विवेकी) मनुष्य संसार (जन्म-मरण) के बंधन को काट डालते हैं,

    (Shiva says:) Listen, Bhavani: by repeating his name, wise men cut the bonds of worldly existence;

  23. तासु दूत कि बंध तरु आवा । प्रभु कारज लगि कपिहिं बँधावा ॥

    tāsu dūta ki baṃdha taru āvā । prabhu kāraja lagi kapihiṃ bam̐dhāvā ॥

    उनका दूत कहीं बंधन में आ सकता है? किंतु प्रभु के कार्य के लिए हनुमान जी ने स्वयं अपने को बँधा लिया।

    could his messenger ever come under bonds? It was for the Lord's work that the monkey let himself be bound.

  24. कपि बंधन सुनि निसिचर धाए । कौतुक लागि सभाँ सब आए ॥

    kapi baṃdhana suni nisicara dhāe । kautuka lāgi sabhām̐ saba āe ॥

    बंदर का बाँधा जाना सुनकर राक्षस दौड़े और कौतुक के लिए (तमाशा देखने के लिए) सब सभा में आए।

    Hearing that the monkey was bound, the demons ran, and all came to the court to watch the spectacle.

  25. दसमुख सभा दीखि कपि जाई । कहि न जाइ कछु अति प्रभुताई ॥

    dasamukha sabhā dīkhi kapi jāī । kahi na jāi kachu ati prabhutāī ॥

    हनुमान जी ने जाकर रावण की सभा देखी। उसकी अत्यंत प्रभुता (ऐश्वर्य) कुछ कही नहीं जाती।

    The monkey went and saw the ten-faced one's court; its great splendour cannot be described.

  26. कर जोरें सुर दिसिप बिनीता । भृकुटि बिलोकत सकल सभीता ॥

    kara joreṃ sura disipa binītā । bhṛkuṭi bilokata sakala sabhītā ॥

    देवता और दिक्पाल हाथ जोड़े बड़ी नम्रता के साथ भयभीत हुए सब रावण की भौं ताक रहे हैं (उसका रुख देख रहे हैं)।

    Gods and guardians of the quarters stood humbly with joined palms, all watching his brows in fear.

  27. देखि प्रताप न कपि मन संका । जिमि अहिगन महुँ गरुड़ असंका ॥

    dekhi pratāpa na kapi mana saṃkā । jimi ahigana mahum̐ garuṙa asaṃkā ॥

    उसका ऐसा प्रताप देखकर भी हनुमान जी के मन में जरा भी डर नहीं हुआ। वे ऐसे निःशंक खड़े रहे जैसे सर्पों के समूह में गरुड़ निःशंक (निर्भय) रहते हैं।

    Seeing his might, the monkey felt no fear, like Garuda fearless among snakes.

  28. कपिहि बिलोकि दसानन बिहसा कहि दुर्बाद । सुत बध सुरति कीन्हि पुनि उपजा हृदयँ बिषाद ॥

    kapihi biloki dasānana bihasā kahi durbāda । suta badha surati kīnhi puni upajā hṛdayam̐ biṣāda ॥

    हनुमान जी को देखकर रावण दुर्वचन कहता हुआ खूब हँसा। फिर पुत्र वध का स्मरण किया तो उसके हृदय में विषाद उत्पन्न हो गया।

    Looking at the monkey, the ten-faced one laughed and spoke abuse; then, remembering his son's death, grief rose in his heart.

  29. कह लंकेस कवन तैं कीसा । केहिं केँ बल घालेहि बन खीसा ॥

    kaha laṃkesa kavana taiṃ kīsā । kehiṃ kem̐ bala ghālehi bana khīsā ॥

    लंकापति रावण ने कहा: 'रे वानर! तू कौन है? किसके बल पर तूने वन को उजाड़कर नष्ट कर डाला?

    The lord of Lanka said: 'Who are you, monkey? By whose strength did you lay waste the grove?

