सुंदरकांड · भाग 4: मुद्रिका और श्री राम जी का संदेश
त्रिजटा सन बोलीं कर जोरी । मातु बिपति संगिनि तैं मोरी ॥
trijaṭā sana bolīṃ kara jorī । mātu bipati saṃgini taiṃ morī ॥
सीता जी हाथ जोड़कर त्रिजटा से बोलीं: 'हे माता! तू मेरी विपत्ति की संगिनी है।
Joining her palms she said to Trijata: 'Mother, you are my companion in misfortune.
तजौं देह करु बेगि उपाई । दुसह बिरहु अब नहिं सहि जाई ॥
tajauṃ deha karu begi upāī । dusaha birahu aba nahiṃ sahi jāī ॥
जल्दी कोई ऐसा उपाय कर जिससे मैं शरीर छोड़ सकूँ। अब असह्य विरह सहा नहीं जाता।
Quickly find a way for me to leave this body; the unbearable separation can no longer be borne.
आनि काठ रचु चिता बनाई । मातु अनल पुनि देहि लगाई ॥
āni kāṭha racu citā banāī । mātu anala puni dehi lagāī ॥
काठ लाकर चिता बनाकर सजा दे। हे माता! फिर उसमें आग लगा दे।
Bring wood and build a pyre; then, mother, set it alight.
सत्य करहि मम प्रीति सयानी । सुनै को श्रवन सूल सम बानी ॥
satya karahi mama prīti sayānī । sunai ko śravana sūla sama bānī ॥
हे सयानी! तू मेरी प्रीति को सत्य कर दे। रावण की शूल के समान दुख देने वाली वाणी कानों से कौन सुने?'
Wise one, make my love true; who can bear to hear words that pierce the ears like a spike?'
सुनत बचन पद गहि समुझाएसि । प्रभु प्रताप बल सुजसु सुनाएसि ॥
sunata bacana pada gahi samujhāesi । prabhu pratāpa bala sujasu sunāesi ॥
सीता जी के वचन सुनकर त्रिजटा ने चरण पकड़कर उन्हें समझाया और प्रभु का प्रताप, बल और सुयश सुनाया।
Hearing this, she clasped Sita's feet and consoled her, telling of the Lord's glory, strength and fame.
निसि न अनल मिल सुनु सुकुमारी । अस कहि सो निज भवन सिधारी ॥
nisi na anala mila sunu sukumārī । asa kahi so nija bhavana sidhārī ॥
(उसने कहा:) 'हे सुकुमारी! सुनो, रात्रि के समय आग नहीं मिलेगी।' ऐसा कहकर वह अपने घर चली गई।
'Listen, tender one: no fire can be had at night.' Saying this, she went to her own house.
कह सीता बिधि भा प्रतिकूला । मिलहि न पावक मिटिहि न सूला ॥
kaha sītā bidhi bhā pratikūlā । milahi na pāvaka miṭihi na sūlā ॥
सीता जी कहने लगीं (क्या करूँ) विधाता ही विपरीत हो गया। न आग मिलेगी, न पीड़ा मिटेगी।
Sita said: 'Fate has turned against me; I can find no fire, and my pain will not end.
देखिअत प्रगट गगन अंगारा । अवनि न आवत एकउ तारा ॥
dekhiata pragaṭa gagana aṃgārā । avani na āvata eka:u tārā ॥
आकाश में अंगारे प्रकट दिखाई दे रहे हैं, पर पृथ्वी पर एक भी तारा नहीं आता।
Embers are clearly seen in the sky, yet not one star comes down to earth.
पावकमय ससि स्त्रवत न आगी । मानहुँ मोहि जानि हतभागी ॥
pāvakamaya sasi stravata na āgī । mānahum̐ mohi jāni hatabhāgī ॥
चंद्रमा अग्निमय है, किंतु वह भी मानो मुझे अभागिनी जानकर आग नहीं बरसाता।
The moon is made of fire, yet it lets no fire fall, as if it knew me to be ill-fated.
