Sunderkand · Part 9: Ravan's spies and the ocean
अस प्रभु छाड़ि भजहिं जे आना । ते नर पसु बिनु पूँछ बिषाना ॥
asa prabhu chāṙi bhajahiṃ je ānā । te nara pasu binu pūm̐cha biṣānā ॥
ऐसे परम कृपालु प्रभु को छोड़कर जो मनुष्य दूसरे को भजते हैं, वे बिना सींग-पूँछ के पशु हैं।
Those who leave such a Lord and worship another are beasts without tail or horns.
निज जन जानि ताहि अपनावा । प्रभु सुभाव कपि कुल मन भावा ॥
nija jana jāni tāhi apanāvā । prabhu subhāva kapi kula mana bhāvā ॥
अपना सेवक जानकर विभीषण को श्री राम जी ने अपना लिया। प्रभु का स्वभाव वानरकुल के मन को (बहुत) भाया।
Knowing him to be his own, he made him his; the Lord's nature delighted the monkey race.
पुनि सर्बग्य सर्ब उर बासी । सर्बरूप सब रहित उदासी ॥
puni sarbagya sarba ura bāsī । sarbarūpa saba rahita udāsī ॥
फिर सब कुछ जानने वाले, सबके हृदय में बसने वाले, सर्वरूप (सब रूपों में प्रकट), सबसे रहित, उदासीन,
Then the all-knowing one, who dwells in every heart, who takes every form yet is free of all and detached,
बोले बचन नीति प्रतिपालक । कारन मनुज दनुज कुल घालक ॥
bole bacana nīti pratipālaka । kārana manuja danuja kula ghālaka ॥
कारण से (भक्तों पर कृपा करने के लिए) मनुष्य बने हुए तथा राक्षसों के कुल का नाश करने वाले श्री राम जी नीति की रक्षा करने वाले वचन बोले:
upholder of right conduct, who became man for a purpose and destroys the demon race, spoke:
सुनु कपीस लंकापति बीरा । केहि बिधि तरिअ जलधि गंभीरा ॥
sunu kapīsa laṃkāpati bīrā । kehi bidhi taria jaladhi gaṃbhīrā ॥
'हे वीर वानरराज सुग्रीव और लंकापति विभीषण! सुनो, इस गहरे समुद्र को किस प्रकार पार किया जाए?
'Listen, monkey king, and you, brave lord of Lanka: how shall we cross the deep ocean,
संकुल मकर उरग झष जाती । अति अगाध दुस्तर सब भाँती ॥
saṃkula makara uraga jhaṣa jātī । ati agādha dustara saba bhām̐tī ॥
अनेक जाति के मगर, साँप और मछलियों से भरा हुआ यह अत्यंत अथाह समुद्र पार करने में सब प्रकार से कठिन है।'
crowded with crocodiles, serpents and fish of every kind, so very deep and hard to cross in every way?'
कह लंकेस सुनहु रघुनायक । कोटि सिंधु सोषक तव सायक ॥
kaha laṃkesa sunahu raghunāyaka । koṭi siṃdhu soṣaka tava sāyaka ॥
विभीषण जी ने कहा: 'हे रघुनाथ जी! सुनिए, यद्यपि आपका एक बाण ही करोड़ों समुद्रों को सोखने वाला है (सोख सकता है),
The lord of Lanka said: 'Listen, Raghunayak: your arrow could dry up ten million oceans.
जद्यपि तदपि नीति असि गाई । बिनय करिअ सागर सन जाई ॥
jadyapi tadapi nīti asi gāī । binaya karia sāgara sana jāī ॥
तथापि नीति ऐसी कही गई है (उचित यह होगा) कि (पहले) जाकर समुद्र से प्रार्थना की जाए।
Even so, right conduct says: go and make a request of the ocean.
प्रभु तुम्हार कुलगुर जलधि कहिहि उपाय बिचारि । बिनु प्रयास सागर तरिहि सकल भालु कपि धारि ॥
prabhu tumhāra kulagura jaladhi kahihi upāya bicāri । binu prayāsa sāgara tarihi sakala bhālu kapi dhāri ॥
हे प्रभु! समुद्र आपके कुल में बड़े (पूर्वज) हैं, वे विचारकर उपाय बतला देंगे। तब रीछ और वानरों की सारी सेना बिना ही परिश्रम के समुद्र के पार उतर जाएगी।'
Lord, the ocean is your family's ancestor; he will think and tell a way, and then the whole army of bears and monkeys will cross the sea without effort.'
सखा कही तुम्ह नीकि उपाई । करिअ दैव जौं होइ सहाई ॥
sakhā kahī tumha nīki upāī । karia daiva jauṃ hoi sahāī ॥
(श्री राम जी ने कहा:) 'हे सखा! तुमने अच्छा उपाय बताया। यही किया जाए, यदि दैव सहायक हों।'
'Friend, you have told a good way; let it be done, if fate is helpful.'
मंत्र न यह लछिमन मन भावा । राम बचन सुनि अति दुख पावा ॥
maṃtra na yaha lachimana mana bhāvā । rāma bacana suni ati dukha pāvā ॥
यह सलाह लक्ष्मण जी के मन को अच्छी नहीं लगी। श्री राम जी के वचन सुनकर तो उन्होंने बहुत ही दुख पाया।
This counsel did not please Lakshman; hearing Ram's words he was much grieved:
नाथ दैव कर कवन भरोसा । सोषिअ सिंधु करिअ मन रोसा ॥
nātha daiva kara kavana bharosā । soṣia siṃdhu karia mana rosā ॥
(लक्ष्मण जी ने कहा:) 'हे नाथ! दैव का कौन भरोसा! मन में क्रोध कीजिए (ले आइए) और समुद्र को सुखा डालिए।
'Lord, what trust is there in fate? Be angry in your mind and dry up the ocean.
कादर मन कहुँ एक अधारा । दैव दैव आलसी पुकारा ॥
kādara mana kahum̐ eka adhārā । daiva daiva ālasī pukārā ॥
यह दैव तो कायर के मन का एक आधार (तसल्ली देने का उपाय) है। आलसी लोग ही दैव-दैव पुकारा करते हैं।'
Fate is the one support of a coward's mind; it is the lazy who cry "fate, fate".'
सुनत बिहसि बोले रघुबीरा । ऐसेहिं करब धरहु मन धीरा ॥
sunata bihasi bole raghubīrā । aisehiṃ karaba dharahu mana dhīrā ॥
यह सुनकर श्री रघुवीर हँसकर बोले: 'ऐसे ही करेंगे, मन में धीरज रखो।'
Hearing this Raghubir laughed and said: 'We will do just that; be patient.'
