Sunderkand · Part 3: Sita in the Ashok grove
जानतहूँ अस स्वामि बिसारी । फिरहिं ते काहे न होहिं दुखारी ॥
jānatahūm̐ asa svāmi bisārī । phirahiṃ te kāhe na hohiṃ dukhārī ॥
'जो जानते हुए भी ऐसे स्वामी को भुलाकर भटकते हैं, वे क्यों न दुखी हों?'
'Those who knowingly forget such a master and wander away - why would they not suffer?'
एहि बिधि कहत राम गुन ग्रामा । पावा अनिर्बाच्य बिश्रामा ॥
ehi bidhi kahata rāma guna grāmā । pāvā anirbācya biśrāmā ॥
इस प्रकार श्री राम जी के गुण समूहों को कहते हुए उन्होंने अनिर्वचनीय शांति पाई।
Speaking thus of Ram's many virtues, he found a peace beyond words.
पुनि सब कथा बिभीषन कही । जेहि बिधि जनकसुता तहँ रही ॥
puni saba kathā bibhīṣana kahī । jehi bidhi janakasutā taham̐ rahī ॥
फिर विभीषण जी ने सारी कथा कही कि जानकी जी वहाँ किस प्रकार रहती हैं।
Then Vibhishan told the whole story of how Janak's daughter lived there.
तब हनुमंत कहा सुनु भ्राता । देखी चहउँ जानकी माता ॥
taba hanumaṃta kahā sunu bhrātā । dekhī caha:um̐ jānakī mātā ॥
तब हनुमान जी ने कहा: 'हे भाई! सुनो, मैं जानकी माता को देखना चाहता हूँ।'
Then Hanuman said: 'Listen, brother, I wish to see Mother Janaki.'
जुगुति बिभीषन सकल सुनाई । चलेउ पवनसुत बिदा कराई ॥
juguti bibhīṣana sakala sunāī । caleu pavanasuta bidā karāī ॥
विभीषण जी ने (माता के दर्शन की) सब युक्तियाँ कह सुनाईं। तब पवनपुत्र विदा लेकर चले।
Vibhishan told him every means; the son of the Wind took leave and set out.
करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ । बन असोक सीता रह जहवाँ ॥
kari soi rūpa gaya:u puni tahavām̐ । bana asoka sītā raha jahavām̐ ॥
फिर वही (मच्छर जैसा) रूप धरकर वे वहाँ गए, जहाँ अशोक वन में सीता जी रहती थीं।
Taking that same form again, he went to the Ashok grove where Sita stayed.
देखि मनहि महुँ कीन्ह प्रनामा । बैठेहिं बीति जात निसि जामा ॥
dekhi manahi mahum̐ kīnha pranāmā । baiṭhehiṃ bīti jāta nisi jāmā ॥
सीता जी को देखकर हनुमान जी ने मन ही मन प्रणाम किया। (उन्होंने देखा कि) बैठे-बैठे ही उनकी रात के पहर बीत जाते हैं।
Seeing her, he bowed to her in his mind; she sat, and the watches of the night passed.
कृस तनु सीस जटा एक बेनी । जपति हृदयँ रघुपति गुन श्रेनी ॥
kṛsa tanu sīsa jaṭā eka benī । japati hṛdayam̐ raghupati guna śrenī ॥
शरीर दुबला हो गया है, सिर पर जटाओं की एक वेणी है, और वे हृदय में रघुनाथ जी के गुण समूहों का जप करती हैं।
Her body thin, her hair in a single matted braid, she was repeating in her heart the many virtues of Raghupati.
निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन । परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन ॥
nija pada nayana diem̐ mana rāma pada kamala līna । parama dukhī bhā pavanasuta dekhi jānakī dīna ॥
जानकी जी नेत्रों को अपने चरणों में लगाए हुए हैं और मन श्री राम जी के चरणकमलों में लीन है। जानकी जी को दीन देखकर पवनपुत्र बहुत दुखी हुए।
Her eyes on her own feet and her mind absorbed in Ram's lotus feet - seeing Janaki so forlorn, the son of the Wind was deeply grieved.
तरु पल्लव महँ रहा लुकाई । करइ बिचार करौं का भाई ॥
taru pallava maham̐ rahā lukāī । kara:i bicāra karauṃ kā bhāī ॥
वे वृक्ष के पत्तों में छिप रहे और विचार करने लगे कि हे भाई! क्या करूँ?