सुनहि बिनय मम बिटप असोका । सत्य नाम करु हरु मम सोका ॥
sunahi binaya mama biṭapa asokā । satya nāma karu haru mama sokā ॥
हे अशोक वृक्ष! मेरी विनती सुन। मेरा शोक हर ले और अपना (अशोक) नाम सत्य कर।
Hear my prayer, Ashok tree: make your name true and take away my sorrow (shok).
नूतन किसलय अनल समाना । देहि अगिनि जनि करहि निदाना ॥
nūtana kisalaya anala samānā । dehi agini jani karahi nidānā ॥
तेरे नए-नए लाल पत्ते अग्नि के समान हैं। अग्नि दे, विलंब मत कर (मेरे दुख का अंत कर)।'
Your new red leaves are like fire; give me fire, do not let my end be delayed.'
देखि परम बिरहाकुल सीता । सो छन कपिहि कलप सम बीता ॥
dekhi parama birahākula sītā । so chana kapihi kalapa sama bītā ॥
सीता जी को विरह से परम व्याकुल देखकर वह क्षण हनुमान जी को कल्प के समान बीता।
Seeing Sita so distressed by separation, that moment passed for the monkey like an age.
कपि करि हृदयँ बिचार दीन्हि मुद्रिका डारि तब । जनु असोक अंगार दीन्ह हरषि उठि कर गहेउ ॥
kapi kari hṛdayam̐ bicāra dīnhi mudrikā ḍāri taba । janu asoka aṃgāra dīnha haraṣi uṭhi kara gaheu ॥
तब हनुमान जी ने हृदय में विचार करके (सीता जी के सामने) अँगूठी डाल दी, मानो अशोक ने अंगारा दे दिया। (यह समझकर) सीता जी ने हर्षित होकर उठकर उसे हाथ में ले लिया।
Then, thinking it over, the monkey dropped the ring; it was as if the Ashok tree had given her an ember, and she rose joyfully and took it in her hand.
तब देखी मुद्रिका मनोहर । राम नाम अंकित अति सुंदर ॥
taba dekhī mudrikā manohara । rāma nāma aṃkita ati suṃdara ॥
तब उन्होंने राम नाम से अंकित अत्यंत सुंदर एवं मनोहर अँगूठी देखी।
Then she saw the lovely ring, engraved with Ram's name and very beautiful.
चकित चितव मुदरी पहिचानी । हरष बिषाद हृदयँ अकुलानी ॥
cakita citava mudarī pahicānī । haraṣa biṣāda hṛdayam̐ akulānī ॥
अँगूठी को पहचानकर सीता जी आश्चर्यचकित होकर उसे देखने लगीं और हर्ष तथा विषाद से हृदय में अकुला उठीं।
Astonished, she gazed at it and recognised it; her heart was torn between joy and grief.
जीति को सकइ अजय रघुराई । माया तें असि रचि नहिं जाई ॥
jīti ko saka:i ajaya raghurāī । māyā teṃ asi raci nahiṃ jāī ॥
(वे सोचने लगीं:) 'श्री रघुनाथ जी तो सर्वथा अजेय हैं, उन्हें कौन जीत सकता है? और माया से ऐसी (दिव्य अँगूठी) बनाई नहीं जा सकती।'
'Who could defeat the invincible Raghurai? And such a thing cannot be made by magic.'
सीता मन बिचार कर नाना । मधुर बचन बोलेउ हनुमाना ॥
sītā mana bicāra kara nānā । madhura bacana boleu hanumānā ॥
सीता जी मन में अनेक प्रकार के विचार कर रही थीं। इसी समय हनुमान जी मधुर वचन बोले।
As Sita turned over many thoughts, Hanuman spoke sweet words.