अस कहि प्रभु अनुजहि समुझाई । सिंधु समीप गए रघुराई ॥
asa kahi prabhu anujahi samujhāī । siṃdhu samīpa gae raghurāī ॥
ऐसा कहकर छोटे भाई को समझाकर प्रभु श्री रघुनाथ जी समुद्र के समीप गए।
Saying this and calming his brother, the Lord Raghurai went close to the ocean.
प्रथम प्रनाम कीन्ह सिरु नाई । बैठे पुनि तट दर्भ डसाई ॥
prathama pranāma kīnha siru nāī । baiṭhe puni taṭa darbha ḍasāī ॥
उन्होंने पहले सिर नवाकर प्रणाम किया। फिर किनारे पर कुश बिछाकर बैठ गए।
First he bowed his head in salutation, then spread kusha grass on the shore and sat down.
जबहिं बिभीषन प्रभु पहिं आए । पाछें रावन दूत पठाए ॥
jabahiṃ bibhīṣana prabhu pahiṃ āe । pācheṃ rāvana dūta paṭhāe ॥
इधर ज्यों ही विभीषण जी प्रभु के पास आए थे, त्यों ही रावण ने उनके पीछे दूत भेजे थे।
When Vibhishan came to the Lord, Ravan sent spies after him.
सकल चरित तिन्ह देखे धरें कपट कपि देह । प्रभु गुन हृदयँ सराहहिं सरनागत पर नेह ॥
sakala carita tinha dekhe dhareṃ kapaṭa kapi deha । prabhu guna hṛdayam̐ sarāhahiṃ saranāgata para neha ॥
कपट से वानर का शरीर धारण कर उन्होंने सब लीलाएँ देखीं। वे अपने हृदय में प्रभु के गुणों की और शरणागत पर उनके स्नेह की सराहना करने लगे।
Disguised as monkeys, they saw everything that happened; in their hearts they praised the Lord's virtues and his love for those who seek refuge.
प्रगट बखानहिं राम सुभाऊ । अति सप्रेम गा बिसरि दुराऊ ॥
pragaṭa bakhānahiṃ rāma subhāū । ati saprema gā bisari durāū ॥
फिर वे प्रकट रूप में भी अत्यंत प्रेम के साथ श्री राम जी के स्वभाव की बड़ाई करने लगे, उन्हें दुराव (कपट वेश) भूल गया।
They began praising Ram's nature openly, and in their great love forgot their disguise.
रिपु के दूत कपिन्ह तब जाने । सकल बाँधि कपीस पहिं आने ॥
ripu ke dūta kapinha taba jāne । sakala bām̐dhi kapīsa pahiṃ āne ॥
सब वानरों ने जाना कि ये शत्रु के दूत हैं और वे उन सबको बाँधकर सुग्रीव के पास ले आए।
Then the monkeys knew them for enemy spies, bound them all and brought them to the monkey king.
कह सुग्रीव सुनहु सब बानर । अंग भंग करि पठवहु निसिचर ॥
kaha sugrīva sunahu saba bānara । aṃga bhaṃga kari paṭhavahu nisicara ॥
सुग्रीव ने कहा: 'सब वानरो! सुनो, राक्षसों के अंग-भंग करके भेज दो।'
Sugriva said: 'Listen, all you monkeys: maim the demons and send them back.'
सुनि सुग्रीव बचन कपि धाए । बाँधि कटक चहु पास फिराए ॥
suni sugrīva bacana kapi dhāe । bām̐dhi kaṭaka cahu pāsa phirāe ॥
सुग्रीव के वचन सुनकर वानर दौड़े। दूतों को बाँधकर उन्होंने सेना के चारों ओर घुमाया।
Hearing Sugriva's words the monkeys ran, and paraded them bound around the camp.
बहु प्रकार मारन कपि लागे । दीन पुकारत तदपि न त्यागे ॥
bahu prakāra mārana kapi lāge । dīna pukārata tadapi na tyāge ॥
वानर उन्हें बहुत तरह से मारने लगे। वे दीन होकर पुकारते थे, फिर भी वानरों ने उन्हें नहीं छोड़ा।
The monkeys began to beat them in many ways; they cried out piteously, but still they were not let go.
जो हमार हर नासा काना । तेहि कोसलाधीस कै आना ॥
jo hamāra hara nāsā kānā । tehi kosalādhīsa kai ānā ॥
(तब दूतों ने पुकारकर कहा:) 'जो हमारे नाक-कान काटेगा, उसे कोसलाधीश श्री राम जी की सौगंध है।'
'Whoever cuts off our noses and ears, on him is the oath of the lord of Kosala!'
सुनि लछिमन सब निकट बोलाए । दया लागि हँसि तुरत छोडाए ॥
suni lachimana saba nikaṭa bolāe । dayā lāgi ham̐si turata choḍāe ॥
यह सुनकर लक्ष्मण जी ने सबको निकट बुलाया। उन्हें बड़ी दया लगी, इससे हँसकर उन्होंने राक्षसों को तुरंत ही छुड़ा दिया।
Hearing this, Lakshman called them all near; moved to pity, he laughed and had them freed at once.
रावन कर दीजहु यह पाती । लछिमन बचन बाचु कुलघाती ॥
rāvana kara dījahu yaha pātī । lachimana bacana bācu kulaghātī ॥
(और उनसे कहा:) 'रावण के हाथ में यह चिट्ठी देना (और कहना:) "हे कुलघातक! लक्ष्मण के शब्दों (संदेशे) को बाँचो।"
'Give this letter to Ravan, and say: "Read the words of Lakshman, you destroyer of your own race."
कहेहु मुखागर मूढ़ सन मम संदेसु उदार । सीता देइ मिलेहु न त आवा काल तुम्हार ॥
kahehu mukhāgara mūṙha sana mama saṃdesu udāra । sītā dei milehu na ta āvā kāla tumhāra ॥
फिर उस मूर्ख से जबानी यह मेरा उदार (कृपा से भरा हुआ) संदेश कहना कि सीता जी को देकर उनसे (श्री राम जी से) मिलो, नहीं तो तुम्हारा काल आ गया (समझो)।'
And tell that fool by word of mouth my generous message: "Give back Sita and meet Ram, or else your death has come."'
तुरत नाइ लछिमन पद माथा । चले दूत बरनत गुन गाथा ॥
turata nāi lachimana pada māthā । cale dūta baranata guna gāthā ॥
लक्ष्मण जी के चरणों में मस्तक नवाकर, श्री राम जी के गुणों की कथा वर्णन करते हुए दूत तुरंत ही चल दिए।
At once bowing their heads at Lakshman's feet, the spies went, recounting his virtues.