  30. की धौं श्रवन सुनेहि नहिं मोही । देखउँ अति असंक सठ तोही ॥

    kī dhauṃ śravana sunehi nahiṃ mohī । dekha:um̐ ati asaṃka saṭha tohī ॥

    क्या तूने कभी मुझे (मेरा नाम और यश) कानों से नहीं सुना? रे शठ! मैं तुझे अत्यंत निःशंक देख रहा हूँ।

    Have you never heard of me? I see you are utterly fearless, fool.

  31. मारे निसिचर केहिं अपराधा । कहु सठ तोहि न प्रान कइ बाधा ॥

    māre nisicara kehiṃ aparādhā । kahu saṭha tohi na prāna ka:i bādhā ॥

    तूने किस अपराध से राक्षसों को मारा? रे मूर्ख! बता, क्या तुझे प्राण जाने का भय नहीं है?'

    For what offence did you kill the demons? Tell me, fool, have you no fear for your life?'

  32. सुनु रावन ब्रह्मांड निकाया । पाइ जासु बल बिरचति माया ॥

    sunu rāvana brahmāṃḍa nikāyā । pāi jāsu bala biracati māyā ॥

    (हनुमान जी ने कहा:) 'हे रावण! सुन, जिनका बल पाकर माया संपूर्ण ब्रह्मांडों के समूहों की रचना करती है,

    'Listen, Ravan: he by whose strength Maya creates the multitude of universes,

  33. जाकें बल बिरंचि हरि ईसा । पालत सृजत हरत दससीसा ॥

    jākeṃ bala biraṃci hari īsā । pālata sṛjata harata dasasīsā ॥

    जिनके बल से हे दशशीश! ब्रह्मा, विष्णु, महेश (क्रमशः) सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करते हैं,

    by whose strength, ten-headed one, Brahma, Vishnu and Shiva create, preserve and destroy;

  34. जा बल सीस धरत सहसानन । अंडकोस समेत गिरि कानन ॥

    jā bala sīsa dharata sahasānana । aṃḍakosa sameta giri kānana ॥

    जिनके बल से सहस्रमुख (फणों वाले) शेष जी पर्वत और वनसहित समस्त ब्रह्मांड को सिर पर धारण करते हैं,

    by whose strength the thousand-headed Shesha bears on his head the universe with its mountains and forests;

  35. धरइ जो बिबिध देह सुरत्राता । तुम्ह से सठन्ह सिखावनु दाता ॥

    dhara:i jo bibidha deha suratrātā । tumha se saṭhanha sikhāvanu dātā ॥

    जो देवताओं की रक्षा के लिए नाना प्रकार की देह धारण करते हैं और जो तुम्हारे जैसे मूर्खों को शिक्षा देने वाले हैं;

    who takes many forms to protect the gods, and teaches a lesson to fools like you;

  36. हर कोदंड कठिन जेहिं भंजा । तेहि समेत नृप दल मद गंजा ॥

    hara kodaṃḍa kaṭhina jehiṃ bhaṃjā । tehi sameta nṛpa dala mada gaṃjā ॥

    जिन्होंने शिव जी के कठोर धनुष को तोड़ डाला और उसी के साथ राजाओं के समूह का गर्व चूर्ण कर दिया;

    who broke Shiva's hard bow and with it crushed the pride of the host of kings;

  37. खर दूषन त्रिसिरा अरु बाली । बधे सकल अतुलित बलसाली ॥

    khara dūṣana trisirā aru bālī । badhe sakala atulita balasālī ॥

    जिन्होंने खर, दूषण, त्रिशिरा और बालि को मार डाला, जो सब के सब अतुलनीय बलवान थे;

    who slew Khara, Dushana, Trishira and Bali, all of unequalled strength;

  38. जाके बल लवलेस तें जितेहु चराचर झारि । तासु दूत मैं जा करि हरि आनेहु प्रिय नारि ॥

    jāke bala lavalesa teṃ jitehu carācara jhāri । tāsu dūta maiṃ jā kari hari ānehu priya nāri ॥

    जिनके लेशमात्र बल से तुमने समस्त चराचर जगत को जीत लिया और जिनकी प्रिय पत्नी को तुम (चोरी से) हर लाए हो, मैं उन्हीं का दूत हूँ।'

    by a mere particle of whose strength you conquered the whole moving and unmoving world, and whose beloved wife you stole - I am his messenger.'