रामचंद्र गुन बरनैं लागा । सुनतहिं सीता कर दुख भागा ॥
rāmacaṃdra guna baranaiṃ lāgā । sunatahiṃ sītā kara dukha bhāgā ॥
वे श्री रामचंद्र जी के गुणों का वर्णन करने लगे, जिन्हें सुनते ही सीता जी का दुख भाग गया।
He began to describe Ramchandra's virtues; as she heard them, Sita's sorrow fled.
लागीं सुनैं श्रवन मन लाई । आदिहु तें सब कथा सुनाई ॥
lāgīṃ sunaiṃ śravana mana lāī । ādihu teṃ saba kathā sunāī ॥
वे कान और मन लगाकर उन्हें सुनने लगीं। हनुमान जी ने आदि से लेकर अब तक की सारी कथा कह सुनाई।
She listened with ears and mind intent; he told the whole story from the beginning.
श्रवनामृत जेहिं कथा सुहाई । कहि सो प्रगट होति किन भाई ॥
śravanāmṛta jehiṃ kathā suhāī । kahi so pragaṭa hoti kina bhāī ॥
(सीता जी बोलीं:) 'जिसने कानों के लिए अमृत रूप यह सुंदर कथा कही, वह हे भाई! प्रकट क्यों नहीं होता?'
'You who told this lovely story, nectar to the ears - why do you not show yourself, brother?'
तब हनुमंत निकट चलि गयऊ । फिरि बैठीं मन बिसमय भयऊ ॥
taba hanumaṃta nikaṭa cali gaya:ū । phiri baiṭhīṃ mana bisamaya bhaya:ū ॥
तब हनुमान जी पास चले गए। उन्हें देखकर सीता जी फिरकर (मुख फेरकर) बैठ गईं; उनके मन में आश्चर्य हुआ।
Then Hanuman came close; she turned and sat away from him, filled with wonder.
राम दूत मैं मातु जानकी । सत्य सपथ करुनानिधान की ॥
rāma dūta maiṃ mātu jānakī । satya sapatha karunānidhāna kī ॥
(हनुमान जी ने कहा:) 'हे माता जानकी! मैं श्री राम जी का दूत हूँ। करुणानिधान की सच्ची शपथ करता हूँ।
'Mother Janaki, I am Ram's messenger; I swear it truly by the ocean of compassion.
यह मुद्रिका मातु मैं आनी । दीन्हि राम तुम्ह कहँ सहिदानी ॥
yaha mudrikā mātu maiṃ ānī । dīnhi rāma tumha kaham̐ sahidānī ॥
हे माता! यह अँगूठी मैं ही लाया हूँ। श्री राम जी ने मुझे आपके लिए यह निशानी (पहचान) दी है।'
Mother, I have brought this ring; Ram gave it to me as a token for you.'
नर बानरहि संग कहु कैसें । कहि कथा भइ संगति जैसें ॥
nara bānarahi saṃga kahu kaiseṃ । kahi kathā bha:i saṃgati jaiseṃ ॥
(सीता जी ने पूछा:) 'नर और वानर का संग कहो कैसे हुआ?' तब हनुमान जी ने जैसे संग हुआ था, वह सब कथा कही।
'Tell me, how did a man and a monkey come together?' He told the story of how their friendship came about.
कपि के बचन सप्रेम सुनि उपजा मन बिस्वास । जाना मन क्रम बचन यह कृपासिंधु कर दास ॥
kapi ke bacana saprema suni upajā mana bisvāsa । jānā mana krama bacana yaha kṛpāsiṃdhu kara dāsa ॥
हनुमान जी के प्रेमयुक्त वचन सुनकर सीता जी के मन में विश्वास उत्पन्न हो गया। उन्होंने जान लिया कि यह मन, वचन और कर्म से कृपासागर श्री रघुनाथ जी का दास है।
Hearing the monkey's loving words, trust arose in her mind; she knew him to be, in thought, word and deed, a servant of the ocean of mercy.