कहत राम जसु लंकाँ आए । रावन चरन सीस तिन्ह नाए ॥
kahata rāma jasu laṃkām̐ āe । rāvana carana sīsa tinha nāe ॥
श्री राम जी का यश कहते हुए वे लंका में आए और उन्होंने रावण के चरणों में सिर नवाए।
Telling of Ram's fame they came to Lanka and bowed their heads at Ravan's feet.
बिहसि दसानन पूँछी बाता । कहसि न सुक आपनि कुसलाता ॥
bihasi dasānana pūm̐chī bātā । kahasi na suka āpani kusalātā ॥
दशमुख रावण ने हँसकर बात पूछी: 'अरे शुक! अपनी कुशल क्यों नहीं कहता?
The ten-faced one laughed and asked: 'Shuka, why don't you tell me how you fared?
पुनि कहु खबरि बिभीषन केरी । जाहि मृत्यु आई अति नेरी ॥
puni kahu khabari bibhīṣana kerī । jāhi mṛtyu āī ati nerī ॥
फिर उस विभीषण का समाचार सुना, मृत्यु जिसके अत्यंत निकट आ गई है।
Then tell me news of Vibhishan, whose death has come so near.
करत राज लंका सठ त्यागी । होइहि जब कर कीट अभागी ॥
karata rāja laṃkā saṭha tyāgī । hoihi jaba kara kīṭa abhāgī ॥
मूर्ख ने राज्य करते हुए लंका को त्याग दिया। अभागा अब जौ का कीड़ा (घुन) बनेगा (जौ के साथ जैसे घुन भी पिस जाता है, वैसे ही नर-वानरों के साथ वह भी मारा जाएगा)।
The fool left Lanka, where he was ruling; the wretch will be crushed like an insect between two millstones.
पुनि कहु भालु कीस कटकाई । कठिन काल प्रेरित चलि आई ॥
puni kahu bhālu kīsa kaṭakāī । kaṭhina kāla prerita cali āī ॥
फिर भालु और वानरों की सेना का हाल कह, जो कठिन काल की प्रेरणा से यहाँ चली आई है।
Then tell me of the army of bears and monkeys, driven here by cruel Death,
जिन्ह के जीवन कर रखवारा । भयउ मृदुल चित सिंधु बिचारा ॥
jinha ke jīvana kara rakhavārā । bhaya:u mṛdula cita siṃdhu bicārā ॥
और जिनके जीवन का रक्षक कोमल चित्त वाला बेचारा समुद्र बन गया है (अर्थात उनके और राक्षसों के बीच में यदि समुद्र न होता तो अब तक राक्षस उन्हें मारकर खा गए होते)।
whose lives are guarded only by the poor, soft-hearted ocean.
कहु तपसिन्ह कै बात बहोरी । जिन्ह के हृदयँ त्रास अति मोरी ॥
kahu tapasinha kai bāta bahorī । jinha ke hṛdayam̐ trāsa ati morī ॥
फिर उन तपस्वियों की बात बता, जिनके हृदय में मेरा बड़ा डर है।
And tell me again of those ascetics, whose hearts are so afraid of me.
की भइ भेंट कि फिरि गए श्रवन सुजसु सुनि मोर । कहसि न रिपु दल तेज बल बहुत चकित चित तोर ॥
kī bha:i bheṃṭa ki phiri gae śravana sujasu suni mora । kahasi na ripu dala teja bala bahuta cakita cita tora ॥
उनसे तेरी भेंट हुई या वे कानों से मेरा सुयश सुनकर ही लौट गए? शत्रु सेना का तेज और बल बताता क्यों नहीं? तेरा चित्त बहुत ही चकित (भौंचक्का सा) हो रहा है।'
Did you meet them, or did they turn back on hearing of my fame? Why don't you tell me of the enemy army's might and strength? Your mind seems very shaken.'
नाथ कृपा करि पूँछेहु जैसें । मानहु कहा क्रोध तजि तैसें ॥
nātha kṛpā kari pūm̐chehu jaiseṃ । mānahu kahā krodha taji taiseṃ ॥
(दूत ने कहा:) 'हे नाथ! आपने जैसे कृपा करके पूछा है, वैसे ही क्रोध छोड़कर मेरा कहना मानिए (मेरी बात पर विश्वास कीजिए)।
'Lord, as you have kindly asked, so accept what I say, giving up anger.
मिला जाइ जब अनुज तुम्हारा । जातहिं राम तिलक तेहि सारा ॥
milā jāi jaba anuja tumhārā । jātahiṃ rāma tilaka tehi sārā ॥
जब आपका छोटा भाई श्री राम जी से जाकर मिला, तब उसके पहुँचते ही श्री राम जी ने उसको राजतिलक कर दिया।
When your younger brother went and met him, Ram at once marked him with the royal tilak.
रावन दूत हमहि सुनि काना । कपिन्ह बाँधि दीन्हे दुख नाना ॥
rāvana dūta hamahi suni kānā । kapinha bām̐dhi dīnhe dukha nānā ॥
हम रावण के दूत हैं, यह कानों से सुनकर वानरों ने हमें बाँधकर बहुत कष्ट दिए,
Hearing that we were Ravan's spies, the monkeys bound us and gave us much pain;
श्रवन नासिका काटै लागे । राम सपथ दीन्हे हम त्यागे ॥
śravana nāsikā kāṭai lāge । rāma sapatha dīnhe hama tyāge ॥
यहाँ तक कि वे हमारे नाक-कान काटने लगे। श्री राम जी की शपथ दिलाने पर कहीं उन्होंने हमको छोड़ा।
they began cutting off our ears and noses; when we gave Ram's oath, they let us go.
पूँछिहु नाथ राम कटकाई । बदन कोटि सत बरनि न जाई ॥
pūm̐chihu nātha rāma kaṭakāī । badana koṭi sata barani na jāī ॥
हे नाथ! आपने श्री राम जी की सेना पूछी, सो वह तो सौ करोड़ मुखों से भी वर्णन नहीं की जा सकती।
Lord, you asked about Ram's army: it could not be described with a thousand million mouths.
नाना बरन भालु कपि धारी । बिकटानन बिसाल भयकारी ॥
nānā barana bhālu kapi dhārī । bikaṭānana bisāla bhayakārī ॥
अनेकों रंगों के भालु और वानरों की सेना है, जो भयंकर मुख वाले, विशाल शरीर वाले और भयानक हैं।
Bears and monkeys of many colours, with fearsome faces, huge and terrifying.