  39. जानउँ मैं तुम्हारि प्रभुताई । सहसबाहु सन परी लराई ॥

    jāna:um̐ maiṃ tumhāri prabhutāī । sahasabāhu sana parī larāī ॥

    'मैं तुम्हारी प्रभुता को खूब जानता हूँ, सहस्रबाहु से तुम्हारी लड़ाई हुई थी

    'I know your greatness: you fought with Sahasrabahu,

  40. समर बालि सन करि जसु पावा । सुनि कपि बचन बिहसि बिहरावा ॥

    samara bāli sana kari jasu pāvā । suni kapi bacana bihasi biharāvā ॥

    और बालि से युद्ध करके तुमने यश प्राप्त किया था।' हनुमान जी के (मार्मिक) वचन सुनकर रावण ने हँसकर बात टाल दी।

    and fought with Bali and won fame.' Hearing the monkey's words, Ravan laughed it off.

  41. खायउँ फल प्रभु लागी भूँखा । कपि सुभाव तें तोरेउँ रूखा ॥

    khāya:um̐ phala prabhu lāgī bhūm̐khā । kapi subhāva teṃ toreum̐ rūkhā ॥

    'हे (राक्षसों के) स्वामी! मुझे भूख लगी थी, (इसलिए) मैंने फल खाए और वानर स्वभाव के कारण वृक्ष तोड़े।

    'Lord, I ate the fruit because I was hungry, and broke the trees by a monkey's nature.

  42. सब कें देह परम प्रिय स्वामी । मारहिं मोहि कुमारग गामी ॥

    saba keṃ deha parama priya svāmī । mārahiṃ mohi kumāraga gāmī ॥

    हे (निशाचरों के) मालिक! देह सबको परम प्रिय है। कुमार्ग पर चलने वाले (दुष्ट) राक्षस जब मुझे मारने लगे,

    Master, everyone holds his body most dear; those on an evil path struck me,

  43. जिन्ह मोहि मारा ते मैं मारे । तेहि पर बाँधेउँ तनयँ तुम्हारे ॥

    jinha mohi mārā te maiṃ māre । tehi para bām̐dheum̐ tanayam̐ tumhāre ॥

    तब जिन्होंने मुझे मारा, उनको मैंने भी मारा। उस पर तुम्हारे पुत्र ने मुझको बाँध लिया।

    and those who struck me, I struck; then your son bound me.

  44. मोहि न कछु बाँधे कइ लाजा । कीन्ह चहउँ निज प्रभु कर काजा ॥

    mohi na kachu bām̐dhe ka:i lājā । kīnha caha:um̐ nija prabhu kara kājā ॥

    (किंतु) मुझे अपने बाँधे जाने की कुछ भी लज्जा नहीं है। मैं तो अपने प्रभु का कार्य करना चाहता हूँ।

    I feel no shame at being bound; I only wish to do my Lord's work.

  45. बिनती करउँ जोरि कर रावन । सुनहु मान तजि मोर सिखावन ॥

    binatī kara:um̐ jori kara rāvana । sunahu māna taji mora sikhāvana ॥

    हे रावण! मैं हाथ जोड़कर तुमसे विनती करता हूँ, तुम अभिमान छोड़कर मेरी सीख सुनो।

    Ravan, I beg you with joined palms: give up pride and hear my advice.

  46. देखहु तुम्ह निज कुलहि बिचारी । भ्रम तजि भजहु भगत भय हारी ॥

    dekhahu tumha nija kulahi bicārī । bhrama taji bhajahu bhagata bhaya hārī ॥

    तुम अपने पवित्र कुल का विचार करके देखो और भ्रम को छोड़कर भक्त भयहारी भगवान को भजो।

    Think about your own line, give up delusion and worship him who removes the fears of his devotees.