हरिजन जानि प्रीति अति गाढ़ी । सजल नयन पुलकावलि बाढ़ी ॥
harijana jāni prīti ati gāṙhī । sajala nayana pulakāvali bāṙhī ॥
भगवान का जन (सेवक) जानकर अत्यंत गाढ़ी प्रीति हो गई। नेत्रों में जल भर आया और शरीर अत्यंत पुलकित हो गया।
Knowing him to be Hari's servant, she felt deep love; her eyes filled with tears and her body thrilled.
बूड़त बिरह जलधि हनुमाना । भयहु तात मो कहुँ जलजाना ॥
būṙata biraha jaladhi hanumānā । bhayahu tāta mo kahum̐ jalajānā ॥
(सीता जी ने कहा:) 'हे तात हनुमान! विरह सागर में डूबती हुई मुझको तुम जहाज हुए।
'Hanuman, as I was drowning in the sea of separation, dear one, you have become a ship for me.
अब कहु कुसल जाउँ बलिहारी । अनुज सहित सुख भवन खरारी ॥
aba kahu kusala jāum̐ balihārī । anuja sahita sukha bhavana kharārī ॥
मैं बलिहारी जाती हूँ, अब छोटे भाई लक्ष्मण जी सहित खर के शत्रु सुखधाम प्रभु का कुशल-मंगल कहो।
Now tell me, bless you, of the welfare of Khara's slayer, the home of joy, and his younger brother.
कोमलचित कृपाल रघुराई । कपि केहि हेतु धरी निठुराई ॥
komalacita kṛpāla raghurāī । kapi kehi hetu dharī niṭhurāī ॥
श्री रघुनाथ जी तो कोमल हृदय और कृपालु हैं। फिर हे हनुमान! उन्होंने किस कारण यह निष्ठुरता धारण कर ली है?
Raghurai is tender-hearted and kind; monkey, why has he become so hard?
सहज बानि सेवक सुख दायक । कबहुँक सुरति करत रघुनायक ॥
sahaja bāni sevaka sukha dāyaka । kabahum̐ka surati karata raghunāyaka ॥
सेवक को सुख देना उनकी स्वाभाविक बान है। वे श्री रघुनाथ जी क्या कभी मेरी भी याद करते हैं?
By his very nature he gives joy to his servants; does Raghunayak ever remember me?
कबहुँ नयन मम सीतल ताता । होइहहिं निरखि स्याम मृदु गाता ॥
kabahum̐ nayana mama sītala tātā । hoihahiṃ nirakhi syāma mṛdu gātā ॥
हे तात! क्या कभी उनके कोमल साँवले अंगों को देखकर मेरे नेत्र शीतल होंगे?'
Dear one, will my eyes ever be soothed by seeing his dark, gentle form?'
बचनु न आव नयन भरे बारी । अहह नाथ हौं निपट बिसारी ॥
bacanu na āva nayana bhare bārī । ahaha nātha hauṃ nipaṭa bisārī ॥
(मुँह से) वचन नहीं निकलता, नेत्रों में (विरह के आँसुओं का) जल भर आया। (बड़े दुख से वे बोलीं:) 'हा नाथ! आपने मुझे बिल्कुल ही भुला दिया।'
No words came; her eyes filled with tears: 'Alas, my lord, you have quite forgotten me.'
देखि परम बिरहाकुल सीता । बोला कपि मृदु बचन बिनीता ॥
dekhi parama birahākula sītā । bolā kapi mṛdu bacana binītā ॥
सीता जी को विरह से परम व्याकुल देखकर हनुमान जी कोमल और विनीत वचन बोले:
Seeing Sita so distressed by separation, the monkey spoke gentle, humble words:
मातु कुसल प्रभु अनुज समेता । तव दुख दुखी सुकृपा निकेता ॥
mātu kusala prabhu anuja sametā । tava dukha dukhī sukṛpā niketā ॥
'हे माता! सुंदर कृपा के धाम प्रभु भाई लक्ष्मण जी के सहित (शरीर से) कुशल हैं, परंतु आपके दुख से दुखी हैं।
'Mother, the Lord is well, with his brother; but the abode of grace grieves at your grief.