जेहिं पुर दहेउ हतेउ सुत तोरा । सकल कपिन्ह महँ तेहि बलु थोरा ॥
jehiṃ pura daheu hateu suta torā । sakala kapinha maham̐ tehi balu thorā ॥
जिसने नगर को जलाया और आपके पुत्र अक्षय कुमार को मारा, उसका बल तो सब वानरों में थोड़ा है।
He who burned the city and killed your son has the least strength of all the monkeys.
अमित नाम भट कठिन कराला । अमित नाग बल बिपुल बिसाला ॥
amita nāma bhaṭa kaṭhina karālā । amita nāga bala bipula bisālā ॥
असंख्य नामों वाले बड़े ही कठोर और भयंकर योद्धा हैं। उनमें असंख्य हाथियों का बल है और वे बड़े ही विशाल हैं।
Countless warriors by name, hard and fierce, with the strength of countless elephants, huge and mighty.
द्विबिद मयंद नील नल अंगद गद बिकटासि । दधिमुख केहरि निसठ सठ जामवंत बलरासि ॥
dvibida mayaṃda nīla nala aṃgada gada bikaṭāsi । dadhimukha kehari nisaṭha saṭha jāmavaṃta balarāsi ॥
द्विविद, मयंद, नील, नल, अंगद, गद, विकटास्य, दधिमुख, केसरी, निशठ, शठ और जाम्बवान - ये सभी बल की राशि हैं।
Dvivid, Mayanda, Nila, Nala, Angad, Gada, Vikatasya, Dadhimukha, Kesari, Nishatha, Shatha, and Jambavan, a mass of strength -
ए कपि सब सुग्रीव समाना । इन्ह सम कोटिन्ह गनइ को नाना ॥
e kapi saba sugrīva samānā । inha sama koṭinha gana:i ko nānā ॥
ये सब वानर बल में सुग्रीव के समान हैं और इनके जैसे (एक-दो नहीं) करोड़ों हैं, उन बहुत सों को गिन ही कौन सकता है?
all these monkeys are equal to Sugriva, and who could count the millions like them?
राम कृपाँ अतुलित बल तिन्हहीं । तृन समान त्रेलोकहि गनहीं ॥
rāma kṛpām̐ atulita bala tinhahīṃ । tṛna samāna trelokahi ganahīṃ ॥
श्री राम जी की कृपा से उनमें अतुलनीय बल है। वे तीनों लोकों को तृण के समान (तुच्छ) समझते हैं।
By Ram's grace their strength is matchless; they count the three worlds as a blade of grass.
अस मैं सुना श्रवन दसकंधर । पदुम अठारह जूथप बंदर ॥
asa maiṃ sunā śravana dasakaṃdhara । paduma aṭhāraha jūthapa baṃdara ॥
हे दशग्रीव! मैंने कानों से ऐसा सुना है कि अठारह पद्म तो अकेले वानरों के सेनापति हैं।
This much I have heard with my ears, ten-necked one: there are eighteen padmas of monkey troop leaders.
नाथ कटक महँ सो कपि नाहीं । जो न तुम्हहि जीतै रन माहीं ॥
nātha kaṭaka maham̐ so kapi nāhīṃ । jo na tumhahi jītai rana māhīṃ ॥
हे नाथ! उस सेना में ऐसा कोई वानर नहीं है, जो आपको रण में न जीत सके।
Lord, there is no monkey in that army who could not defeat you in battle.
परम क्रोध मीजहिं सब हाथा । आयसु पै न देहिं रघुनाथा ॥
parama krodha mījahiṃ saba hāthā । āyasu pai na dehiṃ raghunāthā ॥
सबके सब अत्यंत क्रोध से हाथ मीजते हैं। पर श्री रघुनाथ जी उन्हें आज्ञा नहीं देते।
In great anger they all wring their hands, but Raghunath does not give the command.
सोषहिं सिंधु सहित झष ब्याला । पूरहीं न त भरि कुधर बिसाला ॥
soṣahiṃ siṃdhu sahita jhaṣa byālā । pūrahīṃ na ta bhari kudhara bisālā ॥
(वे कहते हैं:) "हम मछलियों और साँपों सहित समुद्र को सोख लेंगे। नहीं तो बड़े-बड़े पर्वतों से उसे भरकर पूर (पाट) देंगे
"We will dry up the sea with its fish and serpents, or else fill it with huge mountains;
मर्दि गर्द मिलवहिं दससीसा । ऐसेइ बचन कहहिं सब कीसा ॥
mardi garda milavahiṃ dasasīsā । aisei bacana kahahiṃ saba kīsā ॥
और रावण को मसलकर धूल में मिला देंगे।" सब वानर ऐसे ही वचन कह रहे हैं।
we will crush the ten-headed one and grind him to dust": such are the words all the monkeys say.
गर्जहिं तर्जहिं सहज असंका । मानहु ग्रसन चहत हहिं लंका ॥
garjahiṃ tarjahiṃ sahaja asaṃkā । mānahu grasana cahata hahiṃ laṃkā ॥
सब सहज ही निडर हैं, इस प्रकार गरजते और डपटते हैं मानो लंका को निगल ही जाना चाहते हैं।
Fearless by nature they roar and threaten, as if they wanted to swallow Lanka.
सहज सूर कपि भालु सब पुनि सिर पर प्रभु राम । रावन काल कोटि कहुँ जीति सकहिं संग्राम ॥
sahaja sūra kapi bhālu saba puni sira para prabhu rāma । rāvana kāla koṭi kahum̐ jīti sakahiṃ saṃgrāma ॥
सब वानर-भालू सहज ही शूरवीर हैं, फिर उनके सिर पर प्रभु (सर्वेश्वर) श्री राम जी हैं। हे रावण! वे संग्राम में करोड़ों कालों को जीत सकते हैं।
The monkeys and bears are all heroes by nature, and then they have the Lord Ram over them; Ravan, they could conquer ten million Deaths in battle.
राम तेज बल बुधि बिपुलाई । सेष सहस सत सकहिं न गाई ॥
rāma teja bala budhi bipulāī । seṣa sahasa sata sakahiṃ na gāī ॥
श्री राम जी के तेज (सामर्थ्य), बल और बुद्धि की अधिकता को लाखों शेष भी नहीं गा सकते।
Ram's brilliance, strength and wisdom are so vast that a hundred thousand Sheshas could not sing them.