  47. जाकें डर अति काल डेराई । जो सुर असुर चराचर खाई ॥

    jākeṃ ḍara ati kāla ḍerāī । jo sura asura carācara khāī ॥

    जो देवता, राक्षस और समस्त चराचर को खा जाता है, वह काल भी जिनके डर से अत्यंत डरता है,

    He in fear of whom even Death is terrified, Death who devours gods, demons and all that moves and does not move -

  48. तासों बयरु कबहुँ नहिं कीजै । मोरे कहें जानकी दीजै ॥

    tāsoṃ bayaru kabahum̐ nahiṃ kījai । more kaheṃ jānakī dījai ॥

    उनसे कदापि वैर न करो और मेरे कहने से जानकी जी को दे दो।

    never make an enemy of him; take my word and give back Janaki.

  49. प्रनतपाल रघुनायक करुना सिंधु खरारि । गएँ सरन प्रभु राखिहैं तव अपराध बिसारि ॥

    pranatapāla raghunāyaka karunā siṃdhu kharāri । gaem̐ sarana prabhu rākhihaiṃ tava aparādha bisāri ॥

    खर के शत्रु श्री रघुनाथ जी शरणागतों के रक्षक और दया के समुद्र हैं। शरण जाने पर प्रभु तुम्हारा अपराध भुलाकर तुम्हें अपनी शरण में रख लेंगे।

    Raghunayak, protector of those who bow, ocean of compassion, slayer of Khara - if you go to him for refuge, the Lord will forget your offences and protect you.

  50. राम चरन पंकज उर धरहू । लंका अचल राज तुम्ह करहू ॥

    rāma carana paṃkaja ura dharahū । laṃkā acala rāja tumha karahū ॥

    तुम श्री राम जी के चरण कमलों को हृदय में धारण करो और लंका का अचल राज्य करो।

    Hold Ram's lotus feet in your heart, and rule Lanka unshaken.

  51. रिषि पुलस्ति जसु बिमल मयंका । तेहि ससि महुँ जनि होहु कलंका ॥

    riṣi pulasti jasu bimala mayaṃkā । tehi sasi mahum̐ jani hohu kalaṃkā ॥

    ऋषि पुलस्त्य जी का यश निर्मल चंद्रमा के समान है। उस चंद्रमा में तुम कलंक न बनो।

    The fame of the sage Pulastya is like a spotless moon; do not be a stain on that moon.

  52. राम नाम बिनु गिरा न सोहा । देखु बिचारि त्यागि मद मोहा ॥

    rāma nāma binu girā na sohā । dekhu bicāri tyāgi mada mohā ॥

    राम नाम के बिना वाणी शोभा नहीं पाती। मद-मोह को छोड़, विचारकर देखो।

    Speech without Ram's name has no beauty; give up pride and delusion, and think about it.

  53. बसन हीन नहिं सोह सुरारी । सब भूषन भूषित बर नारी ॥

    basana hīna nahiṃ soha surārī । saba bhūṣana bhūṣita bara nārī ॥

    हे देवताओं के शत्रु! सब गहनों से सजी हुई सुंदरी स्त्री भी कपड़ों के बिना (नंगी) शोभा नहीं पाती।

    O enemy of the gods, a fine woman adorned with every ornament has no grace without clothing;

  54. राम बिमुख संपति प्रभुताई । जाइ रही पाई बिनु पाई ॥

    rāma bimukha saṃpati prabhutāī । jāi rahī pāī binu pāī ॥

    राम विमुख पुरुष की संपत्ति और प्रभुता रही हुई भी चली जाती है और उसका पाना न पाने के समान है।

    wealth and power turned away from Ram are lost, and having them is as good as not having them.