जनि जननी मानहु जियँ ऊना । तुम्ह ते प्रेमु राम कें दूना ॥
jani jananī mānahu jiyam̐ ūnā । tumha te premu rāma keṃ dūnā ॥
हे माता! मन में ग्लानि न मानिए (मन छोटा करके दुख न कीजिए)। श्री राम जी के हृदय में आपसे दूना प्रेम है।
Mother, do not think his love less in your heart; Ram's love is twice yours.
रघुपति कर संदेसु अब सुनु जननी धरि धीर । अस कहि कपि गद गद भयउ भरे बिलोचन नीर ॥
raghupati kara saṃdesu aba sunu jananī dhari dhīra । asa kahi kapi gada gada bhaya:u bhare bilocana nīra ॥
'हे माता! अब धीरज धरकर श्री रघुनाथ जी का संदेश सुनिए।' ऐसा कहकर हनुमान जी प्रेम से गद्गद हो गए। उनके नेत्रों में (प्रेमाश्रुओं का) जल भर आया।
Now, mother, take heart and hear Raghupati's message.' Saying this, the monkey was choked with feeling and his eyes filled with tears.
कहेउ राम बियोग तव सीता । मो कहुँ सकल भए बिपरीता ॥
kaheu rāma biyoga tava sītā । mo kahum̐ sakala bhae biparītā ॥
(हनुमान जी बोले:) 'श्री राम जी ने कहा है: "हे सीते! तुम्हारे वियोग में मेरे लिए सभी पदार्थ प्रतिकूल हो गए हैं।
'Ram said: "Sita, in separation from you everything has turned against me.
नव तरु किसलय मनहुँ कृसानू । कालनिसा सम निसि ससि भानू ॥
nava taru kisalaya manahum̐ kṛsānū । kālanisā sama nisi sasi bhānū ॥
वृक्षों के नए-नए कोमल पत्ते मानो अग्नि के समान, रात्रि कालरात्रि के समान, चंद्रमा सूर्य के समान
The new leaves of trees seem like fire, the night like the night of doom, the moon like the sun;
कुबलय बिपिन कुंत बन सरिसा । बारिद तपत तेल जनु बरिसा ॥
kubalaya bipina kuṃta bana sarisā । bārida tapata tela janu barisā ॥
और कमलों के वन भालों के वन के समान हो गए हैं। मेघ मानो खौलता हुआ तेल बरसाते हैं।
groves of lotuses like forests of spears, and the clouds seem to rain hot oil.
जे हित रहे करत तेइ पीरा । उरग स्वास सम त्रिबिध समीरा ॥
je hita rahe karata tei pīrā । uraga svāsa sama tribidha samīrā ॥
जो हित करने वाले थे, वे ही अब पीड़ा देने लगे हैं। त्रिविध (शीतल, मंद, सुगंध) वायु साँप के श्वास के समान (जहरीली और गरम) हो गई है।
Those that were kind now give pain; the cool, gentle, fragrant breeze is like a serpent's breath.
कहेहू तें कछु दुख घटि होई । काहि कहौं यह जान न कोई ॥
kahehū teṃ kachu dukha ghaṭi hoī । kāhi kahauṃ yaha jāna na koī ॥
मन का दुख कह डालने से भी कुछ घट जाता है। पर कहूँ किससे? यह दुख कोई जानता नहीं।
Telling one's pain lightens it a little, but to whom can I tell it? No one knows.
तत्व प्रेम कर मम अरु तोरा । जानत प्रिया एकु मनु मोरा ॥
tatva prema kara mama aru torā । jānata priyā eku manu morā ॥
हे प्रिये! मेरे और तेरे प्रेम का तत्त्व (रहस्य) एक मेरा मन ही जानता है।
The truth of the love between you and me, beloved, only my mind knows,
सो मनु सदा रहत तोहि पाहीं । जानु प्रीति रसु एतनेहि माहीं ॥
so manu sadā rahata tohi pāhīṃ । jānu prīti rasu etanehi māhīṃ ॥
और वह मन सदा तेरे ही पास रहता है। बस, मेरे प्रेम का सार इतने में ही समझ ले।"'
and that mind is always with you; know the essence of my love from this alone."'