He hid among the leaves of a tree and thought: 'Brother, what shall I do?'
तेहि अवसर रावनु तहँ आवा । संग नारि बहु किएँ बनावा ॥
tehi avasara rāvanu taham̐ āvā । saṃga nāri bahu kiem̐ banāvā ॥
उसी समय रावण बहुत सी स्त्रियों को साथ लिए सज-धजकर वहाँ आया।
At that moment Ravan came there, with many women, adorned, in his company.
बहु बिधि खल सीतहि समुझावा । साम दान भय भेद देखावा ॥
bahu bidhi khala sītahi samujhāvā । sāma dāna bhaya bheda dekhāvā ॥
उस दुष्ट ने सीता जी को बहुत प्रकार से समझाया। साम, दान, भय और भेद दिखलाया।
The wicked one tried in many ways to persuade Sita, showing her persuasion, gifts, fear and division.
कह रावनु सुनु सुमुखि सयानी । मंदोदरी आदि सब रानी ॥
kaha rāvanu sunu sumukhi sayānī । maṃdodarī ādi saba rānī ॥
रावण ने कहा: 'हे सुमुखि! हे सयानी! सुनो, मंदोदरी आदि सब रानियों को
Ravan said: 'Listen, fair and wise one: Mandodari and all my queens
तव अनुचरीं करउँ पन मोरा । एक बार बिलोकु मम ओरा ॥
tava anucarīṃ kara:um̐ pana morā । eka bāra biloku mama orā ॥
मैं तुम्हारी दासी बना दूँगा, यह मेरा प्रण है। तुम एक बार मेरी ओर देखो तो सही।'
I will make your servants, I promise; just look at me once.'
तृन धरि ओट कहति बैदेही । सुमिरि अवधपति परम सनेही ॥
tṛna dhari oṭa kahati baidehī । sumiri avadhapati parama sanehī ॥
अपने परम स्नेही कोसलाधीश श्री राम जी का स्मरण करके जानकी जी तिनके की आड़ करके कहने लगीं:
Holding a blade of grass as a screen between them, Vaidehi spoke, remembering her most loving lord of Avadh:
सुनु दसमुख खद्योत प्रकासा । कबहुँ कि नलिनी करइ बिकासा ॥
sunu dasamukha khadyota prakāsā । kabahum̐ ki nalinī kara:i bikāsā ॥
'हे दशमुख! सुन, जुगनू के प्रकाश से कभी कमलिनी खिल सकती है?
'Listen, ten-faced one: can a lotus ever open by the light of a firefly?
अस मन समुझु कहति जानकी । खल सुधि नहिं रघुबीर बान की ॥
asa mana samujhu kahati jānakī । khala sudhi nahiṃ raghubīra bāna kī ॥
जानकी जी फिर कहती हैं: तू अपने मन में ऐसा समझ ले। रे दुष्ट! तुझे रघुवीर के बाण की खबर नहीं है।
Understand this in your mind,' said Janaki, 'wicked one, you have no thought of Raghubir's arrows.
सठ सूने हरि आनेहि मोहि । अधम निलज्ज लाज नहिं तोही ॥
saṭha sūne hari ānehi mohi । adhama nilajja lāja nahiṃ tohī ॥
रे पापी! तू मुझे सूने में हर लाया है। रे अधम! निर्लज्ज! तुझे लज्जा नहीं आती?'
Fool, you carried me off when I was alone; base and shameless one, have you no shame?'
आपुहि सुनि खद्योत सम रामहि भानु समान । परुष बचन सुनि काढ़ि असि बोला अति खिसिआन ॥
āpuhi suni khadyota sama rāmahi bhānu samāna । paruṣa bacana suni kāṙhi asi bolā ati khisiāna ॥
अपने को जुगनू के समान और श्री राम जी को सूर्य के समान सुनकर और सीता जी के कठोर वचन सुनकर रावण तलवार निकालकर बड़े गुस्से में बोला:
Hearing himself likened to a firefly and Ram to the sun, and hearing her harsh words, he drew his sword and spoke in great fury:
सीता तैं मम कृत अपमाना । कटिहउँ तव सिर कठिन कृपाना ॥
sītā taiṃ mama kṛta apamānā । kaṭiha:um̐ tava sira kaṭhina kṛpānā ॥
'सीता! तूने मेरा अपमान किया है। मैं तेरा सिर इस कठोर तलवार से काट डालूँगा।
'Sita, you have insulted me; I will cut off your head with my hard sword.