  55. सजल मूल जिन्ह सरितन्ह नाहीं । बरषि गएँ पुनि तबहिं सुखाहीं ॥

    sajala mūla jinha saritanha nāhīṃ । baraṣi gaem̐ puni tabahiṃ sukhāhīṃ ॥

    जिन नदियों के मूल में कोई जलस्रोत नहीं है (अर्थात जिन्हें केवल बरसात ही आसरा है), वे वर्षा बीत जाने पर फिर तुरंत ही सूख जाती हैं।

    Rivers with no spring at their source dry up as soon as the rains have passed.

  56. सुनु दसकंठ कहउँ पन रोपी । बिमुख राम त्राता नहिं कोपी ॥

    sunu dasakaṃṭha kaha:um̐ pana ropī । bimukha rāma trātā nahiṃ kopī ॥

    हे रावण! सुनो, मैं प्रतिज्ञा करके कहता हूँ कि राम विमुख की रक्षा करने वाला कोई भी नहीं है।

    Listen, ten-necked one, I vow: there is no saviour for one who turns away from Ram.

  57. संकर सहस बिष्नु अज तोही । सकहिं न राखि राम कर द्रोही ॥

    saṃkara sahasa biṣnu aja tohī । sakahiṃ na rākhi rāma kara drohī ॥

    हजारों शंकर, विष्णु और ब्रह्मा भी श्री राम जी के साथ द्रोह करने वाले तुमको नहीं बचा सकते।

    A thousand Shivas, Vishnus and Brahmas cannot save you if you are Ram's enemy.

  58. मोहमूल बहु सूल प्रद त्यागहु तम अभिमान । भजहु राम रघुनायक कृपा सिंधु भगवान ॥

    mohamūla bahu sūla prada tyāgahu tama abhimāna । bhajahu rāma raghunāyaka kṛpā siṃdhu bhagavāna ॥

    मोह ही जिसका मूल है ऐसे (अज्ञानजनित), बहुत पीड़ा देने वाले, तमरूप अभिमान का त्याग कर दो और रघुकुल के स्वामी, कृपा के समुद्र भगवान श्री रामचंद्र जी का भजन करो।'

    Give up the dark pride that is rooted in delusion and gives much pain; worship Ram, Raghunayak, the ocean of mercy, the Lord.'

  59. जदपि कहि कपि अति हित बानी । भगति बिबेक बिरति नय सानी ॥

    jadapi kahi kapi ati hita bānī । bhagati bibeka birati naya sānī ॥

    यद्यपि हनुमान जी ने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और नीति से सनी हुई बहुत ही हित की वाणी कही,

    Though the monkey spoke words of great good, full of devotion, discernment, detachment and good counsel,

  60. बोला बिहसि महा अभिमानी । मिला हमहि कपि गुर बड़ ग्यानी ॥

    bolā bihasi mahā abhimānī । milā hamahi kapi gura baṙa gyānī ॥

    तो भी वह महान अभिमानी रावण बहुत हँसकर बोला कि हमें यह बंदर बड़ा ज्ञानी गुरु मिला!

    the very proud Ravan laughed and said: 'We have found a monkey for a guru, a great sage!

  61. मृत्यु निकट आई खल तोही । लागेसि अधम सिखावन मोही ॥

    mṛtyu nikaṭa āī khala tohī । lāgesi adhama sikhāvana mohī ॥

    रे दुष्ट! तेरी मृत्यु निकट आ गई है। अधम! मुझे शिक्षा देने चला है।'

    Wicked one, your death is near, that you, base creature, have started teaching me.'

  62. उलटा होइहि कह हनुमाना । मतिभ्रम तोर प्रगट मैं जाना ॥

    ulaṭā hoihi kaha hanumānā । matibhrama tora pragaṭa maiṃ jānā ॥

    हनुमान जी ने कहा: 'इससे उलटा ही होगा (अर्थात मृत्यु तेरी निकट आई है, मेरी नहीं)। यह तेरा मतिभ्रम (बुद्धि का फेर) है, मैंने प्रत्यक्ष जान लिया है।'

    'It will be the other way round,' said Hanuman; 'I see your delusion clearly.'