प्रभु संदेसु सुनत बैदेही । मगन प्रेम तन सुधि नहिं तेही ॥
prabhu saṃdesu sunata baidehī । magana prema tana sudhi nahiṃ tehī ॥
प्रभु का संदेश सुनते ही जानकी जी प्रेम में मग्न हो गईं। उन्हें शरीर की सुध न रही।
Hearing the Lord's message, Vaidehi was lost in love and unaware of her body.
कह कपि हृदयँ धीर धरु माता । सुमिरु राम सेवक सुखदाता ॥
kaha kapi hṛdayam̐ dhīra dharu mātā । sumiru rāma sevaka sukhadātā ॥
हनुमान जी ने कहा: 'हे माता! हृदय में धैर्य धारण करो और सेवकों को सुख देने वाले श्री राम जी का स्मरण करो।
The monkey said: 'Mother, take heart; remember Ram, who gives joy to his servants.
उर आनहु रघुपति प्रभुताई । सुनि मम बचन तजहु कदराई ॥
ura ānahu raghupati prabhutāī । suni mama bacana tajahu kadarāī ॥
श्री रघुनाथ जी की प्रभुता को हृदय में लाओ और मेरे वचन सुनकर कायरता छोड़ दो।
Bring Raghupati's power to mind, and, hearing my words, give up your fear.
निसिचर निकर पतंग सम रघुपति बान कृसानु । जननी हृदयँ धीर धरु जरे निसाचर जानु ॥
nisicara nikara pataṃga sama raghupati bāna kṛsānu । jananī hṛdayam̐ dhīra dharu jare nisācara jānu ॥
राक्षसों के समूह पतंगों के समान और श्री रघुनाथ जी के बाण अग्नि के समान हैं। हे माता! हृदय में धैर्य धारण करो और राक्षसों को जला ही समझो।'
The demon hordes are like moths, and Raghupati's arrows like fire; mother, take heart and know the demons already burned.'
जौं रघुबीर होति सुधि पाई । करते नहिं बिलंबु रघुराई ॥
jauṃ raghubīra hoti sudhi pāī । karate nahiṃ bilaṃbu raghurāī ॥
'श्री रामचंद्र जी ने यदि खबर पाई होती तो वे विलंब न करते।
'Had Raghubir received news of you, Raghurai would not have delayed.
रामबान रबि उएँ जानकी । तम बरूथ कहँ जातुधान की ॥
rāmabāna rabi uem̐ jānakī । tama barūtha kaham̐ jātudhāna kī ॥
हे जानकी जी! रामबाण रूपी सूर्य के उदय होने पर राक्षसों की सेना रूपी अंधकार कहाँ रह सकता है?
Janaki, when the sun of Ram's arrows rises, where will the darkness of the demon army be?
अबहिं मातु मैं जाउँ लवाई । प्रभु आयसु नहिं राम दोहाई ॥
abahiṃ mātu maiṃ jāum̐ lavāī । prabhu āyasu nahiṃ rāma dohāī ॥
हे माता! मैं आपको अभी यहाँ से लिवा जाऊँ, पर श्री राम जी की शपथ है, मुझे प्रभु की आज्ञा नहीं है।
Mother, I would take you away right now, but, I swear by Ram, I do not have the Lord's command.