नाहिं त सपदि मानु मम बानी । सुमुखि होति न त जीवन हानी ॥
nāhiṃ ta sapadi mānu mama bānī । sumukhi hoti na ta jīvana hānī ॥
नहीं तो जल्दी मेरी बात मान ले। हे सुमुखि! नहीं तो जीवन से हाथ धोना पड़ेगा।'
Otherwise accept my word at once; fair one, or else you lose your life.'
स्याम सरोज दाम सम सुंदर । प्रभु भुज करि कर सम दसकंधर ॥
syāma saroja dāma sama suṃdara । prabhu bhuja kari kara sama dasakaṃdhara ॥
(सीता जी ने कहा:) 'हे दशग्रीव! प्रभु की भुजा, जो श्याम कमल की माला के समान सुंदर और हाथी की सूँड़ के समान (पुष्ट और विशाल) है,
'Beautiful as a garland of dark lotuses, ten-headed one, my Lord's arm is like an elephant's trunk:
सो भुज कंठ कि तव असि घोरा । सुनु सठ अस प्रवान पन मोरा ॥
so bhuja kaṃṭha ki tava asi ghorā । sunu saṭha asa pravāna pana morā ॥
या तो वह भुजा ही मेरे कंठ में पड़ेगी या तेरी भयानक तलवार ही। रे शठ! सुन, यही मेरा सच्चा प्रण है।'
either that arm will be around my neck, or your terrible sword. Listen, wicked one, this is my firm vow.'
चंद्रहास हरु मम परितापं । रघुपति बिरह अनल संजातं ॥
caṃdrahāsa haru mama paritāpaṃ । raghupati biraha anala saṃjātaṃ ॥
(सीता जी कहती हैं:) 'हे चंद्रहास (तलवार)! श्री रघुनाथ जी के विरह की अग्नि से उत्पन्न मेरी बड़ी भारी जलन को तू हर ले।
'O Chandrahas sword, take away my anguish, born of the fire of separation from Raghupati.
सीतल निसित बहसि बर धारा । कह सीता हरु मम दुख भारा ॥
sītala nisita bahasi bara dhārā । kaha sītā haru mama dukha bhārā ॥
हे तलवार! तू शीतल, तीव्र और श्रेष्ठ धार बहाती है (अर्थात तेरी धार ठंडी और तेज है), तू मेरे दुख के बोझ को हर ले।'
You bear a cool, sharp, fine edge,' said Sita; 'take away the heavy burden of my sorrow.'
सुनत बचन पुनि मारन धावा । मयतनयाँ कहि नीति बुझावा ॥
sunata bacana puni mārana dhāvā । mayatanayām̐ kahi nīti bujhāvā ॥
सीता जी के ये वचन सुनते ही वह मारने दौड़ा। तब मय दानव की पुत्री मंदोदरी ने नीति कहकर उसे समझाया।
Hearing this he rushed again to kill her; Maya's daughter (Mandodari) explained right conduct to him.
कहेसि सकल निसिचरिन्ह बोलाई । सीतहि बहु बिधि त्रासहु जाई ॥
kahesi sakala nisicarinha bolāī । sītahi bahu bidhi trāsahu jāī ॥
फिर रावण ने सब राक्षसियों को बुलाकर कहा: 'जाकर सीता को बहुत प्रकार से भय दिखलाओ।
He called all the demonesses and said: 'Go and frighten Sita in many ways.
मास दिवस महुँ कहा न माना । तौ मैं मारबि काढ़ि कृपाना ॥
māsa divasa mahum̐ kahā na mānā । tau maiṃ mārabi kāṙhi kṛpānā ॥
यदि महीने भर में यह कहा न माने, तो मैं इसे तलवार निकालकर मार डालूँगा।'
If she does not do as I say within a month, I will draw my sword and kill her.'