  63. सुनि कपि बचन बहुत खिसिआना । बेगि न हरहु मूढ़ कर प्राना ॥

    suni kapi bacana bahuta khisiānā । begi na harahu mūṙha kara prānā ॥

    हनुमान जी के वचन सुनकर वह बहुत ही कुपित हो गया। (और बोला:) 'अरे! इस मूर्ख का प्राण शीघ्र ही क्यों नहीं हर लेते?'

    Hearing the monkey's words he was furious: 'Why don't you quickly take this fool's life?'

  64. सुनत निसाचर मारन धाए । सचिवन्ह सहित बिभीषनु आए ॥

    sunata nisācara mārana dhāe । sacivanha sahita bibhīṣanu āe ॥

    सुनते ही राक्षस उनको मारने दौड़े, उसी समय मंत्रियों के साथ विभीषण जी वहाँ आ पहुँचे।

    Hearing this, the demons ran to kill him; just then Vibhishan came with ministers.

  65. नाइ सीस करि बिनय बहूता । नीति बिरोध न मारिअ दूता ॥

    nāi sīsa kari binaya bahūtā । nīti birodha na māria dūtā ॥

    उन्होंने सिर नवाकर और बहुत विनय करके रावण से कहा कि दूत को मारना नहीं चाहिए, यह नीति के विरुद्ध है।

    He bowed his head and pleaded earnestly: 'It is against right conduct to kill an envoy.

  66. आन दंड कछु करिअ गोसाँई । सबहीं कहा मंत्र भल भाई ॥

    āna daṃḍa kachu karia gosām̐ī । sabahīṃ kahā maṃtra bhala bhāī ॥

    हे गोसाईं! कोई दूसरा दंड दिया जाए। सबने कहा: 'भाई! यह सलाह उत्तम है।'

    Master, give some other punishment.' Everyone said: 'Brother, that is good counsel.'

  67. सुनत बिहसि बोला दसकंधर । अंग भंग करि पठइअ बंदर ॥

    sunata bihasi bolā dasakaṃdhara । aṃga bhaṃga kari paṭha:ia baṃdara ॥

    यह सुनते ही रावण हँसकर बोला: 'अच्छा तो, बंदर को अंग-भंग करके भेज (लौटा) दिया जाए।

    Hearing this, the ten-necked one laughed and said: 'Then maim the monkey and send him back.

  68. कपि कें ममता पूँछ पर सबहि कहउँ समुझाइ । तेल बोरि पट बाँधि पुनि पावक देहु लगाइ ॥

    kapi keṃ mamatā pūm̐cha para sabahi kaha:um̐ samujhāi । tela bori paṭa bām̐dhi puni pāvaka dehu lagāi ॥

    मैं सबको समझाकर कहता हूँ कि बंदर की ममता पूँछ पर होती है। अतः तेल में कपड़ा डुबोकर उसे इसकी पूँछ में बाँधकर फिर आग लगा दो।

    I tell you all: a monkey's love is for his tail. Soak cloth in oil, tie it on, and set it on fire.

  69. पूँछहीन बानर तहँ जाइहि । तब सठ निज नाथहि लइ आइहि ॥

    pūm̐chahīna bānara taham̐ jāihi । taba saṭha nija nāthahi la:i āihi ॥

    जब बिना पूँछ का यह बंदर वहाँ (अपने स्वामी के पास) जाएगा, तब यह मूर्ख अपने मालिक को साथ ले आएगा।

    When the tailless monkey goes back there, the fool will bring his master here;

  70. जिन्ह कै कीन्हिसि बहुत बड़ाई । देखउ मैं तिन्ह कै प्रभुताई ॥

    jinha kai kīnhisi bahuta baṙāī । dekha:u maiṃ tinha kai prabhutāī ॥

    जिनकी इसने बहुत बड़ाई की है, मैं जरा उनकी प्रभुता (सामर्थ्य) तो देखूँ!'

    I shall see the might of him whom he praised so highly.'