कछुक दिवस जननी धरु धीरा । कपिन्ह सहित अइहहिं रघुबीरा ॥
kachuka divasa jananī dharu dhīrā । kapinha sahita a:ihahiṃ raghubīrā ॥
हे माता! कुछ दिन और धीरज धरो। श्री रामचंद्र जी वानरों सहित यहाँ आएँगे
Mother, be patient a few days more; Raghubir will come with the monkeys,
निसिचर मारि तोहि लै जैहहिं । तिहुँ पुर नारदादि जसु गैहहिं ॥
nisicara māri tohi lai jaihahiṃ । tihum̐ pura nāradādi jasu gaihahiṃ ॥
और राक्षसों को मारकर आपको ले जाएँगे। नारद आदि मुनि तीनों लोकों में उनका यश गाएँगे।'
kill the demons and take you away, and Narada and others will sing his fame in the three worlds.'
हैं सुत कपि सब तुम्हहि समाना । जातुधान अति भट बलवाना ॥
haiṃ suta kapi saba tumhahi samānā । jātudhāna ati bhaṭa balavānā ॥
(सीता जी ने कहा:) 'हे पुत्र! सब वानर तुम्हारे ही समान (छोटे-छोटे) होंगे, राक्षस तो बड़े बलवान योद्धा हैं;
'Son, are all the monkeys like you? The demons are great and mighty warriors;
मोरें हृदय परम संदेहा । सुनि कपि प्रगट कीन्हि निज देहा ॥
moreṃ hṛdaya parama saṃdehā । suni kapi pragaṭa kīnhi nija dehā ॥
अतः मेरे हृदय में बड़ा भारी संदेह होता है।' यह सुनकर हनुमान जी ने अपना शरीर प्रकट किया:
there is great doubt in my heart.' Hearing this, the monkey revealed his true body:
कनक भूधराकार सरीरा । समर भयंकर अतिबल बीरा ॥
kanaka bhūdharākāra sarīrā । samara bhayaṃkara atibala bīrā ॥
सोने के पर्वत (सुमेरु) के आकार का (अत्यंत विशाल) शरीर था, जो युद्ध में शत्रुओं के हृदय में भय उत्पन्न करने वाला, अत्यंत बलवान और वीर था।
a body like a golden mountain, terrible in battle, an immensely strong hero.
सीता मन भरोस तब भयऊ । पुनि लघु रूप पवनसुत लयऊ ॥
sītā mana bharosa taba bhaya:ū । puni laghu rūpa pavanasuta laya:ū ॥
तब (उसे देखकर) सीता जी के मन में विश्वास हुआ। हनुमान जी ने फिर छोटा रूप धारण कर लिया।
Then Sita's mind was assured, and the son of the Wind took his small form again.
सुनु माता साखामृग नहिं बल बुद्धि बिसाल । प्रभु प्रताप तें गरुड़हि खाइ परम लघु ब्याल ॥
sunu mātā sākhāmṛga nahiṃ bala buddhi bisāla । prabhu pratāpa teṃ garuṙahi khāi parama laghu byāla ॥
'हे माता! सुनो, वानरों में बहुत बल-बुद्धि नहीं होती, परंतु प्रभु के प्रताप से बहुत छोटा सर्प भी गरुड़ को खा सकता है।'
'Listen, mother: monkeys have no great strength or wisdom; but by the Lord's power a tiny snake can swallow even Garuda.'
मन संतोष सुनत कपि बानी । भगति प्रताप तेज बल सानी ॥
mana saṃtoṣa sunata kapi bānī । bhagati pratāpa teja bala sānī ॥
भक्ति, प्रताप, तेज और बल से सनी हुई हनुमान जी की वाणी सुनकर सीता जी के मन में संतोष हुआ।
Hearing the monkey's words, full of devotion, glory, brilliance and strength, she was content.
आसिष दीन्हि रामप्रिय जाना । होहु तात बल सील निधाना ॥
āsiṣa dīnhi rāmapriya jānā । hohu tāta bala sīla nidhānā ॥
उन्होंने श्री राम जी के प्रिय जानकर हनुमान जी को आशीर्वाद दिया कि हे तात! तुम बल और शील के निधान होओ।
Knowing him dear to Ram she blessed him: 'Dear one, be a treasury of strength and virtue.