सक सर एक सोषि सत सागर । तव भ्रातहि पूँछेउ नय नागर ॥
saka sara eka soṣi sata sāgara । tava bhrātahi pūm̐cheu naya nāgara ॥
वे एक ही बाण से सैकड़ों समुद्रों को सोख सकते हैं, परंतु नीति निपुण श्री राम जी ने (नीति की रक्षा के लिए) आपके भाई से उपाय पूछा।
With one arrow he could dry up a hundred seas, yet, skilled in right conduct, he asked your brother's counsel,
तासु बचन सुनि सागर पाहीं । मागत पंथ कृपा मन माहीं ॥
tāsu bacana suni sāgara pāhīṃ । māgata paṃtha kṛpā mana māhīṃ ॥
उनके (आपके भाई के) वचन सुनकर वे (श्री राम जी) समुद्र से राह माँग रहे हैं, उनके मन में कृपा भी है (इसलिए वे उसे सोखते नहीं)।'
and, hearing his words, he is asking the ocean for a path, with mercy in his heart.'
सुनत बचन बिहसा दससीसा । जौं असि मति सहाय कृत कीसा ॥
sunata bacana bihasā dasasīsā । jauṃ asi mati sahāya kṛta kīsā ॥
दूत के ये वचन सुनते ही रावण खूब हँसा (और बोला:) 'जब ऐसी बुद्धि है, तभी तो वानरों को सहायक बनाया है!
Hearing this the ten-headed one laughed: 'Since he has such a mind, he has made monkeys his helpers!
सहज भीरु कर बचन दृढ़ाई । सागर सन ठानी मचलाई ॥
sahaja bhīru kara bacana dṛṙhāī । sāgara sana ṭhānī macalāī ॥
स्वाभाविक ही डरपोक विभीषण के वचन को प्रमाण करके उन्होंने समुद्र से मचलना (बालहठ) ठाना है।
Trusting the word of one who is timid by nature, he has started pleading stubbornly with the sea.
मूढ़ मृषा का करसि बड़ाई । रिपु बल बुद्धि थाह मैं पाई ॥
mūṙha mṛṣā kā karasi baṙāī । ripu bala buddhi thāha maiṃ pāī ॥
अरे मूर्ख! झूठी बड़ाई क्या करता है? बस, मैंने शत्रु (राम) के बल और बुद्धि की थाह पा ली।
Fool, why do you praise them falsely? I have measured the enemy's strength and wisdom.
सचिव सभीत बिभीषन जाकें । बिजय बिभूति कहाँ जग ताकें ॥
saciva sabhīta bibhīṣana jākeṃ । bijaya bibhūti kahām̐ jaga tākeṃ ॥
जिसके डरपोक विभीषण जैसे मंत्री हों, उसे जगत में विजय और विभूति (ऐश्वर्य) कहाँ?'
Where in the world is victory and glory for one whose minister is the fearful Vibhishan?'
सुनि खल बचन दूत रिस बाढ़ी । समय बिचारि पत्रिका काढ़ी ॥
suni khala bacana dūta risa bāṙhī । samaya bicāri patrikā kāṙhī ॥
दुष्ट रावण के वचन सुनकर दूत को क्रोध बढ़ आया। उसने मौका समझकर पत्रिका निकाली (और कहा:)
Hearing the wicked one's words, the spy's anger grew; judging the moment, he took out the letter:
रामानुज दीन्ही यह पाती । नाथ बचाइ जुड़ावहु छाती ॥
rāmānuja dīnhī yaha pātī । nātha bacāi juṙāvahu chātī ॥
'श्री राम जी के छोटे भाई लक्ष्मण ने यह पत्रिका दी है। हे नाथ! इसे बँचवाकर छाती ठंडी कीजिए।'
'Ram's younger brother gave this letter; Lord, have it read and cool your heart.'
बिहसि बाम कर लीन्ही रावन । सचिव बोलि सठ लाग बचावन ॥
bihasi bāma kara līnhī rāvana । saciva boli saṭha lāga bacāvana ॥
रावण ने हँसकर उसे बाएँ हाथ से लिया और मंत्री को बुलवाकर वह मूर्ख उसे बँचाने लगा।
Ravan laughed and took it in his left hand, called his minister, and the fool had it read:
बातन्ह मनहि रिझाइ सठ जनि घालसि कुल खीस । राम बिरोध न उबरसि सरन बिष्नु अज ईस ॥
bātanha manahi rijhāi saṭha jani ghālasi kula khīsa । rāma birodha na ubarasi sarana biṣnu aja īsa ॥
(पत्रिका में लिखा था:) 'अरे मूर्ख! केवल बातों से ही मन को रिझाकर अपने कुल को नष्ट-भ्रष्ट न कर। श्री राम जी से विरोध करके तू विष्णु, ब्रह्मा और महेश की शरण जाने पर भी नहीं बचेगा।
'Fool, do not destroy your race by pleasing your mind with words; in enmity with Ram you will not be saved even in the refuge of Vishnu, Brahma or Shiva.
की तजि मान अनुज इव प्रभु पद पंकज भृंग । होहि कि राम सरानल खल कुल सहित पतंग ॥
kī taji māna anuja iva prabhu pada paṃkaja bhṛṃga । hohi ki rāma sarānala khala kula sahita pataṃga ॥
या तो अभिमान छोड़कर अपने छोटे भाई विभीषण की भाँति प्रभु के चरण कमलों का भ्रमर बन जा। अथवा रे दुष्ट! श्री राम जी के बाण रूपी अग्नि में परिवार सहित पतिंगा हो जा (दोनों में से जो अच्छा लगे सो कर)।'
Either give up your pride and, like your younger brother, become a bee at the Lord's lotus feet, or, wicked one, become a moth with all your race in the fire of Ram's arrows.'
सुनत सभय मन मुख मुसुकाई । कहत दसानन सबहि सुनाई ॥
sunata sabhaya mana mukha musukāī । kahata dasānana sabahi sunāī ॥
पत्रिका सुनते ही रावण मन में भयभीत हो गया, परंतु मुख से (ऊपर से) मुस्कुराता हुआ वह सबको सुनाकर कहने लगा:
Hearing it, afraid at heart but smiling outwardly, the ten-faced one said so that all could hear:
भूमि परा कर गहत अकासा । लघु तापस कर बाग बिलासा ॥
bhūmi parā kara gahata akāsā । laghu tāpasa kara bāga bilāsā ॥
'जैसे कोई पृथ्वी पर पड़ा हुआ हाथ से आकाश को पकड़ने की चेष्टा करता हो, वैसे ही यह छोटा तपस्वी (लक्ष्मण) वाग्विलास करता है (डींग हाँकता है)।'
'Lying on the ground, he tries to grasp the sky with his hand: the little ascetic's boasting!'