  71. बचन सुनत कपि मन मुसुकाना । भइ सहाय सारद मैं जाना ॥

    bacana sunata kapi mana musukānā । bha:i sahāya sārada maiṃ jānā ॥

    यह वचन सुनते ही हनुमान जी मन में मुस्कुराए (और मन ही मन बोले कि) मैं जान गया, सरस्वती जी (इसे ऐसी बुद्धि देने में) सहायक हुई हैं।

    Hearing his words, the monkey smiled inwardly: 'I know that Sarasvati has come to my help.'

  72. जातुधान सुनि रावन बचना । लागे रचैं मूढ़ सोइ रचना ॥

    jātudhāna suni rāvana bacanā । lāge racaiṃ mūṙha soi racanā ॥

    रावण के वचन सुनकर मूर्ख राक्षस वही (पूँछ में आग लगाने की) तैयारी करने लगे।

    Hearing Ravan's words, the foolish demons began making those preparations.

  73. रहा न नगर बसन घृत तेला । बाढ़ी पूँछ कीन्ह कपि खेला ॥

    rahā na nagara basana ghṛta telā । bāṙhī pūm̐cha kīnha kapi khelā ॥

    (पूँछ के लपेटने में इतना कपड़ा और घी-तेल लगा कि) नगर में कपड़ा, घी और तेल नहीं रह गया। हनुमान जी ने ऐसा खेल किया कि पूँछ बढ़ गई (लंबी हो गई)।

    No cloth, ghee or oil was left in the city; the monkey played a game, and his tail grew and grew.

  74. कौतुक कहँ आए पुरबासी । मारहिं चरन करहिं बहु हाँसी ॥

    kautuka kaham̐ āe purabāsī । mārahiṃ carana karahiṃ bahu hām̐sī ॥

    नगर के निवासी तमाशा देखने आए। वे हनुमान जी को पैरों से ठोकर मारते हैं और उनकी खूब हँसी करते हैं।

    The townspeople came to watch the fun; they kicked him and laughed a great deal.

  75. बाजहिं ढोल देहिं सब तारी । नगर फेरि पुनि पूँछ प्रजारी ॥

    bājahiṃ ḍhola dehiṃ saba tārī । nagara pheri puni pūm̐cha prajārī ॥

    ढोल बजते हैं, सब लोग तालियाँ पीटते हैं। हनुमान जी को नगर में फिराकर फिर पूँछ में आग लगा दी।

    Drums beat and everyone clapped; they paraded him round the city and then set fire to his tail.

  76. पावक जरत देखि हनुमंता । भयउ परम लघुरूप तुरंता ॥

    pāvaka jarata dekhi hanumaṃtā । bhaya:u parama laghurūpa turaṃtā ॥

    अग्नि को जलते हुए देखकर हनुमान जी तुरंत ही बहुत छोटे रूप में हो गए

    Seeing the fire burning, Hanuman at once became very small,

  77. निबुकि चढ़ेउ कपि कनक अटारीं । भईं सभीत निसाचर नारीं ॥

    nibuki caṙheu kapi kanaka aṭārīṃ । bha:īṃ sabhīta nisācara nārīṃ ॥

    बंधन से निकलकर वे सोने की अटारियों पर जा चढ़े। उनको देखकर राक्षसों की स्त्रियाँ भयभीत हो गईं।

    slipped free and climbed onto the golden balconies; the demon women were terrified.

  78. हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास । अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास ॥

    hari prerita tehi avasara cale maruta unacāsa । aṭṭahāsa kari garjā kapi baṙhi lāga akāsa ॥

    उस समय भगवान की प्रेरणा से उनचासों पवन चलने लगे। हनुमान जी अट्टहास करके गर्जे और बढ़कर आकाश से जा लगे।

    At that moment, urged by Hari, all forty-nine winds began to blow; the monkey laughed aloud, roared, and grew until he touched the sky.