भवन गयउ दसकंधर इहाँ पिसाचिनि बृंद । सीतहि त्रास देखावहिं धरहिं रूप बहु मंद ॥
bhavana gaya:u dasakaṃdhara ihām̐ pisācini bṛṃda । sītahi trāsa dekhāvahiṃ dharahiṃ rūpa bahu maṃda ॥
रावण घर चला गया। यहाँ राक्षसियों के समूह बहुत से बुरे रूप धरकर सीता जी को भय दिखलाने लगे।
The ten-headed one went home; here the band of ogresses took many hideous forms and showed Sita terrors.
त्रिजटा नाम राच्छसी एका । राम चरन रति निपुन बिबेका ॥
trijaṭā nāma rācchasī ekā । rāma carana rati nipuna bibekā ॥
उनमें एक त्रिजटा नाम की राक्षसी थी। उसकी श्री राम जी के चरणों में प्रीति थी और वह विवेक में निपुण थी।
There was a demoness named Trijata, devoted to Ram's feet and skilled in discernment.
सबन्हौ बोलि सुनाएसि सपना । सीतहि सेइ करहु हित अपना ॥
sabanhau boli sunāesi sapanā । sītahi sei karahu hita apanā ॥
उसने सबको बुलाकर अपना स्वप्न सुनाया और कहा: 'सीता जी की सेवा करके अपना कल्याण कर लो।
She called them all and told them her dream: 'Serve Sita, and do yourselves good.
सपनें बानर लंका जारी । जातुधान सेना सब मारी ॥
sapaneṃ bānara laṃkā jārī । jātudhāna senā saba mārī ॥
स्वप्न में एक बंदर ने लंका जला दी और राक्षसों की सारी सेना मार डाली।
In my dream a monkey burned Lanka and killed the whole demon army.
खर आरूढ़ नगन दससीसा । मुंडित सिर खंडित भुज बीसा ॥
khara ārūṙha nagana dasasīsā । muṃḍita sira khaṃḍita bhuja bīsā ॥
रावण नंगा है और गधे पर सवार है। उसके सिर मुँडे हुए हैं और बीसों भुजाएँ कटी हुई हैं।
The ten-headed one was riding a donkey, naked, his heads shaven and his twenty arms cut off.
एहि बिधि सो दच्छिन दिसि जाई । लंका मनहुँ बिभीषन पाई ॥
ehi bidhi so dacchina disi jāī । laṃkā manahum̐ bibhīṣana pāī ॥
इस प्रकार से वह दक्षिण (यमपुरी की) दिशा को जा रहा है और मानो लंका विभीषण ने पाई है।
In this state he went to the south, and it seemed Vibhishan had got Lanka.
नगर फिरी रघुबीर दोहाई । तब प्रभु सीता बोलि पठाई ॥
nagara phirī raghubīra dohāī । taba prabhu sītā boli paṭhāī ॥
नगर में श्री रामचंद्र जी की दुहाई फिर गई। तब प्रभु ने सीता जी को बुला भेजा।
Raghubir's proclamation rang through the city; then the Lord sent for Sita.
यह सपना मैं कहउँ पुकारी । होइहि सत्य गएँ दिन चारी ॥
yaha sapanā maiṃ kaha:um̐ pukārī । hoihi satya gaem̐ dina cārī ॥
मैं पुकारकर कहती हूँ कि यह स्वप्न चार (कुछ ही) दिनों बाद सत्य होकर रहेगा।'
I say this dream aloud: in a few days it will come true.'
तासु बचन सुनि ते सब डरीं । जनकसुता के चरनन्हि परीं ॥
tāsu bacana suni te saba ḍarīṃ । janakasutā ke carananhi parīṃ ॥
उसके वचन सुनकर वे सब राक्षसियाँ डर गईं और जानकी जी के चरणों पर गिर पड़ीं।
Hearing her words they were all afraid and fell at the feet of Janak's daughter.
जहँ तहँ गईं सकल तब सीता कर मन सोच । मास दिवस बीतें मोहि मारिहि निसिचर पोच ॥
jaham̐ taham̐ ga:īṃ sakala taba sītā kara mana soca । māsa divasa bīteṃ mohi mārihi nisicara poca ॥
तब (इसके बाद) वे सब जहाँ-तहाँ चली गईं। सीता जी मन में सोच करने लगीं कि एक महीना बीत जाने पर नीच राक्षस रावण मुझे मारेगा।
Then they all went off here and there, and Sita worried in her mind: 'When the month has passed, the vile demon will kill me.'