कह सुक नाथ सत्य सब बानी । समुझहु छाड़ि प्रकृति अभिमानी ॥
kaha suka nātha satya saba bānī । samujhahu chāṙi prakṛti abhimānī ॥
शुक (दूत) ने कहा: 'हे नाथ! अभिमानी स्वभाव को छोड़कर (इस पत्र में लिखी) सब बातों को सत्य समझिए।
Shuka said: 'Lord, every word is true; understand it, giving up your proud nature.
सुनहु बचन मम परिहरि क्रोधा । नाथ राम सन तजहु बिरोधा ॥
sunahu bacana mama parihari krodhā । nātha rāma sana tajahu birodhā ॥
क्रोध छोड़कर मेरा वचन सुनिए। हे नाथ! श्री राम जी से वैर त्याग दीजिए।
Hear my words, setting aside anger: Lord, give up your enmity with Ram.
अति कोमल रघुबीर सुभाऊ । जद्यपि अखिल लोक कर राऊ ॥
ati komala raghubīra subhāū । jadyapi akhila loka kara rāū ॥
यद्यपि श्री रघुवीर समस्त लोकों के स्वामी हैं, पर उनका स्वभाव अत्यंत ही कोमल है।
Raghubir's nature is very gentle, though he is king of all the worlds.
मिलत कृपा तुम्ह पर प्रभु करिही । उर अपराध न एकउ धरिही ॥
milata kṛpā tumha para prabhu karihī । ura aparādha na eka:u dharihī ॥
मिलते ही प्रभु आप पर कृपा करेंगे और आपका एक भी अपराध वे हृदय में नहीं रखेंगे।
When you meet him the Lord will be gracious to you, and will not hold a single offence against you in his heart.
जनकसुता रघुनाथहि दीजे । एतना कहा मोर प्रभु कीजे ॥
janakasutā raghunāthahi dīje । etanā kahā mora prabhu kīje ॥
जानकी जी श्री रघुनाथ जी को दे दीजिए। हे प्रभु! इतना कहना मेरा कीजिए।'
Give Janak's daughter to Raghunath; Lord, do this much that I ask.'
जब तेहिं कहा देन बैदेही । चरन प्रहार कीन्ह सठ तेही ॥
jaba tehiṃ kahā dena baidehī । carana prahāra kīnha saṭha tehī ॥
जब उस (दूत) ने जानकी जी को देने के लिए कहा, तब दुष्ट रावण ने उसको लात मारी।
When he said to give back Vaidehi, the wicked one kicked him.
नाइ चरन सिरु चला सो तहाँ । कृपासिंधु रघुनायक जहाँ ॥
nāi carana siru calā so tahām̐ । kṛpāsiṃdhu raghunāyaka jahām̐ ॥
वह भी (विभीषण की भाँति) चरणों में सिर नवाकर वहीं चला, जहाँ कृपासागर श्री रघुनाथ जी थे।
Bowing his head at his feet, he went to where Raghunayak, the ocean of mercy, was.
करि प्रनामु निज कथा सुनाई । राम कृपाँ आपनि गति पाई ॥
kari pranāmu nija kathā sunāī । rāma kṛpām̐ āpani gati pāī ॥
प्रणाम करके उसने अपनी कथा सुनाई और श्री राम जी की कृपा से अपनी गति (मुनि का स्वरूप) पाई।
He bowed and told his own story, and by Ram's grace regained his true state.
रिषि अगस्ति कीं साप भवानी । राछस भयउ रहा मुनि ग्यानी ॥
riṣi agasti kīṃ sāpa bhavānī । rāchasa bhaya:u rahā muni gyānī ॥
(शिव जी कहते हैं:) हे भवानी! वह ज्ञानी मुनि था, अगस्त्य ऋषि के शाप से राक्षस हो गया था।
(Shiva says:) Bhavani, he was a wise sage who had become a demon by the curse of the sage Agastya.
बंदि राम पद बारहिं बारा । मुनि निज आश्रम कहुँ पगु धारा ॥
baṃdi rāma pada bārahiṃ bārā । muni nija āśrama kahum̐ pagu dhārā ॥
बार-बार श्री राम जी के चरणों की वंदना करके वे मुनि अपने आश्रम को चले गए।
Bowing again and again at Ram's feet, the sage went to his own hermitage.
बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीति । बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति ॥
binaya na mānata jaladhi jaṙa gae tīna dina bīti । bole rāma sakopa taba bhaya binu hoi na prīti ॥
इधर तीन दिन बीत गए, किंतु जड़ समुद्र विनय नहीं मानता। तब श्री राम जी क्रोध सहित बोले: 'बिना भय के प्रीति नहीं होती!
The dull ocean did not heed the request; three days passed. Then Ram spoke in anger: 'Without fear there is no love.
लछिमन बान सरासन आनू । सोषौं बारिधि बिसिख कृसानू ॥
lachimana bāna sarāsana ānū । soṣauṃ bāridhi bisikha kṛsānū ॥
हे लक्ष्मण! धनुष-बाण लाओ, मैं अग्निबाण से समुद्र को सोख डालूँ।
Lakshman, bring my bow and arrows; I will dry up the ocean with a fiery arrow.
सठ सन बिनय कुटिल सन प्रीती । सहज कृपन सन सुंदर नीती ॥
saṭha sana binaya kuṭila sana prītī । sahaja kṛpana sana suṃdara nītī ॥
मूर्ख से विनय, कुटिल के साथ प्रीति, स्वाभाविक ही कंजूस से सुंदर नीति (उदारता का उपदेश),
Pleading with a fool, love with the crooked, fine counsel with the naturally miserly,
ममता रत सन ग्यान कहानी । अति लोभी सन बिरति बखानी ॥
mamatā rata sana gyāna kahānī । ati lobhī sana birati bakhānī ॥
ममता में फँसे हुए मनुष्य से ज्ञान की कथा, अत्यंत लोभी से वैराग्य का वर्णन,
talk of wisdom with one lost in attachment, praise of detachment to the very greedy,
क्रोधिहि सम कामिहि हरि कथा । ऊसर बीज बएँ फल जथा ॥
krodhihi sama kāmihi hari kathā । ūsara bīja baem̐ phala jathā ॥
क्रोधी से शम (शांति) की बात और कामी से भगवान की कथा, इनका वैसा ही फल होता है जैसा ऊसर में बीज बोने से होता है (अर्थात ऊसर में बीज बोने की भाँति यह सब व्यर्थ जाता है)।'
calm to the angry and Hari's story to the lustful - these bear fruit like seed sown in barren soil.'
अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा । यह मत लछिमन के मन भावा ॥
asa kahi raghupati cāpa caṙhāvā । yaha mata lachimana ke mana bhāvā ॥
ऐसा कहकर श्री रघुनाथ जी ने धनुष चढ़ाया। यह मत लक्ष्मण जी के मन को बहुत अच्छा लगा।
Saying this Raghupati strung his bow; this plan pleased Lakshman's mind.
संघानेउ प्रभु बिसिख कराला । उठी उदधि उर अंतर ज्वाला ॥
saṃghāneu prabhu bisikha karālā । uṭhī udadhi ura aṃtara jvālā ॥
प्रभु ने भयानक (अग्नि) बाण संधान किया, जिससे समुद्र के हृदय के अंदर अग्नि की ज्वाला उठी।
The Lord fitted a terrible arrow, and fire blazed up within the ocean's heart.
मकर उरग झष गन अकुलाने । जरत जंतु जलनिधि जब जाने ॥
makara uraga jhaṣa gana akulāne । jarata jaṃtu jalanidhi jaba jāne ॥
मगर, साँप तथा मछलियों के समूह व्याकुल हो गए। जब समुद्र ने जीवों को जलते जाना,
Crocodiles, serpents and shoals of fish were distressed; when the ocean saw his creatures burning,
कनक थार भरि मनि गन नाना । बिप्र रूप आयउ तजि माना ॥
kanaka thāra bhari mani gana nānā । bipra rūpa āya:u taji mānā ॥
तब सोने के थाल में अनेक मणियों (रत्नों) को भरकर अभिमान छोड़कर वह ब्राह्मण के रूप में आया।
he filled a golden platter with many jewels and, giving up his pride, came in the form of a brahmin.
काटेहिं पइ कदरी फरइ कोटि जतन कोउ सींच । बिनय न मान खगेस सुनु डाटेहिं पइ नव नीच ॥
kāṭehiṃ pa:i kadarī phara:i koṭi jatana kou sīṃca । binaya na māna khagesa sunu ḍāṭehiṃ pa:i nava nīca ॥
(काकभुशुण्डि जी कहते हैं:) हे गरुड़ जी! सुनिए, चाहे कोई करोड़ों उपाय करके सींचे, पर केला तो काटने पर ही फलता है। नीच विनय से नहीं मानता, वह डाँटने पर ही झुकता है (रास्ते पर आता है)।
(Kakbhushundi says:) Listen, Garuda: a banana plant bears fruit only when it is cut, however much one waters it; and the base do not heed pleading - they bow only when scolded.
सभय सिंधु गहि पद प्रभु केरे । छमहु नाथ सब अवगुन मेरे ॥
sabhaya siṃdhu gahi pada prabhu kere । chamahu nātha saba avaguna mere ॥
समुद्र ने भयभीत होकर प्रभु के चरण पकड़कर कहा: 'हे नाथ! मेरे सब अवगुण (दोष) क्षमा कीजिए।
In fear the ocean clasped the Lord's feet: 'Lord, forgive all my faults.
गगन समीर अनल जल धरनी । इन्ह कइ नाथ सहज जड़ करनी ॥
gagana samīra anala jala dharanī । inha ka:i nātha sahaja jaṙa karanī ॥
हे नाथ! आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी - इन सबकी करनी स्वभाव से ही जड़ है।
Sky, wind, fire, water and earth - Lord, their ways are dull by nature.
तव प्रेरित मायाँ उपजाए । सृष्टि हेतु सब ग्रंथनि गाए ॥
tava prerita māyām̐ upajāe । sṛṣṭi hetu saba graṃthani gāe ॥
आपकी प्रेरणा से माया ने इन्हें सृष्टि के लिए उत्पन्न किया है, सब ग्रंथों ने यही गाया है।
Maya, at your prompting, brought them forth for the sake of creation; all the scriptures say so.
प्रभु आयसु जेहि कहँ जस अहई । सो तेहि भाँति रहे सुख लहई ॥
prabhu āyasu jehi kaham̐ jasa aha:ī । so tehi bhām̐ti rahe sukha laha:ī ॥
जिसके लिए स्वामी की जैसी आज्ञा है, वह उसी प्रकार से रहने में सुख पाता है।
Whatever the Lord's command is for each, living in that way it finds happiness.
प्रभु भल कीन्ही मोहि सिख दीन्ही । मरजादा पुनि तुम्हरी कीन्ही ॥
prabhu bhala kīnhī mohi sikha dīnhī । marajādā puni tumharī kīnhī ॥
प्रभु ने अच्छा किया जो मुझे शिक्षा (दंड) दी, किंतु मर्यादा (जीवों का स्वभाव) भी आपकी ही बनाई हुई है।
Lord, you did well to teach me; but the bounds I keep were also set by you.
ढोल गवाँर सूद्र पसु नारी । सकल ताड़ना के अधिकारी ॥
ḍhola gavām̐ra sūdra pasu nārī । sakala tāṙanā ke adhikārī ॥
"ढोल, गँवार, शूद्र, पशु और स्त्री - ये सब ताड़ना के अधिकारी हैं।" (यह पंक्ति समुद्र अपने विषय में कहता है; टीकाकार 'ताड़ना' का अर्थ कहीं दंड और कहीं देख-रेख व शिक्षा करते हैं।)
"A drum, a rustic, a shudra, an animal and a woman are all fit for tadana." (The ocean speaks this line of himself; commentators read tadana either as punishment or as close watching and guidance.)
प्रभु प्रताप मैं जाब सुखाई । उतरिहि कटकु न मोरि बड़ाई ॥
prabhu pratāpa maiṃ jāba sukhāī । utarihi kaṭaku na mori baṙāī ॥
प्रभु के प्रताप से मैं सूख जाऊँगा और सेना पार उतर जाएगी, इसमें मेरी बड़ाई नहीं है (मेरी मर्यादा नहीं रहेगी)।
By the Lord's glory I would dry up and the army would cross, but there would be no honour for me in it.
प्रभु अग्या अपेल श्रुति गाई । करौं सो बेगि जौ तुम्हहि सोहाई ॥
prabhu agyā apela śruti gāī । karauṃ so begi jau tumhahi sohāī ॥
तथापि प्रभु की आज्ञा अपेल है (अर्थात आपकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं हो सकता) ऐसा वेद गाते हैं। अब आपको जो अच्छा लगे, मैं तुरंत वही करूँ।'
The Lord's command cannot be set aside, so the Vedas sing; I will quickly do whatever pleases you.'