  79. देह बिसाल परम हरुआई । मंदिर तें मंदिर चढ़ धाई ॥

    deha bisāla parama haruāī । maṃdira teṃ maṃdira caṙha dhāī ॥

    देह बड़ी विशाल, परंतु बहुत ही हल्की (फुर्तीली) है। वे दौड़कर एक महल से दूसरे महल पर चढ़ जाते हैं।

    His body huge yet very light, he ran leaping from palace to palace.

  80. जरइ नगर भा लोग बिहाला । झपट लपट बहु कोटि कराला ॥

    jara:i nagara bhā loga bihālā । jhapaṭa lapaṭa bahu koṭi karālā ॥

    नगर जल रहा है, लोग बेहाल हो गए हैं। आग की करोड़ों भयंकर लपटें झपट रही हैं।

    The city burned and the people were frantic; the fierce flames leapt in countless tongues.

  81. तात मातु हा सुनिअ पुकारा । एहिं अवसर को हमहि उबारा ॥

    tāta mātu hā sunia pukārā । ehiṃ avasara ko hamahi ubārā ॥

    हाय बप्पा! हाय मैया! इस अवसर पर हमें कौन बचाएगा? (चारों ओर) यही पुकार सुनाई पड़ रही है।

    Cries of 'Father! Mother!' were heard: 'Who will save us now?

  82. हम जो कहा यह कपि नहिं होई । बानर रूप धरें सुर कोई ॥

    hama jo kahā yaha kapi nahiṃ hoī । bānara rūpa dhareṃ sura koī ॥

    हमने तो पहले ही कहा था कि यह वानर नहीं है, वानर का रूप धरे कोई देवता है!

    Didn't we say this is no monkey, but some god in a monkey's form?'

  83. साधु अवग्या कर फलु ऐसा । जरइ नगर अनाथ कर जैसा ॥

    sādhu avagyā kara phalu aisā । jara:i nagara anātha kara jaisā ॥

    साधु के अपमान का यह फल है कि नगर अनाथ के नगर की तरह जल रहा है।

    Such is the fruit of insulting a holy man: the city burns as if it had no master.

  84. जारा नगरु निमिष एक माहीं । एक बिभीषन कर गृह नाहीं ॥

    jārā nagaru nimiṣa eka māhīṃ । eka bibhīṣana kara gṛha nāhīṃ ॥

    हनुमान जी ने एक ही क्षण में सारा नगर जला डाला। एक विभीषण का घर नहीं जलाया।

    He burned the city in an instant; only Vibhishan's house was spared.

  85. ता कर दूत अनल जेहिं सिरिजा । जरा न सो तेहि कारन गिरिजा ॥

    tā kara dūta anala jehiṃ sirijā । jarā na so tehi kārana girijā ॥

    (शिव जी कहते हैं:) हे पार्वती! जिन्होंने अग्नि को बनाया, हनुमान जी उन्हीं के दूत हैं। इसी कारण वे अग्नि से नहीं जले।

    (Shiva says:) Girija, the reason he did not burn is that he was the messenger of the one who created fire.

  86. उलटि पलटि लंका सब जारी । कूदि परा पुनि सिंधु मझारी ॥

    ulaṭi palaṭi laṃkā saba jārī । kūdi parā puni siṃdhu majhārī ॥

    हनुमान जी ने उलट-पलटकर (एक ओर से दूसरी ओर तक) सारी लंका जला दी। फिर वे समुद्र में कूद पड़े।

    Turning this way and that he burned all of Lanka, then leapt into the middle of the sea.

  87. पूँछ बुझाइ खोइ श्रम धरि लघु रूप बहोरि । जनकसुता केँ आगें ठाढ़ भयउ कर जोरि ॥

    pūm̐cha bujhāi khoi śrama dhari laghu rūpa bahori । janakasutā kem̐ āgeṃ ṭhāṙha bhaya:u kara jori ॥

    पूँछ बुझाकर, थकावट दूर करके और फिर छोटा सा रूप धारण कर हनुमान जी श्री जानकी जी के सामने हाथ जोड़कर जा खड़े हुए।

    He put out his tail, shook off his weariness, took a small form again, and stood before Janak's daughter with joined palms.