अजर अमर गुननिधि सुत होहू । करहुँ बहुत रघुनायक छोहू ॥
ajara amara gunanidhi suta hohū । karahum̐ bahuta raghunāyaka chohū ॥
हे पुत्र! तुम अजर (बुढ़ापे से रहित), अमर और गुणों के खजाने होओ। श्री रघुनाथ जी तुम पर बहुत कृपा करें।'
Son, be free of age and death, a store of virtues; may Raghunayak love you much.'
करहुँ कृपा प्रभु अस सुनि काना । निर्भर प्रेम मगन हनुमाना ॥
karahum̐ kṛpā prabhu asa suni kānā । nirbhara prema magana hanumānā ॥
'प्रभु कृपा करें' ऐसा कानों से सुनते ही हनुमान जी पूर्ण प्रेम में मग्न हो गए।
'May the Lord show grace': hearing this, Hanuman was lost in overflowing love.
बार बार नाएसि पद सीसा । बोला बचन जोरि कर कीसा ॥
bāra bāra nāesi pada sīsā । bolā bacana jori kara kīsā ॥
हनुमान जी ने बार-बार सीता जी के चरणों में सिर नवाया और फिर हाथ जोड़कर कहा:
Again and again he bowed his head at her feet, and with joined palms the monkey said:
अब कृतकृत्य भयउँ मैं माता । आसिष तव अमोघ बिख्याता ॥
aba kṛtakṛtya bhaya:um̐ maiṃ mātā । āsiṣa tava amogha bikhyātā ॥
'हे माता! अब मैं कृतार्थ हो गया। आपका आशीर्वाद अमोघ (अचूक) है, यह बात प्रसिद्ध है।
'Mother, now my life's purpose is fulfilled; your blessing is known to be unfailing.
सुनहु मातु मोहि अतिसय भूखा । लागि देखि सुंदर फल रूखा ॥
sunahu mātu mohi atisaya bhūkhā । lāgi dekhi suṃdara phala rūkhā ॥
हे माता! सुनो, सुंदर फल वाले वृक्षों को देखकर मुझे बड़ी ही भूख लग आई है।'
Listen, mother, I am very hungry, seeing the lovely fruit on the trees.'
सुनु सुत करहिं बिपिन रखवारी । परम सुभट रजनीचर भारी ॥
sunu suta karahiṃ bipina rakhavārī । parama subhaṭa rajanīcara bhārī ॥
(सीता जी ने कहा:) 'हे बेटा! सुनो, बड़े भारी योद्धा राक्षस इस वन की रखवाली करते हैं।'
'Listen, son: the grove is guarded by very great and mighty demon warriors.'
तिन्ह कर भय माता मोहि नाहीं । जौं तुम्ह सुख मानहु मन माहीं ॥
tinha kara bhaya mātā mohi nāhīṃ । jauṃ tumha sukha mānahu mana māhīṃ ॥
(हनुमान जी ने कहा:) 'हे माता! यदि आप मन में सुख मानें (प्रसन्न होकर आज्ञा दें) तो मुझे उनका भय तो बिल्कुल नहीं है।'
'Mother, I have no fear of them, if you are pleased in your heart.'
देखि बुद्धि बल निपुन कपि कहेउ जानकीं जाहु । रघुपति चरन हृदयँ धरि तात मधुर फल खाहु ॥
dekhi buddhi bala nipuna kapi kaheu jānakīṃ jāhu । raghupati carana hṛdayam̐ dhari tāta madhura phala khāhu ॥
हनुमान जी को बुद्धि और बल में निपुण देखकर जानकी जी ने कहा: 'जाओ। हे तात! श्री रघुनाथ जी के चरणों को हृदय में धारण करके मीठे फल खाओ।'
Seeing the monkey skilled in wisdom and strength, Janaki said: 'Go, dear one; keep Raghupati's feet in your heart and eat the sweet fruit.'