सुनत बिनीत बचन अति कह कृपाल मुसुकाइ । जेहि बिधि उतरै कपि कटकु तात सो कहहु उपाइ ॥
sunata binīta bacana ati kaha kṛpāla musukāi । jehi bidhi utarai kapi kaṭaku tāta so kahahu upāi ॥
समुद्र के अत्यंत विनीत वचन सुनकर कृपालु श्री राम जी ने मुस्कुराकर कहा: 'हे तात! जिस प्रकार वानरों की सेना पार उतर जाए, वह उपाय बताओ।'
Hearing his very humble words, the kind one smiled and said: 'Dear one, tell me the way by which the monkey army may cross.'
नाथ नील नल कपि द्वौ भाई । लरिकाई रिषि आसिष पाई ॥
nātha nīla nala kapi dvau bhāī । larikāī riṣi āsiṣa pāī ॥
(समुद्र ने कहा:) 'हे नाथ! नील और नल दो वानर भाई हैं। उन्होंने लड़कपन में ऋषि से आशीर्वाद पाया था।
'Lord, the monkeys Nila and Nala are two brothers who in childhood received a sage's blessing:
तिन्ह के परस किएँ गिरि भारे । तरिहहिं जलधि प्रताप तुम्हारे ॥
tinha ke parasa kiem̐ giri bhāre । tarihahiṃ jaladhi pratāpa tumhāre ॥
उनके स्पर्श कर लेने से ही भारी-भारी पहाड़ भी आपके प्रताप से समुद्र पर तैर जाएँगे।
by their touch even heavy mountains will float on the sea, by your glory.
मैं पुनि उर धरि प्रभु प्रभुताई । करिहउँ बल अनुमान सहाई ॥
maiṃ puni ura dhari prabhu prabhutāī । kariha:um̐ bala anumāna sahāī ॥
मैं भी प्रभु की प्रभुता को हृदय में धारण कर अपने बल के अनुसार (जहाँ तक मुझसे बन पड़ेगा) सहायता करूँगा।
I too, keeping the Lord's greatness in my heart, will help as far as my strength allows.
एहि बिधि नाथ पयोधि बँधाइअ । जेहिं यह सुजसु लोक तिहुँ गाइअ ॥
ehi bidhi nātha payodhi bam̐dhāia । jehiṃ yaha sujasu loka tihum̐ gāia ॥
हे नाथ! इस प्रकार समुद्र को बँधाइए, जिससे तीनों लोकों में आपका सुंदर यश गाया जाए।
In this way, Lord, have the ocean bridged, so that this fair fame is sung in the three worlds.
एहि सर मम उत्तर तट बासी । हतहु नाथ खल नर अघ रासी ॥
ehi sara mama uttara taṭa bāsī । hatahu nātha khala nara agha rāsī ॥
इस बाण से मेरे उत्तर तट पर रहने वाले पाप के राशि दुष्ट मनुष्यों का वध कीजिए।'
With this arrow, Lord, kill the wicked men who live on my northern shore, a heap of sin.'
सुनि कृपाल सागर मन पीरा । तुरतहिं हरी राम रनधीरा ॥
suni kṛpāla sāgara mana pīrā । turatahiṃ harī rāma ranadhīrā ॥
कृपालु और रणधीर श्री राम जी ने समुद्र के मन की पीड़ा सुनकर उसे तुरंत ही हर लिया (अर्थात बाण से उन दुष्टों का वध कर दिया)।
Hearing this, the kind Ram, steadfast in battle, at once took away the ocean's pain.
देखि राम बल पौरुष भारी । हरषि पयोनिधि भयउ सुखारी ॥
dekhi rāma bala pauruṣa bhārī । haraṣi payonidhi bhaya:u sukhārī ॥
श्री राम जी का भारी बल और पौरुष देखकर समुद्र हर्षित होकर सुखी हो गया।
Seeing Ram's great strength and valour, the ocean rejoiced and was content.
सकल चरित कहि प्रभुहि सुनावा । चरन बंदि पाथोधि सिधावा ॥
sakala carita kahi prabhuhi sunāvā । carana baṃdi pāthodhi sidhāvā ॥
उसने उन दुष्टों का सारा चरित्र प्रभु को कह सुनाया। फिर चरणों की वंदना करके समुद्र चला गया।
He told the Lord the whole story, bowed at his feet and departed.
निज भवन गवनेउ सिंधु श्रीरघुपतिहि यह मत भायऊ । यह चरित कलि मलहर जथामति दास तुलसी गायऊ । सुख भवन संसय समन दवन बिषाद रघुपति गुन गना । तजि सकल आस भरोस गावहि सुनहि संतत सठ मना ॥
nija bhavana gavaneu siṃdhu śrīraghupatihi yaha mata bhāya:ū । yaha carita kali malahara jathāmati dāsa tulasī gāya:ū । sukha bhavana saṃsaya samana davana biṣāda raghupati guna ganā । taji sakala āsa bharosa gāvahi sunahi saṃtata saṭha manā ॥
समुद्र अपने घर चला गया, श्री रघुनाथ जी को यह सलाह अच्छी लगी। यह चरित्र कलियुग के पापों को हरने वाला है, इसे तुलसीदास ने अपनी बुद्धि के अनुसार गाया है। श्री रघुनाथ जी के गुण समूह सुख के धाम, संदेह का नाश करने वाले और विषाद का दमन करने वाले हैं। अरे मूर्ख मन! तू संसार का सब आशा-भरोसा त्यागकर निरंतर इन्हें गा और सुन।
The ocean went to his own home; this counsel pleased Shri Raghupati. This story, which takes away the impurity of the Kali age, Tulsidas has sung as best he understood. The virtues of Raghupati are the home of joy, end doubt and destroy grief; O foolish mind, giving up every other hope and support, sing and hear them always.
सकल सुमंगल दायक रघुनायक गुन गान । सादर सुनहिं ते तरहिं भव सिंधु बिना जलजान ॥
sakala sumaṃgala dāyaka raghunāyaka guna gāna । sādara sunahiṃ te tarahiṃ bhava siṃdhu binā jalajāna ॥
श्री रघुनाथ जी का गुणगान संपूर्ण सुंदर मंगलों का देने वाला है। जो इसे आदर सहित सुनेंगे, वे बिना किसी जहाज (अन्य साधन) के ही भवसागर को तर जाएँगे।
The singing of Raghunayak's virtues gives every blessing; those who hear it with reverence will cross the ocean of worldly existence without a boat.